Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main 2026: Live photos in JEE Main application form not match Aadhaar card photo correction till 15 january
JEE Main 2026: आधार कार्ड से मैच नहीं हो रहे जेईई मेन फॉर्म के LIVE फोटो, अब 15 जनवरी तक सुधार का मौका

JEE Main 2026: आधार कार्ड से मैच नहीं हो रहे जेईई मेन फॉर्म के LIVE फोटो, अब 15 जनवरी तक सुधार का मौका

संक्षेप:

जेईई मेन 2026 के पहले सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले वैसे छात्र- छात्राएं जिनके आवेदनों में त्रुटी है, उनके आवेदन में सुधार का एनटीए ने मौका दिया है। शुक्रवार को एनटीए ने अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

Jan 03, 2026 07:41 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

जेईई मेन 2026 के पहले सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले वैसे छात्र- छात्राएं जिनके आवेदनों में त्रुटी है, उनके आवेदन में सुधार का एनटीए ने मौका दिया है। शुक्रवार को एनटीए ने अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एनटीए ने कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन में अपलोड लाइव फोटो और पहचान पत्र के रिकॉर्ड में अंतर पाया। इसके बाद ही यह सलाह जारी की गई है। एनटीए ने कहा कि आधार और लाइव फोटो में अंतर मिलने पर सुधार का मौका 15 जनवरी तक दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनटीए ने कहा है कि जेईई मेन के पहले सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्तूबर से 27 नवंबर 2025 तक चली थी। इस दौरान यह देखा गया कि कुछ अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड के अलावा अन्य पहचान पत्रों के माध्यम से पंजीकरण कराया था। ऐसे मामलों में आवेदन के समय ली गई लाइव फोटो, यूआईडीएआई के रिकॉर्ड यानी आधार कार्ड में उपलब्ध फोटो से मेल नहीं खा रही है। इसे देखते हुए एनटीए ने अभ्यर्थियों को पहचान सत्यापित करने का एक और अवसर दिया है।

क्या करना होगा

अभ्यर्थियों को एक हस्ताक्षरित एवं सत्यापित प्रमाणपत्र के साथ हालिया फोटो अपलोड करनी होगी। पहले यह सत्यापन केवल स्कूल या कॉलेज के प्रधानाचार्य/हेडमास्टर द्वारा ही किया जाना था, लेकिन अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद यह राहत मिली है। अब अभ्यर्थी क्लास-1 राजपत्रित अधिकारी जैसे तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, एसडीएम, डीएम या एनआरआइ अभ्यर्थियों के मामले में भारतीय दूतावास के क्लास-1 अधिकारी से भी प्रमाणपत्र सत्यापित करा सकते हैं।

आपको बता दें कि इस बार एनटीए ने जेईई मेन के फॉर्म भरने की प्रक्रिया में लाइव फोटो मांगा था। अब लाइव फोटो आधार कार्ड से मिसमैच पर एनटीए स्टूडेंट्स को ईमेल भेज रहा है।

ये भी पढ़ें:आईआईटी के BTech छात्र को रिकॉर्ड 2.5 करोड़ का पैकेज,

21 जनवरी 2026 से जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें सिटी स्लिप का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही परीक्षा के लिए सिटी स्लिप को जारी कर सकता है। जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर, अपनी ट्रैवल की तैयारी कर सकेंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।