Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main NEET UG : From 2 To 597 Qualifiers In Just Two Years: EMRS Eklavya School Students Redefine Success In JEE NEET
JEE, NEET : सिर्फ दो सालों में 2 से बढ़कर 597 हुए नीट, जेईई क्रैक करने वाले, केंद्र सरकार के स्कूल का कमाल

JEE, NEET : सिर्फ दो सालों में 2 से बढ़कर 597 हुए नीट, जेईई क्रैक करने वाले, केंद्र सरकार के स्कूल का कमाल

संक्षेप: एकलव्य स्कूलों में जेईई मेन परीक्षा में 219 छात्र, जेईई एडवांस में 34 तथा नीट परीक्षा में 344 छात्रों ने सफलता हासिल की है। इससे पहले 2023-24 की जेईई मेन परीक्षा में 16 तथा नीट में 6 और 2022-23 में मेन में दो छात्रों को सफलता मिली थी।

Fri, 14 Nov 2025 01:05 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश के दूरदराज के आदिवासी गावों में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के 597 छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए ऑल इंडिया लेवल के चुनौतीपूर्ण एंट्रेंस टेस्ट जेईई मेन और जेईई एडवांस तथा नीट परीक्षा 2024-25 में सफलता हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश के कुल 230 एकलव्य आदर्श विद्यालयों में 101 विद्यालयों के छात्रों ने इन परीक्षाओं में यह सफलता हासिल की है। इन विद्यालयों में बारहवीं तक की शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। जेईई मेन परीक्षा में 219 छात्र, जेईई एडवांस में 34 तथा नीट परीक्षा में 344 छात्रों ने सफलता हासिल की है। इससे पहले 2023-24 की जेईई मेन परीक्षा में 16 तथा नीट में 6 और 2022-23 में मेन में दो छात्रों को सफलता मिली थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आदिवासी मामलों के मंत्रालय के अनुसार देश में गत 31 जुलाई कुल 722 एकलव्य विद्यालय स्वीकृत हैं जिनमें 485 विद्यालय कार्यशील हैं। आवासीय विद्यालयों में 2024-25 में 1,38,336 छात्र नामांकित थे। इन एकलव्य विद्यालयों के संचालन के लिए मंत्रालय ने 68,418 लाख रुपये की निधि जारी की थी। इन विद्यालयों की स्थापना योजना की योजना 1997-98 में बन गयी थी।

मंत्रालय का कहना है कि एकलव्य विद्यालय स्थानीय आदिवासी समुदाय के बच्चों को सीधे तौर पर उच्च स्तर की मुफ्त शैक्षणिक व्यवस्था प्रदान करने में मददगार साबित हुआ है। इन विद्यालयों में आदिवासी बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम की पढाई अपने परिवेश में प्राप्त करने का अनमोल अवसर मिलता है। सरकार का कहना है कि इन स्कूलों में सभी आवश्यक और बेहतर सुविधाएं बच्चों को उपलब्ध कराई जाती है।

ये भी पढ़ें:जान को खतरा है, नहीं लूंगा वहां MBBS दाखिला, इस अभ्यर्थी के लिए क्यों बदले नियम

सरकारी आंकड़ों का कहना है कि 2024-25 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी में प्रवेश के लिए इन संस्थानों के बच्चों ने रिकार्ड बनाया है। इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई में इन बच्चों ने रिकार्ड बनाया है। जेईई राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है जो दो चरणों जेईई मेन और जेईई एडवांस के रूप में होती है। जेईई मेन एक जाँच परीक्षा है जिसमे उन उम्मीदवारों का चयन होता है जो जेईई एडवांस की परीक्षा में बैठने लायक होते है। इस परीक्षा में चयनित छात्रों को आईआईटी में एडमिशन मिलता है। समूचे देश में करीब 23 आईआईटी संस्थान हैं। इसी तरह नेशनल एलिजिबिलिटी सह एंट्रेंस टेस्ट यानी एनईईटी (नीट) भी एक सामान्य परीक्षा है जिसमें देश भर के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के लिए छात्र चयनित होते है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।