JEE Main City Slip 2025 OUT: जेईई मेन 2025 सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप jeemain.nta.nic.in पर जारी, Direct Link
- JEE Main City Intimation Slip 2025: जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सिटी स्लिप को जारी कर दिया है। जेईई मेन 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

NTA JEE Main City Intimation Slip 2025 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सिटी स्लिप को जारी कर दिया है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल 2025 से 9 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। जेईई मेन 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। सिटी स्लिप के जरिए परीक्षार्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर, अपनी ट्रैवल की तैयारी कर सकेंगे।
JEE Main 2025 Exam City Slip: जेईई मेन 2025 सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘JEE Main 2025 Exam City Slip’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी।
5. अब आप अपनी जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को ध्यान से चेक कीजिए।
6. इसके बाद आप जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लीजिए।
JEE Main City Intimation Slip session 2 Direct Link
अभ्यर्थियों को बता दें कि सिटी स्लिप का उपयोग सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। एनटीए परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी करेगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर-1 बीई और बीटेक के लिए परीक्षा का आयोजन 2,3,4,7 और 8 अप्रैल 2025 को करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। पेपर टू बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक ली जाएगी।
जेईई मेन्स 2025 में कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। पेपर में 75 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा का कुल अंक 300 होगा। जेईई (मेन)-2025 13 भाषाओं यानी i.e. में आयोजित किया जाएगा। अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।