JEE Main : जेईई मेन में रिकॉर्ड 16 लाख से ज्यादा आवेदन, IIT, NIT, IIIT व GFTI में BTech की 63000 सीटें

Feb 24, 2026 06:55 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

JEE Main : जेईई मेन सेशन 2 के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। यह रिकॉर्ड है। अभी तक इतने आवेदन कभी नहीं आए। अप्रैल सत्र के लिए अब तक दो लाख पांच हजार से अधिक नये यूनिक कैंडिडेट आवेदन कर चुके हैं।

JEE Main : जेईई मेन में रिकॉर्ड 16 लाख से ज्यादा आवेदन, IIT, NIT, IIIT व GFTI में BTech की 63000 सीटें

जेईई मेन प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष आवेदन का नया रिकॉर्ड बना है। जेईई मेन 2026 के लिए अब तक 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं, जो परीक्षा के जेईई मेन के इतिहास में सर्वाधिक संख्या है। जनवरी सत्र में 14 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि अप्रैल सत्र के लिए अब तक दो लाख पांच हजार से अधिक नये यूनिक कैंडिडेट आवेदन कर चुके हैं। वहीं बिहार से आवेदन की संख्या 75 हजार से अधिक हो गयी है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित है। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए करेक्शन विंडो खोलने की घोषणा की है। 27 और 28 फरवरी को स्टूडेंट्स अपनी कैटेगरी सहित अन्य विवरणों में संशोधन कर सकेंगे। एनटीए ने अभ्यर्थियों की मांग पर सुधार का अंतिम मौका दिया है।

जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी प्रश्न पत्र का माध्यम, परीक्षा शहर, 10-12वीं की शैक्षणिक जानकारी, जेंडर, कैटेगरी में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, परीक्षा के राज्य में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को स्थायी और वर्तमान पते के अनुरूप ही राज्य का चयन करना होगा।

साल-दर-साल बढ़ रही अभ्यर्थियों की संख्या

पिछले साल 13.11 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जेईई मेन में साल-दर-साल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले छह वर्षों में यह संख्या दो गुने से भी अधिक हो चुकी है। पिछले छह वर्षों में सेशन-1 के लिए वर्ष 2021 में 6,52, 628, वर्ष 2022 में 8,72,970, वर्ष 2023 में 8,60,064, वर्ष 2024 में 12,21,624 एवं 2025 में 13,11,544 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

प्रमुख सरकारी संस्थानों में 63000 सीटें

भारत में अभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीई संस्थानों में लगभग 63000 सीटें हैं, जो 2021 में करीब 49700 थीं। इनमें आईआईटी में 18,160 सीटें, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 सीटें और अन्य सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (अन्य जीएफटीआई) में 10228 सीटें हैं।

सीटों की डिटेल्स:

IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान): 18,160 सीटें

NIT (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान): 24,525 सीटें

IIIT (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान): 9,940 सीटें

GFTI (सरकारी वित्त पोषित संस्थान): 10,228 सीटें

कहां होगा एडमिशन

जेईई मेन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में बीटेक/बीई प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।