Hindi Newsकरियर न्यूज़jee main 2026 session 1 city slip released revised exam schedule nta updates news
JEE Main 2026 Session 1: जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा की तारीखों में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

JEE Main 2026 Session 1: जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा की तारीखों में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल

संक्षेप:

JEE Main 2026 Session 1 City Slip जारी कर दिया गया है। एनटीए ने संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी किया, अब परीक्षा 29 जनवरी तक होगी। जानिए पूरा टाइमटेबल और जरूरी जानकारी।

Jan 08, 2026 10:58 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

JEE Main 2026 Session 1 Exam: जेईई मेन 2026 सेशन-1 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को JEE Main 2026 Session 1 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी उपलब्ध करा दी है। पहले यह परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसमें बदलाव करते हुए परीक्षा की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

JEE Main 2026 Session 1 City Slip जारी

एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को यह बताया गया है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। अभ्यर्थी इसे jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि परीक्षा केंद्र शहर की अग्रिम जानकारी देने वाला दस्तावेज है।

भारत समेत 15 विदेशी शहरों में होगी परीक्षा

JEE Main 2026 Session 1 की परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों के साथ-साथ भारत से बाहर 15 शहरों में भी आयोजित की जाएगी। इससे विदेशी छात्रों और एनआरआई अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में शामिल होने में सहूलियत मिलेगी।

JEE Main 2026 Session 1: संशोधित परीक्षा शेड्यूल

  • Paper 1 (BE/BTech)

तारीख: 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026

शिफ्ट:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

Paper 2A (BArch), Paper 2B (BPlanning) और Paper 2A+2B

तारीख: 29 जनवरी 2026

समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

एनटीए ने साफ किया है कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग होते हैं। अभी जारी की गई स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है। JEE Main 2026 Session 1 का एडमिट कार्ड बाद में अलग से जारी किया जाएगा, जिसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने या देखने में कोई समस्या आती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क: 011-40759000, ई-मेल: jeemain@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, ताकि JEE Main 2026 से जुड़ी कोई भी नई सूचना, एडमिट कार्ड या अन्य अपडेट मिस न हो।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।