JEE Main 2026 dates : जेईई मेन परीक्षा की तिथियों में होगा बदलाव, केंद्र सरकार ने इन छात्रों को दी राहत

Pankaj Vijay पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
share

JEE Mains Session 2 exam dates : केंद्र सरकार ने ईस्टर रविवार के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन-2026 की परीक्षा तिथियों में बदलाव की अनुमति दे दी है। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने यह जानकारी दी।

JEE Main 2026 dates : जेईई मेन परीक्षा की तिथियों में होगा बदलाव, केंद्र सरकार ने इन छात्रों को दी राहत

केंद्र सरकार ने ईस्टर रविवार के कारण संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन-2026 की परीक्षा तिथियों में बदलाव की अनुमति दे दी है। परीक्षा में पांच अप्रैल को शामिल होने में असमर्थ अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित करने की अनुमति दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पर्यटन एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री ने एक पोस्ट में कहा कि पांच अप्रैल के साथ ही दो से 10 अप्रैल के बीच जेईई (मेन) परीक्षा के दूसरे चरण का आयोजन तय होने से ईसाई समुदाय के अभ्यर्थी चिंतित हैं। मंत्री ने कहा, उन्होंने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा था।

गोपी के अनुसार, प्रधान ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि जो छात्र 5 अप्रैल को परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ हैं उन्हें तिथि में परिवर्तन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिथि में बदलाव चाहने वाले छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी डिटेल्स ईमेल jeemain.query@nta.ac.in पर भेजें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 है।

गोपी ने छात्रों और समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय को भी धन्यवाद दिया है। इससे पहले, केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (KCBC)—जो केरल में कैथोलिक चर्च की एक प्रमुख संस्था है—ने अधिकारियों से आग्रह किया था कि वे ऑल इंडिया इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल बदल दें, जो 'मोंडी थर्सडे' और 'ईस्टर संडे' जैसे ईसाई पवित्र दिनों पर आयोजित होने वाली थीं।

जेईई मेन 2026 सेशन-2 की एग्जाम सिटी जारी

आपको बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन-2 की एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है। जेईई मेन सेशन 2 के बीटेक बीई पेपर की परीक्षा 2, 4, 5, 6 व 8 अप्रैल को होगी। वहीं बीआर्क बीप्लानिंग पेपर-2 7 अप्रैल को होगा। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में इस साल आवेदन का नया रिकॉर्ड बना है। 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है, जो अबतक की सबसे बड़ी संख्या है। जनवरी सत्र में 14 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं अप्रैल सत्र के लिए करीब 2 लाख 16 हजार नए यूनिक कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा है। जेईई मेन 2026 के दूसरे सत्र की परीक्षाएं अप्रैल महीने में आयोजित की जानी प्रस्तावित हैं। नियम के अनुसार, एनटीए परीक्षा शुरू होने से 3-4 दिन पहले फाइनल एडमिट कार्ड जारी करता है।

अप्रैल सत्र के नतीजे आने के बाद, दोनों सत्रों (जनवरी और अप्रैल) में से छात्र के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को रैंकिंग के लिए माना जाएगा। टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करेंगे, जिससे IIT में दाखिले का रास्ता साफ होगा। जेईई मेन अंकों से एनआईटी, ट्रिपल आईटी संस्थानों में दाखिला होगा।

प्रमुख सरकारी संस्थानों में 63000 सीटें

देश के सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीई को मिलाकर 63000 सीटें हैं। इनमें आईआईटी में 18160, एनआईटी में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 और अन्य सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में 10228 सीटें हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।