Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main CUET UGC NET : House panel calls for pen paper exams by NTA after leaks
क्या पेन पेपर मोड में होंगे JEE Main , CUET व UGC NET, संसदीय समिति ने NTA के लिए की क्या क्या सिफारिशें

क्या पेन पेपर मोड में होंगे JEE Main , CUET व UGC NET, संसदीय समिति ने NTA के लिए की क्या क्या सिफारिशें

संक्षेप:

एक संसदीय स्थायी ने कहा है कि पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए एनटीए को पेन पेपर बेस्ड टेस्ट की तरफ वापस लौटना चाहिए। गड़बड़ी करने वाली फर्मों की देशव्यापी ब्लैकलिस्ट बनाने की सिफारिश की है।

Dec 09, 2025 07:25 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शिक्षा से जुड़ी एक संसदीय स्थायी समिति ने कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने वर्ष 2024 में प्रवेश परीक्षाओं को जिस तरह से संभाला है, उससे इस सरकारी एग्जाम एजेंसी पर ज्यादा भरोसा नहीं जगा है। समिति ने पेन पेपर बेस्ड टेस्ट की ओर लौटने और परीक्षा में गड़बड़ी करने वाली फर्मों की देशव्यापी ब्लैकलिस्ट बनाने की सिफारिश की है। पेन एंड पेपर आधारित टेस्ट के बारे में समिति ने कहा कि ऐसे कई मॉडल हैं जो सालों से लीक प्रूफ रहे हैं, जैसे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा और यूपीएससी । कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी स्थायी समिति ने कहा कि अकेले 2024 में एनटीए द्वारा आयोजित 14 प्रतियोगी परीक्षाओं में से कम से कम पांच में बड़ी समस्याएं थीं। परिणामस्वरूप तीन परीक्षाएं - यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट और नीट-पीजी परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक परीक्षा यानी एनईईटी-यूजी में पेपर लीक की घटनाएं देखी गईं और एक परीक्षा- सीयूईटी (यूजी/पीजी) के परिणाम स्थगित कर दिए गए। समिति ने बताया कि इस तरह के उदाहरण परीक्षार्थियों का सिस्टम में विश्वास नहीं जगाते हैं। इसलिए समिति सिफारिश करती है कि एनटीए जल्दी से इस तरह की समस्याओं को दुरुस्त करे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। समिति ने अध्ययन की सिफारिश की रिपोर्ट में कहा गया है कि पेन और पेपर परीक्षाएं पेपर लीक के ज्यादा अवसर प्रदान करती हैं जबकि कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) को इस तरह से हैक किया जा सकता है कि उसका पता लगाना मुश्किल हो।

दोनों में से समिति ने पेन और पेपर परीक्षाओं पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने का समर्थन किया। क्योंकि ऐसी परीक्षाओं के कई मॉडल वर्षों से लीक-प्रूफ रहे हैं, जिनमें सीबीएसई और यूपीएससी परीक्षाएं शामिल हैं। समिति ने सिफारिश की कि एनटीए इन मॉडलों का बारीकी से अध्ययन करे और उन्हें लागू करे।

ये भी पढ़ें:11वीं में ही नीट, जेईई मेन की तैयारी, 12वीं के अंक भी जुड़ेंगे, ये सुधार संभव

सरकारी केंद्रों पर ही हों सीबीटी परीक्षाएं

इसके अलावा कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) के मामले में समिति ने सिफारिश की कि ये परीक्षाएं केवल सरकारी या सरकार द्वारा नियंत्रित केंद्रों में ही आयोजित की जाएं और निजी केंद्रों में कभी नहीं। समिति ने यह भी नोट किया कि पेपर सेटिंग, प्रशासन और सुधार में शामिल कई फर्मों को एक संगठन और राज्य सरकार द्वारा ब्लैकलिस्ट किया गया है लेकिन इससे उन्हें अन्य राज्यों या संगठनों से अनुबंध प्राप्त करने में कोई बाधा नहीं आ रही है। समिति का मानना है कि ऐसी ब्लैकलिस्टेड फर्मों को एनटीए या राज्य सरकारों द्वारा किसी भी प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।