JEE Main Exam City OUT, Direct Link: जेईई मेन एग्जाम सिटी jeemain.nta.nic.in पर जारी, यूं करें डाउनलोड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • JEE Main Exam City Download : जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की एग्जाम सिटी jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी अपना एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Exam City download

JEE Main Exam City 2025 OUT, Download : जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की एग्जाम सिटी jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी अपना एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए अभ्यर्थियों को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस तिथि को किस शहर में हैं। ताजा नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे। इंफोर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक जेईई मेन एडमिट कार्ड तीन दिन पहले जारी होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पेपर-1 बीई और बीटेक के लिए परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। पेपर टू बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा 30 जनवरी को दोपहर तीन बजे से 6 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगी।

जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

Direct Link

जेईई मेन में तीन पेपर होते हैं। इसमें फिजिक्स कैमिस्ट्री और मैथ्स होता है। तीन घंटे की परीक्षा में कुल 90 क्वेश्चन होते हैं। सभी के 30-30 सवाल होते हैं। पेपर ए में हर विषय में 20 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होते हैं, जबकि पेपर बी में 10 न्यूमेरिकल क्वेश्चन होते हैं। अब नए पैटर्न के तहत सेक्शन बी में 10 से घटकर 5 सवाल होंगे और सभी क्वेश्चन अनिवार्य होंगे। जेईई मेन पेपर-1 अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में बीटेक/बीई प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

समान अंक आने पर आयु व एप्लीकेशन नंबर नहीं देखे जाएंगे

समान स्कोर वाले उम्मीदवारों को रैंक देते समय अब ​​उम्मीदवारों की आयु और जेईई मेन आवेदन संख्या पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बजाय रैंकिंग केवल परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन पर आधारित होगी। यदि उम्मीदवारों के मार्क्स बराबर हैं तो जिसके मैथ्स में मार्क्स ज्यादा है, उसे मेरिट में ऊपर की रैंक दी जाएगी। अगर फिर भी टाइ ब्रेकिंग की समस्या हल नहीं होती है तो पहले फिजिक्स और फिर केमिस्ट्री के मार्क्स देखे जाएंगे। इसके सही व गलत उत्तरों का अनुपात देखा जाएगा। अगर फिर भी अंक समान रहते हैं तो तो उन्हें समान JEE Main रैंक दी जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़जेईई मेन एग्जाम सिटी jeemain.nta.nic.in पर जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड