JEE Main 2026 Toppers List: जेईई मेन 2026 रिजल्ट में 26 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल, देखें टॉपर्स लिस्ट
JEE Main Topper List : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 20 अप्रैल 2026 को जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी है। 26 टॉपरों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से सबसे अधिक 5-5 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है ।

JEE Main Topper List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 20 अप्रैल 2026 को जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। फाइनल आंसर-की जारी हो चुकी है जिसमें 2 फिजिक्स सेक्शन से 2 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा के लिए कुल 11,10,904 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 10,34,330 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। 26 छात्रों को जेईई मेन रिजल्ट 2026 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है।
जेईई मेन टॉपर्स सबसे ज्यादा इन राज्यों से निकले
जेईई मेन 2026 के नतीजों में दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा देखने को मिला है, जहां आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से सबसे अधिक 5-5 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर टॉप किया है । इसके अलावा राजस्थान से 4 और दिल्ली से 3 परीक्षार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं । वहीं महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 उम्मीदवारों को परफेक्ट स्कोर मिला है, जबकि बिहार, तमिलनाडु, गुजरात, ओडिशा और चंडीगढ़ से 1-1 छात्र ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपने राज्य का नाम रोशन किया है ।
टॉपर्स लिस्ट-
- आरुष सिंघल ,चंडीगढ़
2. जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डी ,आंध्र प्रदेश
3. श्रेयस मिश्रा (SHREYAS MISHRA),दिल्ली (NCT)
4. मंथा शिव कामेश ,तेलंगाना
5. सिद्धार्थ श्रीकांत अथाले ,महाराष्ट्र
6. नरेंद्रबाबू गारी महित ,आंध्र प्रदेश
7. थुंगा दुर्गा सुप्रभाथ ,आंध्र प्रदेश
8. अर्णव गांधी ,हरियाणा
9. शुभम कुमार ,बिहार
10. आदित्य गुप्ता ,दिल्ली (NCT)
11. थम्मीना गिरीश ,तमिलनाडु
12. कबीर छिल्लर ,राजस्थान
13. चिरंजीब कर ,राजस्थान
14. भावेश पात्रा ,ओडिशा
15. अनय जैन ,हरियाणा
16. अथर्व पंजाबी ,दिल्ली (NCT)
17. अर्णव गौतम ,राजस्थान
18. दोराला भवितेश रेड्डी ,तेलंगाना
19. पासाला महित ,आंध्र प्रदेश
20. माधव विरारिया ,महाराष्ट्र
21. पुरोहित निमय ,गुजरात
22. साई ऋत्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला ,तेलंगाना
23. विवान शरद माहेश्वरी ,तेलंगाना
24. बिजम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी ,आंध्र प्रदेश
25. यशवर्धन ,राजस्थान
26. ऋषि प्रेमनाथ ,तेलंगाना
जेईई मेन 2026 अप्रैल सत्र का परिणाम कैसे चेक करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर JEE Main 2026 Session 2 Result या View Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि, और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- डिटेल्स सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
जेईई मेन रिजल्ट के बाद IIT में दाखिला कैसे होगा
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट की घोषणा के साथ दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की है। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे। जोसा काउंसलिंग के जरिए आईआईटी में दाखिला व सीट अलॉटमेंट होता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


