JEE Main 2026 Exam City OUT, Link : जेईई मेन एग्जाम सिटी jeemain.nta.nic.in पर जारी, लिंक, 16 लाख ने भरा फॉर्म

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

JEE Main 2026 Exam City OUT : जेईई मेन 2026 सेशन-2 की एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2026 Exam City OUT, Link : जेईई मेन एग्जाम सिटी jeemain.nta.nic.in पर जारी, लिंक, 16 लाख ने भरा फॉर्म

JEE Main 2026 Exam City OUT : जेईई मेन 2026 सेशन-2 की एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि ये महज एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे। जेईई मेन सेशन 2 के बीटेक बीई पेपर की परीक्षा 2, 4, 5, 6 व 8 अप्रैल को होगी। वहीं बीआर्क बीप्लानिंग पेपर-2 7 अप्रैल को होगा।

जेईई मेन के अप्रैल सेशन में 16 लाख से अधिक आवेदन

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में इस साल आवेदन का नया रिकॉर्ड बना है। 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है, जो अबतक की सबसे बड़ी संख्या है। जनवरी सत्र में 14 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं अप्रैल सत्र के लिए करीब 2 लाख 16 हजार नए यूनिक कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा है।

JEE Main 2026 कैसे डाउनलोड करें अपनी सिटी स्लिप?

1. सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Public Notices' या 'Latest News' सेक्शन में 'Advance City Intimation for Session 2' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर दिख रहा 'सिक्योरिटी पिन' भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Direct Link

एडमिट कार्ड कब

जेईई मेन 2026 के दूसरे सत्र की परीक्षाएं अप्रैल महीने में आयोजित की जानी प्रस्तावित हैं। नियम के अनुसार, एनटीए परीक्षा शुरू होने से 3-4 दिन पहले फाइनल एडमिट कार्ड जारी करता है।

अप्रैल सत्र के नतीजे आने के बाद, दोनों सत्रों (जनवरी और अप्रैल) में से छात्र के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को रैंकिंग के लिए माना जाएगा। टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करेंगे, जिससे IIT में दाखिले का रास्ता साफ होगा। जेईई मेन अंकों से एनआईटी, ट्रिपल आईटी संस्थानों में दाखिला होगा।

प्रमुख सरकारी संस्थानों में 63000 सीटें

देश के सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीई को मिलाकर 63000 सीटें हैं। इनमें आईआईटी में 18160, एनआईटी में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 और अन्य सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में 10228 सीटें हैं।

जेईई मेन सेशन-1 में 12 उम्मीदवारों को मिला था 100 पर्सेंटाइल

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 सेशन-1 में 12 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले थे। इनमें से सबसे अधिक तीन छात्र राजस्थान से थे। जिन प्रतिभागियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए थे, उनमें से तीन राजस्थान से, दो आंध्र प्रदेश से और एक-एक दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से हैं। टॉपरों में श्रेयस मिश्रा (दिल्ली), नरेन्द्रबाबू गारी महित (आंध्र प्रदेश), शुभम कुमार (बिहार), कबीर छिल्लर (राजस्थान), चिरंजीब कर (राजस्थान), भावेश पात्रा (ओडिशा), अनय जैन (हरियाणा), अर्णव गौतम (राजस्थान), पासला महित (आंध्र प्रदेश), माधव विराडिया (महाराष्ट्र), पुरोहित निमय (गुजरात) और विवान शरद माहिश्वरी (तेलंगाना) के नाम थे। इस साल सभी श्रेणियों में कुल 13,04,653 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 4,52,825 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी, 1,60,958 उम्मीदवार ईडब्ल्यूएस, 5,17,336 उम्मीदवार ओबीसी-एनसीएल, 1,29,902 उम्मीदवार अनुसूचित जाति और 43,632 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के थे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।