JEE Main : BTech के लिए जेईई मेन कल से, क्या है ड्रेस कोड, कब बंद होंगे गेट, डॉक्यूमेंट लिस्ट, जींस समेत सभी नियम
JEE Main Dress Code : जेईई मेन बीटेक बीई पेपर 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल, 2026 को होगा। पहली शिफ्ट सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।

JEE Main 2026 Session 2 Exam guidelines, dress code : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दूसरे सेशन का बीटेक बीई एग्जाम कल गरुवार से शुरू होने जा रहा है। जेईई मेन बीटेक बीई पेपर 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल, 2026 को होगा। पहली शिफ्ट सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। छात्रों को परीक्षा केन्द्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया है। केन्द्र में परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। एनटीए ने कहा है कि 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सात से 8.30 बजे सुबह तक प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, तीन से छह बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। देर से आने वालों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच के बाद एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई।
जेईई मेन के अप्रैल सेशन में 16 लाख से अधिक आवेदन
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में इस साल आवेदन का नया रिकॉर्ड बना है। 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है, जो अबतक की सबसे बड़ी संख्या है। जनवरी सत्र में 14 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं अप्रैल सत्र के लिए करीब 2 लाख 16 हजार नए यूनिक कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा है।
विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिये गये बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी। प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा। छात्र अपने साथ ओरिजनल आइडी प्रूफ, खुद से भरा घोषणा पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे। विद्यार्थियों को आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी या मोबाइल से लिए हुए फोटो से प्रवेश नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।
ये डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं, देखें लिस्ट
- एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, साथ में सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) (A4 साइज के पेपर पर साफ प्रिंटआउट) जिसे ठीक से भरा गया हो।
- एक पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म पर अपलोड की गई थी) जिसे परीक्षा के दौरान सेंटर पर अटेंडेंस शीट में दी गई जगह पर चिपकाना है।
- कोई भी एक अधिकृत फोटो आईडी (जो ओरिजिनल, वैलिड और एक्सपायर न हुई हो) – वैलिड स्कूल आइडेंटिटी कार्ड/ पैन कार्ड / वोटर ID/ पासपोर्ट/ आधार कार्ड (फोटो के साथ)/ फोटो के साथ ई-आधार/ क्लास XII बोर्ड एडमिट कार्ड फोटो के साथ/ फोटो के साथ बैंक पासबुक।
- एक साधारण पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन।
ड्रेस कोड गाइडलाइंस
जेईई मेन 2026 को लेकर कोई अनिवार्य ड्रेस नहीं है लेकिन उम्मीदवारों को सुरक्षा जांच के दौरान असुविधाओं से बचने के लिए विशिष्ट नियमों का पालन करना चाहिए।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- बकल या मेटल वाले वाले कपड़ों से बचें।
- टोपी, मफलर या किसी भी तरह का सिर ढकने वाला कपड़ा पहनने से बचें।
- मौसम के अनुकूल हल्के कपड़े चुनें।
- चेन, ब्रेसलेट या अंगूठी जैसे आभूषण पहनना मना है।
- मोटे तलवों वाले जूते पहनने से बचें; साधारण सैंडल या चप्पल पहनें।
महिला उम्मीदवारों के लिए
- स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ या कोई भी ऐसा कपड़ा न पहनें जिससे सुरक्षा जांच के दौरान देरी हो सकती है।
- अंगूठी, झुमके या ब्रेसलेट सहित जूलरी या मेटल की चीजें न पहनें।
- मौसम के हिसाब से कंफर्ट वाले कपड़े चुनें।
जींस पहनने पर क्या है नियम
काफी विद्यार्थी जींस पहनने को लेकर कंफ्यूज है। अभ्यर्थी परीक्षा देने जींस पहनकर आ सकते हैं। लेकिन एनटीए के निर्देशानुसार मेटैलिक जिपर, बैज, या सजावटी बड़े मैटेल के बटन वाले कपड़ों से बचें।
जेईई मेन से IIT तक का रास्ता
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।
प्रमुख सरकारी संस्थानों में 63000 सीटें
देश के सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीई को मिलाकर 63000 सीटें हैं। इनमें आईआईटी में 18160, एनआईटी में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 और अन्य सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में 10228 सीटें हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


