Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main 2026 City Intimation Slip awaited at jeemain.nta.nic.in, know how to download when out
JEE Main 2026 City Intimation Slip: जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

JEE Main 2026 City Intimation Slip: जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार, कहां और कैसे कर सकेंगे चेक

संक्षेप:

JEE Main City Intimation Slip 2026: जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सिटी स्लिप का इंतजार है। जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

Jan 06, 2026 10:09 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NTA JEE Main City Intimation Slip 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें सिटी स्लिप का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही परीक्षा के लिए सिटी स्लिप को जारी कर सकता है। जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर, अपनी ट्रैवल की तैयारी कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभ्यर्थियों को बता दें कि सिटी स्लिप का उपयोग सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। एनटीए परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी करेगा।

JEE Main 2026 Exam City Slip: जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘JEE Main 2026 Exam City Slip’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी।

5. अब आप अपनी जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को ध्यान से चेक कीजिए।

6. इसके बाद आप जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लीजिए।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा-

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर-1 बीई और बीटेक के लिए परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।