
JEE Main Exam : जेईई मेन में घर के पते से नहीं बल्कि स्कूल से तय होगा राज्य कोड
जेईई मेन के परीक्षार्थियों को फॉर्म में राज्य कोड भी भरना है। एनटीए ने निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी का आवास कहां है, यह कोड नहीं भरा जाएगा। उनका स्कूल कहां स्थित है, इससे उनका राज्य कोड निर्धारित होगा।
जेईई मेन के परीक्षार्थियों को फॉर्म में राज्य कोड भी भरना है। एनटीए ने निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी का आवास कहां है, यह कोड नहीं भरा जाएगा। उनका स्कूल कहां स्थित है, इससे उनका राज्य कोड निर्धारित होगा। परीक्षार्थियों को फॉर्म भरने में इन बातों को ध्यान में रखना है।

11वीं का पंजीकरण नंबर न होने से स्टूडेंट्स को आ रही दिक्कत
11वीं का पंजीकरण संख्या नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जेईई का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को हर हाल में बच्चों को पंजीकरण संख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
सीबीएसई ने कहा है कि अबतक दर्जनों स्कूलों ने बच्चों को पंजीकरण संख्या नहीं दिया है। इसकी वजह से छात्र-छात्राएं स्कूल का चक्कर काट रहे हैं। उनके अभिभावक भी इसको लेकर परेशान हो रहे हैं। जेईई मेन की परीक्षा में 12वीं बोर्ड 2026 की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन पंजीकरण संख्या नहीं मिलने के कारण वे चक्कर काट रहे हैं।
अभिभावकों की शिकायत के बाद बोर्ड ने इसपर सख्ती की है। सीबीएसई सहोदय के सतीश कुमार झा ने कहा कि पंजीकरण संख्या छात्र अगर मांगने आते हैं तो उन्हें स्कूलों को तुरंत उपलब्ध कराना है। पंजीकरण कार्ड अब नहीं मिलता है। लेकिन, वर्तमान में परेशानी आ रही है।
2024 और 2025 में 12वीं करने वाले ही हो सकेंगे शामिल
एनटीए ने जेईई मेन में शामिल होने को लेकर निर्धारित योग्यता के साथ प्रक्रिया भी जारी की है। इसके अनुसार 2024 और 2025 में 12वीं करने वाले छात्र-छात्राएं ही इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 2023 और इससे पहले के छात्र-छात्राएं जेईई मेन में शामिल नहीं हो सकेंगे।





