पिता कमाते थे 3000 रुपये, बेटे ने IIT से पढ़कर हासिल किया 1.5 करोड़ का पैकेज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शशांक ने अपनी प्रतिभा के दम पर जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की, IIT बॉम्बे से बीटेक की पढ़ाई पूरी की और आज 1.5 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर काम कर रहे हैं।

shashank
शशांक

विरासत में जब गरीबी मिली तो आपको सामने दो रास्ते होते हैं- किस्मत पर रोते हुए हार मान लें या अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से तकदीर को ही बदल डालें। शशांक अग्रवाल ने दूसरा विकल्प चुना। उन्होंने अपनी प्रतिभा, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर अपने परिवार को आर्थिक तंगी के दलदल से बाहर निकाल लिया। अब 3000 रुपये महीना कमाने वाले शख्स का बेटा हर महीना करीब 8.75 लाख रुपये घर में लाता है। शशांक ने अपनी प्रतिभा के दम पर जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल की, IIT बॉम्बे से बीटेक की पढ़ाई पूरी की और आज 1.5 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज पर काम कर रहे हैं।

शशांक की कहानी केवल एक गरीब छात्र के प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला पाने या करोड़ों का पैकेज हासिल करने की नहीं है, बल्कि यह भी बताती है कि सही स्किल सीखकर और लगातार खुद को बेहतर बनाकर करियर में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।

पिता की 3 हजार रुपये की कमाई, फिर भी पढ़ाई से नहीं किया समझौता

शशांक अग्रवाल का शुरुआती जीवन आर्थिक तंगी के बीच गुजरा। उनके पिता की मासिक आय करीब 3,000 रुपये थी। इतनी कम आमदनी में परिवार की जरूरतें पूरी करना आसान नहीं था। ऐसे हालात में अच्छी शिक्षा हासिल करना भी एक बड़ी चुनौती थी। हालांकि उनके माता-पिता ने मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद बेटे की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि आर्थिक परेशानियां शशांक की शिक्षा में बाधा न बनें। दूसरी ओर शशांक ने भी पढ़ाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। उन्हें एहसास था कि शिक्षा से ही गरीब के दलदल से बाहर निकला जा सकता है।

JEE Advanced में AIR 20, IIT बॉम्बे में मिला दाखिला

शशांक ने साल 2018 में JEE Main परीक्षा में 330 अंक हासिल किए। इसके बाद JEE Advanced में ऑल इंडिया रैंक 20 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के दम पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल IIT बॉम्बे में दाखिला मिला।

जमकर स्किल्स सीखीं

IIT बॉम्बे में बीटेक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने केवल कोर्स तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने कोडिंग, तकनीकी प्रोजेक्ट्स और प्रोब्लम सोल्विंग पर भी ध्यान दिया। गणितीय समझ और तकनीक में रुचि ने उन्हें क्वांटिटेटिव फाइनेंस जैसे विशेष क्षेत्र की ओर आकर्षित किया।

कोडिंग से लेकर डेटा एनालिसिस तक, इन स्किल्स ने बनाया करियर

शशांक के करियर की दिशा तय करने में उनकी तकनीकी दक्षता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोडिंग और प्रोग्रामिंग के जरिए उन्होंने जटिल समस्याओं को सही तरीके से हल करना सीखा। तकनीकी प्रोजेक्ट्स पर काम करने से उन्हें थ्योरी ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने का अनुभव मिला।

क्वांटिटेटिव फाइनेंस में गणित, आंकड़ों और कंप्यूटर आधारित मॉडलों का इस्तेमाल किया जाता है। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मजबूत गणितीय आधार, तार्किक सोच, डेटा का विश्लेषण करने की क्षमता और वित्तीय बाजारों की समझ जरूरी होती है। शशांक ने अपनी पढ़ाई और पेशेवर अनुभव के दौरान इन क्षेत्रों से जुड़े कौशल विकसित किए। इसके अलावा, समस्या समाधान, विश्लेषणात्मक सोच और तकनीकी रणनीतियों पर काम करने की क्षमता ने भी उनके करियर को नई दिशा दी। हालांकि, उनके द्वारा सीखी गई हर प्रोग्रामिंग भाषा या तकनीकी टूल की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रिपोर्टों में उपलब्ध नहीं है।

इंटर्नशिप से क्वांटिटेटिव ट्रेडिंग तक का सफर

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान शशांक को APT पोर्टफोलियो प्राइवेट लिमिटेड में इंटर्नशिप करने का अवसर मिला। इस अनुभव से उन्हें पेशेवर दुनिया को समझने और अपने तकनीकी ज्ञान का व्यावहारिक इस्तेमाल करने का मौका मिला।

इसके बाद उन्होंने क्वांटिटेटिव ट्रेडिंग फर्म Quadeye में काम किया। यहां उन्होंने सिस्टम इंजीनियर और क्वांटिटेटिव स्ट्रैटेजिस्ट जैसी भूमिकाएं निभाईं। इन जिम्मेदारियों के दौरान तकनीकी प्रणालियों, गणितीय रणनीतियों और वित्तीय बाजारों से जुड़े अनुभव ने उनकी विशेषज्ञता को और मजबूत किया।

Zanskar Corporation में एनालिस्ट, 1.5 करोड़ रुपये का पैकेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक शशांक अग्रवाल फिलहाल Zanskar Corporation में एनालिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। उनका सालाना पैकेज करीब 1.5 करोड़ रुपये बताया जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उनके वेतन में करीब 55 लाख रुपये की बेस सैलरी और लगभग 50 लाख रुपये का वेरिएबल पे या परफॉर्मेंस बोनस शामिल है। बाकी राशि अन्य वेतन कंपोनेंट्स से मिलकर बनती है। उनकी मासिक इन-हैंड कमाई करीब 8.75 लाख रुपये बताई गई है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पिता कमाते थे 3000 रुपये, बेटे ने IIT से पढ़कर हासिल किया 1.5 करोड़ का पैकेज