JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: जेईई मेन 2026 सेशन 2 एडमिट कार्ड का इंतजार, 1 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने वाली है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: जेईई मेन 2026 सेशन 2 एडमिट कार्ड का इंतजार, 1 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

JEE Main 2026 Admit Card: देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (IIT) और एनआईटी (NIT) जैसे संस्थानों में एडमिशन का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 सेशन-2 के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल सत्र के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए परीक्षा शुरू होने से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर पैनी नजर बनाए रखें।

1 से 10 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा

जेईई मेन 2026 के दूसरे सत्र की परीक्षाएं 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देशभर के विभिन्न केंद्रों और विदेशों के चुनिंदा शहरों में होगी। इस सत्र में वे छात्र भी शामिल हो रहे हैं जिन्होंने जनवरी (सेशन-1) में बेहतर स्कोर नहीं किया था, साथ ही वे नए छात्र भी जिन्होंने पहली बार आवेदन किया है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

जैसे ही एनटीए लिंक एक्टिव करेगा, छात्र नीचे दिए गए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 2 Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

4. सिक्योरिटी पिन (Security Pin) भरकर सबमिट बटन दबाएं।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें दी गई फोटो, सिग्नेचर और एग्जाम सेंटर की जानकारी को ध्यान से जांचें और प्रिंटआउट ले लें।

एग्जाम सिटी स्लिप पहले आ गई

एडमिट कार्ड से ठीक पहले, एनटीए ने 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। इससे छात्रों को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें। ध्यान रहे कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है; वास्तविक केंद्र और शिफ्ट की जानकारी केवल एडमिट कार्ड में ही दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी निर्देश

छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट) और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम का सख्ती से पालन करना होगा, क्योंकि गेट बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जेईई मेन के माध्यम से छात्र न केवल एनआईटी और आईआईआईटी (IIIT) में एडमिशन पाते हैं, बल्कि इसके टॉप 2.5 लाख सफल अभ्यर्थी ही JEE Advanced परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं, जो आईआईटी में एडमिशन का एकमात्र रास्ता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।