JEE Main 2026: जेईई मेन 2026 सत्र-2 के लिए अभी भरें अपना आवेदन फॉर्म, अंतिम तिथि आज
JEE Main 2026 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज 24 फरवरी 2026 को जेईई मेन 2026' (JEE Main 2026) के सत्र-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। अभी अपना आवेदन फॉर्म भरें।

JEE Main 2026 Session 2 Registration: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, 'जेईई मेन 2026' (JEE Main 2026) के सत्र-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 24 फरवरी 2026 को बंद कर दी जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन सभी उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि सत्र-2 की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर आवेदन प्रक्रिया चल रही है और कल यह विंडो बंद कर दी जाएगी।
क्यों जरूरी है सत्र-2 का आवेदन?
जेईई मेन सत्र-2 उन छात्रों के लिए एक दूसरा और महत्वपूर्ण अवसर है जो अपनी रैंक में सुधार करना चाहते हैं या सत्र-1 की परीक्षा में किसी कारणवश बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। यह परीक्षा न केवल आईआईटी (IITs) और एनआईटी (NITs) जैसे टॉप संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड हेतु पात्रता निर्धारित करती है, बल्कि यह देश के कई अन्य केंद्रीय और तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले का आधार भी है।
कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए 'JEE Main 2026 Session 2 Registration' लिंक पर क्लिक करें।
3. यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो 'New Registration' पर जाएं। यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो सीधे अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें।
4. आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और परीक्षा केंद्र का चुनाव सावधानीपूर्वक भरें।
5. अपनी नई फोटो और फोटो स्कैन करके अपलोड करें।
6. अंत में, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से करें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट अपने पास संभाल कर रखें, क्योंकि इसकी आवश्यकता काउंसलिंग के दौरान पड़ सकती है।
महत्वपूर्ण सुझाव और सावधानियां
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वही दें, जिसे आप पूरे प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उपयोग कर सकें। गलत जानकारी भरने या अधूरा फॉर्म सबमिट करने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों के बजाय केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर रखें।
तैयारी के लिए शेष समय का उपयोग
सत्र-2 की परीक्षा आने वाले अप्रैल 2026 महीने में आयोजित होने वाली है। जिन छात्रों ने सत्र-1 दिया है, वे अपनी पिछली गलतियों का विश्लेषण करें और कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास और मॉक टेस्ट देना आपकी तैयारी को मजबूती देगा।
यह समय घबराने का नहीं, बल्कि प्लानिंग करके रिविजन करने का है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्या आती है, तो आप एनटीए के हेल्पडेस्क पर ईमेल या फोन के जरिए संपर्क कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


