Hindi Newsकरियर न्यूज़jee main 2026 session 1 exam postponed west bengal saraswati puja january 23 nta update
JEE Main  2026: बंगाल में 23 जनवरी की परीक्षा टली, क्या बाकी राज्यों में भी होगा ऐसा?

JEE Main 2026: बंगाल में 23 जनवरी की परीक्षा टली, क्या बाकी राज्यों में भी होगा ऐसा?

संक्षेप:

JEE Main 2026: NTA ने एक बार फिर JEE Main 2026 सेशन-1 का शेड्यूल बदला है। पश्चिम बंगाल के अभ्यर्थियों को अब नई परीक्षा तिथि मिलेगी।

Jan 15, 2026 05:42 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

JEE Main 2026: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल JEE Main 2026 को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने छात्रों की मांग और सांस्कृतिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी को होने वाली JEE Main सेशन-1 की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो सरस्वती पूजा के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग कर रहे थे। क्या बाकी राज्यों में इस तरह के बदलाव होंगे? आइए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

JEE Main 2026 का बदला हुआ शेड्यूल

NTA ने पहले JEE Main 2026 सेशन-1 की परीक्षाएं 23 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच कराने का ऐलान किया था। इसके बाद परीक्षा विंडो को छोटा करते हुए अंतिम परीक्षा तिथि 29 जनवरी 2026 कर दी गई। अब ताजा संशोधन के तहत केवल पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी की परीक्षा को टाला गया है, जबकि देश के अन्य राज्यों में परीक्षाएं पहले से घोषित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।

क्यों टली पश्चिम बंगाल की परीक्षा?

NTA ने साफ किया है कि यह फैसला पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों से मिली कई आपत्तियों और अनुरोधों के बाद लिया गया है। 23 जनवरी को राज्य में सरस्वती पूजा का पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, जिसका वहां विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। छात्रों ने त्योहार और परीक्षा के टकराव को लेकर NTA से परीक्षा तिथि बदलने की मांग की थी।

NTA का आधिकारिक बयान

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी। एजेंसी ने कहा, “पश्चिम बंगाल राज्य के उम्मीदवारों से सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर प्राप्त अभ्यावेदन के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है कि 23 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल में JEE (Main) देने वाले सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की कोई अन्य तिथि आवंटित की जाएगी।” यह नई तिथि JEE Main 2026 सेशन-1 की पहले से घोषित तारीखों में से ही होगी।

छात्रों को कब मिलेगी नई परीक्षा तिथि?

NTA के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी को परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को वैकल्पिक परीक्षा तिथि दी जाएगी। इन अभ्यर्थियों का संशोधित शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी

NTA ने JEE Main 2026 सेशन-1 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन के जरिए लॉगिन कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड को लेकर अहम जानकारी

JEE Main 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद है। सूचना पुस्तिका के अनुसार, परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले हॉल टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। पश्चिम बंगाल के जिन छात्रों की परीक्षा टली है, उन्हें नई तिथि के अनुसार एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

बाकी राज्यों के छात्रों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

NTA ने साफ किया है कि पश्चिम बंगाल के अलावा किसी अन्य राज्य के लिए शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार अपने तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी जारी रखें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।