JEE Main 2026 Session 2 Answer Key जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड; कब तक आ सकता है रिजल्ट

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी हो गई है। जानिए jeemain.nta.nic.in से कैसे डाउनलोड करें। इसके साथ ही यदि किसी सवाल में आपत्ति है तो क्या है चैलेंज करने का तरीका।

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड; कब तक आ सकता है रिजल्ट

JEE Main 2026 Session 2 Answer Key Out : देशभर के लाखों स्टूडेंट्स जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ गया है। National Testing Agency यानी NTA ने JEE Main 2026 Session 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अब छात्र अपने एग्जाम के जवाबों को चेक करके ये समझ सकते हैं कि उनका संभावित स्कोर कितना बन रहा है। ये आंसर की NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट भी जारी की गई है जिससे वे अपने दिए गए जवाबों का मिलान आसानी से कर सकते हैं।

यहां देखें डायरेक्ट लिंक

कैसे करें आंसर की डाउनलोड

अगर आप भी अपना स्कोर चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है। सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “JEE Main Session 2 Answer Key” लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही आपकी स्क्रीन पर आंसर की और आपकी रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी। इसे डाउनलोड करके आप अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और अपना रॉ स्कोर निकाल सकते हैं।

अपने स्कोर का ऐसे लगाएं अंदाजा

आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की मदद से स्टूडेंट्स अपने संभावित मार्क्स का अंदाजा लगा सकते हैं। सही जवाब के लिए तय अंक जोड़ें और गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग घटाएं। इससे आपको रिजल्ट आने से पहले ही एक क्लियर आइडिया मिल जाएगा कि आपका परफॉर्मेंस कैसा रहा है। यह स्टेप खास इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आप आगे की प्लानिंग कर सकते हैं, जैसे कि एडवांस की तैयारी या अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों के ऑप्शन पर विचार।

अगर जवाब गलत लगे तो क्या करें

NTA ने स्टूडेंट्स को यह सुविधा भी दी है कि अगर उन्हें किसी सवाल के जवाब में गड़बड़ी लगती है, तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर “Challenge Answer Key” का ऑप्शन दिया गया है। लॉगिन करने के बाद आपको उस सवाल को चुनना होगा, जिस पर आपत्ति उठानी है। इसके साथ आपको अपने दावे के समर्थन में सही सबूत या डॉक्यूमेंट भी अपलोड करना होगा। हालांकि, इसके लिए एक फीस भी तय की गई है। हर सवाल के लिए 200 रुपये देने होंगे और यह फीस नॉन रिफंडेबल है। यानी अगर आपकी आपत्ति सही भी साबित हो जाए, तब भी यह फीस वापस नहीं मिलेगी।

जरूरी तारीखें जो आपको पता होनी चाहिए

इस पूरी प्रक्रिया के लिए कुछ अहम तारीखें तय की गई हैं। सवाल पत्र 9 अप्रैल 2026 तक जारी किए गए थे। इसके बाद 11 अप्रैल 2026 को प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की गई है। आंसर की को चैलेंज करने के लिए एक तय समय सीमा दी जाएगी, जिसके अंदर ही स्टूडेंट्स को अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी। इसके बाद NTA सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर की जारी करेगा। रिजल्ट की बात करें तो Paper 1 का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि NTA जल्द ही करेगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।