JEE Advanced Topper : जेईई मेन AIR 1 पाने वाले कबीर की एडवांस्ड में रैंक 2, लेकिन सपना IIT नहीं, पिता हैं आईआईटियन

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जेईई मेन में ऑल इंडिया टॉप करने कबीर जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सेकेंड टॉपर बने हैं। आईआईटी प्रवेश परीक्षा में उन्होंने 360 में से 329 अंक हासिल कर देश भर में दूसरी रैंक हासिल की।

JEE Advanced Topper : जेईई मेन AIR 1 पाने वाले कबीर की एडवांस्ड में रैंक 2, लेकिन सपना IIT नहीं, पिता हैं आईआईटियन

JEE Advanced 2026 Topper AIR 1 : गुरुग्राम के रहने वाले कबीर छिल्लर ने जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में भी सफलता का परचम लहरा दिया है। जेईई मेन में ऑल इंडिया टॉप करने कबीर जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सेकेंड टॉपर बने हैं। आईआईटी प्रवेश परीक्षा में उन्होंने 360 में से 329 अंक हासिल कर देश भर में दूसरी रैंक हासिल की। खास बात यह है कि कबीर ने जेईई मेन के दोनों सत्रों में पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। जेईई एडवांस्ड 2026 में बिहार के शुभम कुमार 330 अंक के साथ पहले और जतिन चाहर 319 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कबीर की जेईई मेन में थी ऑल इंडिया रैंक 1

जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन में 11 राज्यों के 26 स्टूडेंट को 100 परसेंटाइल मिले थे। इन 26 स्टूडेंट में 300 में से 300 अंक कोटा के कबीर छिल्लर को मिले थे। इस लिहाज से कबीर को ऑल इंडिया रैंक 1 मिली। कबीर के पहले सेशन में भी 100 पर्सेंटाइल थे। कबीर के पिता मोहित भी आईआईटीयन हैं। 26 साल पहले वर्ष 2000 में उनको ऑल इंडिया 554वीं रैंक मिली थी, तब से टॉपर बनने का सपना अधूरा था। अब 26 साल बाद बेटे ने उनका यह सपना पूरा कर दिया।

जेईई मेन के पहले सेशन में कबीर छिल्लर के प्रोविजनल आंसर-की के आधार पर 300 में से 295 अंक बन रहे थे। लेकिन उन्हें पूरा यकीन था कि आंसर-की में करेक्शन होगी और उन्हें 300 में से पूरे 300 अंक हासिल होंगे। कबीर सही साबित हुए। फाइनल आंसर-की में हुई करेक्शन ने उन्हें टॉपर बना दिया और वे पूरे 100 परसेंटाइल पाने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे।

कोटा से परीक्षा दी, परिवार गुड़गांव रहता है

कबीर का परिवार गुड़गांव रहता है। वे बीते दो साल से राजस्थान की कोचिंग फैक्ट्री कोटा में रहकर ही जेईई मेन की तैयारी कर रहे थे।

पिता आईआईटी से पासआउट, MIT से पढ़ाई है सपना

कबीर के पिता भी आईआईटी से पासआउट हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था और एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। मां प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। कबीर ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया कि उनका लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे की बीटेक सीएसई ब्रांच है लेकिन उनका ख्वाब अमेरिका का कैम्ब्रिज स्थित मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) है। आपको बता दें कि एमआईटी को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है। बीते सालों में जेईई एडवांस्ड के कई टॉपर देश के दिग्गज इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी को छोड़ दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी एमआईटी में दाखिला ले चुके हैं। आईआईटी बॉम्बे का बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स हर साल जेईई एडवांस्ड के टॉपरों की टॉप चॉइस रहता है। देश-विदेश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों की ओर से मिलने वाले मोटे सैलरी पैकेज इसकी बड़ी वजह रही है।

फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स को बराबर अहमियत

कबीर कहते है कि कोटा कोचिंग में पढ़ाई उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। कोटा के माहौल ने उनकी काफी मदद की। उन्होंने बताया कि कोटा में रहकर उन्होंने सटीकता और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया ताकि वे अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। हालांकि उनका पढ़ाई का समय कोई निश्चित नहीं था, लेकिन उन्होंने तीनों विषयों में संतुलन बनाए रखने को सबसे अहम माना। तीनों विषयों फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स को बराबर अहमियत दी। कबीर ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपनी चार साल की कड़ी मेहनत और निरंतर तैयारी को दिया है।

रात में 1 बजे सोना, सुबह 6 बजे उठना

जेईई मेन में सफलता के बाद कबीर ने बताया था कि वे पढ़ाई के बीच ब्रेक के लिए दोस्तों के साथ टहलने जाते थे। इससे उनका मन रिफ्रेश हो जाता था। इसके बाद फिर पढ़ाई में लग जाते थे। टीवी इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे रात में करीब एक बजे सोते थे और सुबह 6 बजे उठ जाया करते थे।

कबीर ने 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से पास की थी। उनका कहना था कि स्टूडेंट को टाइम मैनेजमेंट और एक्यूरेसी पर भी ध्यान देना चाहिए।

जेईई एडवांस्ड क्वालिफाइंग मार्क्स 2026 ( JEE Advanced 2026 Qualifying Marks )

रैंक लिस्ट | प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक | न्यूनतम कुल अंक

कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) | 8 | 92 |

ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) रैंक लिस्ट | 7 | 82 |

जनरल-ईडब्ल्यूएस (GEN-EWS) रैंक लिस्ट | 7 | 82 |

एससी रैंक लिस्ट | 4 | 46 |

एसटी रैंक लिस्ट | 4 | 46 |

कॉमन-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट (CRL-PwD) | 4 | 46 |

ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी (OBC-NCL-PwD) रैंक लिस्ट | 4 | 46 |

जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी (GEN-EWS-PwD) रैंक लिस्ट | 4 | 46 |

एससी-पीडब्ल्यूडी (SC-PwD) रैंक लिस्ट | 4 | 46 |

एसटी-पीडब्ल्यूडी (ST-PwD) रैंक लिस्ट | 4 | 46 |

प्रिपरेटरी कोर्स (PC) रैंक लिस्ट | 2 | 23 |

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।