JEE Main में कितने लाख रैंक पर NIT और IIIT संभव, JOSAA में BTech कोर ब्रांच मिलने के कितने चांस

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share

JEE Main Rank NIT IIIT BTech Predictor : जेईई मेन रैंक प्राप्त छात्र यह जानना चाहते हैं कि कि उन्हें उनकी रैंक में किस इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट अलॉट हो पाएगी। स्टूडेंट्स को चॉइस भरने से पहले पिछले साल की ओपनिंग क्लोजिंग रैंक पर नजर डाल लेनी चाहिए।

JEE Main में कितने लाख रैंक पर NIT और IIIT संभव, JOSAA में BTech कोर ब्रांच मिलने के कितने चांस

JOSAA JEE Main Rank BTech NIT IIIT College Predictor : आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स के बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। आईआईटी में महज 19000 सीटें हैं इसलिए ज्यादातर छात्रों को एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई संस्थानों के लिए और ही रुख करना होगा। एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में दाखिला जेईई मेन रैंक के आधार पर होगा। एनआईटी में दाखिले के लिए इस वर्ष 25,162 सीटें ट्रिपल आईटी में 11,518 सीटें हैं। वहीं जीएफटीआई में 11692 सीटें हैं। अब जेईई मेन रैंक प्राप्त छात्र यह जानना चाहते हैं कि कि उन्हें उनकी रैंक में किस इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट अलॉट हो पाएगी। जोसा काउंसलिंग के दौरान स्टूडेंट्स चॉइस भरने से पहले पिछले साल की ओपनिंग क्लोजिंग रैंक पर नजर डाल लेनी चाहिए।

नीचे आप बीते वर्ष की जोसा काउंसलिंग छठे राउंड की क्लोजिंग रैंक चेक कर सकते हैं। इस बार कंपीटिशन थोड़ा टफ है, इसलिए रैंक मामूली रूप से ऊपर जाने के आसार हैं।

पिछले साल एनआईटी में छठे राउंड में क्या थी क्लोजिंग रैंक (JoSAA 2025 Cutoff for Round 6 - NIT )

संस्थान, बीटेक ब्रांच और क्लोजिंग रैंक

डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर

बायोटेक्नोलॉजी 79511

केमिकल इंजीनियरिंग 57036

सिविल इंजीनियरिंग 58952

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 16325

एनआईटी , मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर

आर्किटेक्चर 1983

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा इंजीनियरिंग 6433

केमिकल इंजीनियरिंग 26449

सिविल इंजीनियरिंग 28717

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 6013

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 14240

मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल

आर्किटेक्चर 3688

केमिकल इंजीनियरिंग 40308

सिविल इंजीनियरिंग 46288

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 11415

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला

बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिकल इंजीनियरिंग 320421

केमिकल इंजीनियरिंग 256835

सिविल इंजीनियरिंग 237394

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 75417

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 105936

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 119235

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट

केमिकल इंजीनियरिंग 26665

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 16349

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 8428

मटेरियल्स साइंस और इंजीनियरिंग 38319

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 21336

पिछले साल आईआईआईटी (ट्रिपल आईटी) में छठे राउंड में क्या थी क्लोजिंग रैंक (JoSAA 2025 Cutoff for Round 6 - IIIT )

इंजीनियरिंग कॉलेज, कोर्स का नाम, और क्लोजिंग रैंक

IIITM ग्वालियर

इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, 17366

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 9527

IIIT कोटा, राजस्थान

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 27400

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 36737

सिविल इंजीनियरिंग 4095

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा इंजीनियरिंग 30212

IIT गुवाहाटी

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 22739

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 30554

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली

केमिकल इंजीनियरिंग 2462

सिविल इंजीनियरिंग 4228

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 126

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 605

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1862

IIIT कल्याणी, पश्चिम बंगाल

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस) 37118

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 44154

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (साइबर सिक्योरिटी) 44403

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 47163

IIIT किलोहड़, सोनीपत, हरियाणा

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 32506

CSE (डेटा साइंस और एनालिटिक्स) 35928

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 37385

IIIT ऊना, हिमाचल प्रदेश

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 33468

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (साइबर सिक्योरिटी) 35166

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (डेटा साइंस) 34479

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 42197

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 41527

IIIT, श्री सिटी, चित्तूर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस 27291

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 26387

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 33596

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस 27291

IIIT, वडोदरा, गुजरात

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 29856

कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 24840

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 37951

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 28979

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 29856

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (4 साल, बैचलर ऑफ प्रौद्योगिकी) 8050

सूचना प्रौद्योगिकी (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) 6094

सूचना प्रौद्योगिकी-बिजनेस इन्फॉर्मेटिक्स (4 वर्ष, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) 6150

JOSAA काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी

जोसा काउंसलिंग कुल छह राउंड में होगी जिसमें 5 सामान्य राउंड होंगे और एक एडिश्नल राउंड होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून तक चलेगी। इस बीच पहले मॉक सीट एलोकेशन 8 जून और द्वितीय मॉक सीट एलोकेशन 10 जून को जारी किए जाएंगे। जोसा काउंसिलिंग के पहले चरण का सीट एलोकेशन 13 जून 2026 को होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।