JEE Main 2026 Analysis: पहले दो दिनों के इम्तिहान ने चौंकाया, जानें कैसा रहा मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री का मिजाज

Jan 22, 2026 05:49 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

JEE Main 2026 Analysis: जानें 21 और 22 जनवरी को हुए JEE Main पेपर का पूरा हाल। समझें मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री का डिफिकल्टी लेवल और आने वाली शिफ्ट्स के लिए जरूरी टिप्स। 

JEE Main 2026 Analysis: पहले दो दिनों के इम्तिहान ने चौंकाया, जानें कैसा रहा मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री का मिजाज

JEE Main 2026 Analysis: इंजीनियर बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए साल का सबसे अहम वक्त शुरू हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 1 की शुरुआत 21 जनवरी से कर दी है, जो 29 जनवरी तक जारी रहेगी। इस बार परीक्षा का पैटर्न और सवालों की गहराई छात्रों के लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया लेकर आई है। अगर आप भी आने वाली शिफ्ट्स में बैठने वाले हैं, तो यह एनालिसिस आपके लिए बेहद मददगार साबित होगी।

JEE Main 2026 Analysis: परीक्षा का शेड्यूल और जरूरी नियम

NTA इस बार परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित कर रहा है: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। उम्मीदवारों के लिए कुछ सख्त हिदायतें भी दी गई हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र पर Admit Card, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक फोटो आईडी कार्ड ले जाना अनिवार्य है। साथ ही छात्र अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2026 Analysis: 21 जनवरी: पहले दिन का हाल

पहले दिन के पेपर ने छात्रों के बीच काफी हलचल पैदा की। शिफ्ट 1 में शामिल होने वाले छात्रों के अनुसार, केमिस्ट्री का हिस्सा काफी लंबा था, जबकि मैथ्स और फिजिक्स को मध्यम स्तर का बताया गया।

JEE Main 2026 Analysis: पिछले साल के मुकाबले क्या बदला?

इस साल के पेपर में सीधे सवालों के बजाय फॉर्मूला-आधारित सवालों की भरमार देखी गई, जिन्हें हल करने के लिए क्रिटिकल थिंकिंग और कॉन्सेप्ट की गहरी समझ की जरूरत थी। शिफ्ट 2 का पेपर शिफ्ट 1 के मुकाबले थोड़ा और कठिन रहा, जिसमें एप्लीकेशन-बेस्ड प्रॉब्लम और लंबी कैलकुलेशन वाले सवालों पर ज्यादा जोर दिया गया।

JEE Main 2026 Analysis: मैथमेटिक्स: आसान या मुश्किल? (22 जनवरी, शिफ्ट 1)

मैथ्स के सेक्शन को लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय सामने आई है। PhysicsWallah (PW) के विशेषज्ञ आशीष अग्रवाल के मुताबिक, मैथ्स का पेपर कुल मिलाकर आसान और करने लायक (doable) था। कैलकुलेशन सीधी थीं, लेकिन कुछ सवाल काफी लंबे थे जहां एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती थी। वहीं, Aakash Educational Services Limited ने इसी शिफ्ट के मैथ्स को 'Moderate to Difficult' करार दिया। उनके अनुसार, पेपर में Calculus, Conic Sections और Algebra का दबदबा रहा, जबकि 3D, वेक्टर्स और कॉम्प्लेक्स नंबर्स से तुलनात्मक रूप से कम सवाल पूछे गए।

इन टॉपिक्स पर रखें खास नजर

1. अलजेब्रा: सबसे ज्यादा सवाल यहीं से देखे गए।

2. डिफरेंशियल इक्वेशन और प्रोबेबिलिटी।

3. वेक्टर और 3D ज्योमेट्री।

4. डेफिनिट और इनडेफिनिट इंटीग्रल।

5. इनवर्स ट्रिगोनोमेट्रिक फंक्शन।

आंकड़ों के मुताबिक, 25 में से करीब 17 से 20 सवाल ऐसे थे जिन्हें मध्यम तैयारी वाला छात्र भी आसानी से हल कर सकता था।

JEE Main 2026 Analysis: केमिस्ट्री: रिएक्शंस और कॉन्सेप्ट्स का तालमेल

22 जनवरी की पहली शिफ्ट में केमिस्ट्री का पेपर काफी संतुलित रहा। फिजिक्सवाला के विशेषज्ञ अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस बार Reaction-based सवालों की तादाद बढ़ी है।

केमिस्ट्री के मुख्य बिंदु:

ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री: 'नेम रिएक्शन्स' ने एक बार फिर अपनी अहमियत साबित की।

फिजिकल केमिस्ट्री: सवालों का डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक के साथ बराबरी का रहा।

मुख्य चैप्टर्स: कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स, केमिकल बॉन्डिंग, हाइब्रिडाइजेशन, और साल्ट एनालिसिस से सवाल पूछे गए।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे क्रोमाइड्स और फ्लोराइड्स जैसे यौगिकों (कंपाउंड्स) की प्रतिक्रिया को बनावट से समझें।

फिजिक्स: संतुलित और सिलेबस पर आधारित

फिजिक्स के सेक्शन ने छात्रों को बहुत ज्यादा परेशान नहीं किया। विशेषज्ञ मनीष सिंह टाक के अनुसार, पेपर मध्यम स्तर (moderate) का था। इसमें कक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस के बीच एक अच्छा तालमेल देखा गया।

JEE Main 2026 Analysis: फिजिक्स की खास बातें

कुछ सवाल लेंदी थे जिनके लिए समय प्रबंधन (Time Management) बहुत जरूरी था। पेपर पूरी तरह से Syllabus-focused रहा और पिछले साल के ट्रेंड्स को ही फॉलो किया गया। किसी एक चैप्टर का वर्चस्व नहीं दिखा, बल्कि सभी टॉपिक्स से सवाल पूछे गए। आगामी शिफ्ट्स और Session 2 के लिए अहम जानकारी

जो छात्र आने वाले दिनों में परीक्षा देने वाले हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे उन चैप्टर्स को अच्छी तरह से दोहरा लें जिनसे बार-बार सवाल पूछे जा रहे हैं। अपनी तैयारी में एप्लीकेशन-बेस्ड प्रॉब्लम सॉल्विंग और कैलकुलेशन की रफ़्तार पर ध्यान देना फायदेमंद होगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।