JEE Main : जेईई मेन में गणित में अलजेब्रा और कैलकुलस से सर्वाधिक सवाल, पेपर लगा लेंदी
बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल 2026 सत्र की शुरुआत गुरुवार से हुई। पहले दिन अलग-अलग पालियों में परीक्षा का प्रश्नपत्र मिलाजुला रहा।

बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल 2026 सत्र की शुरुआत गुरुवार से हुई। पहले दिन अलग-अलग पालियों में परीक्षा का प्रश्नपत्र मिलाजुला रहा। परीक्षा देकर लौटे छात्र प्रश्नपत्र से संतुष्ट दिखे। सुबह की पारी का प्रश्नपत्र कुल मिलाकर मध्यम स्तर का रहा लेकिन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता इसका कॉन्सेप्ट आधारित होना रही। पेपर में ऐसे प्रश्न शामिल थे, जो केवल रटने के बजाय विषय की गहरी समझ और एप्लिकेशन स्किल्स की मांग करते थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को आयोजित पहली पारी की तुलना में यह पेपर अधिक कठिन रहा।
मेंटर एडुसर्व के निदेशक सह भौतिकी शिक्षक आनंद जायसवाल ने बताया कि सुबह की पारी में भौतिकी का प्रश्नपत्र मॉडरेट और कॉन्सेप्चुअल था। इसमें एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार 44 प्रतिशत प्रश्न 11वीं कक्षा से और 56 प्रतिशत प्रश्न 12वीं कक्षा से पूछे गए थे। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र में सेमीकंडक्टर, एरर, यूनिट एंड डाइमेंशन से एक-एक प्रश्न, मैग्नेटिज्म, ज्योमेट्रिकल ऑप्टिक्स और फ्लुइड से दो-दो प्रश्न, इलेक्ट्रोडायनेमिक्स, मॉडर्न फिजिक्स, हीट एंड थर्मोडायनेमिक्स, वेव और वेव ऑप्टिक्स से तीन-तीन प्रश्न व मैकेनिक्स से चार प्रश्न पूछे गए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के मिलेजुले प्रश्न अन्य पालियों में भी पूछे गए थे।
सुबह की पारी में केमिस्ट्री के प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम रहा, जिसमें फिजिकल और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से पूछे गए प्रश्नों का वेटेज अधिक रहा। एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार 30 प्रतिशत प्रश्न 11वीं कक्षा से, जबकि 70 प्रतिशत प्रश्न 12वीं कक्षा से पूछे गए थे। फिजिकल केमिस्ट्री में मोल कॉन्सेप्ट, थर्मोडायनेमिक्स और केमिकल काइनेटिक्स से दो-दो प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एल्किल हैलाइड्स और एरोमैटिक कंपाउंड्स से दो-दो प्रश्न शामिल थे। इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में कोऑर्डिनेशन कंपाउंड से दो प्रश्न पूछे गए।
गणित में अलजेब्रा और कैलकुलस से सर्वाधिक सवाल
गणित का प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का होने के बावजूद अपेक्षाकृत लंबा रहा, जिससे छात्रों के लिए टाइम मैनेजमेंट एक महत्वपूर्ण चुनौती बनकर सामने आया। पेपर लेंदी था। प्रश्नों को हल करने के लिए न केवल सही कॉन्सेप्ट की आवश्यकता थी, बल्कि स्पीड और एक्युरेसी का संतुलन भी जरूरी था। प्रश्नपत्र में अलजेब्रा और कैलकुलस से समान रूप से 36-36 प्रतिशत प्रश्न पूछे गए। वहीं वेक्टर थ्री-डी और कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री से 12-12 प्रतिशत प्रश्न शामिल थे, जबकि अन्य खंडों से मात्र चार प्रतिशत प्रश्न पूछे गए।
5 से 8 अप्रैल की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पांच से आठ अप्रैल के बीच है, वे वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो से आठ अप्रैल तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए चरणबद्ध तरीके से प्रवेश पत्र जारी किये गये हैं। परीक्षा अब चार, पांच, छह, सात और आठ अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


