Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Advanced Topper 2025 Meet Maijd Husain who secures AIR 3, share his key to success
JEE Advanced Topper 2025: जेईई एडवांस्ड में माजिद हुसैन ने हासिल की AIR 3, बताया सफलता का राज

JEE Advanced Topper 2025: जेईई एडवांस्ड में माजिद हुसैन ने हासिल की AIR 3, बताया सफलता का राज

संक्षेप:

JEE Advanced Topper 2025: महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले माजिद मुजाहिद हुसैन ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है। उन्होंने कहा कि एकाग्रता और आत्म विश्वास ही सफलता की कुंजी है।

Jun 02, 2025 08:12 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

JEE Advanced 2025 Result: जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले माजिद मुजाहिद हुसैन ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल की है। माजिद मुजाहिद हुसैन ने जेईई परीक्षण की तैयारी बुरहानपुर में रहकर की है। माजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर जेईई एग्जाम की तैयारी की थी। माजिद के भाई साजिद को जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1600 आई है। माजिद ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माजिद ने कहा कि "मैंने यहां बुरहानपुर में पढ़ाई की क्योंकि मैं बिना वजह के मेंटल स्ट्रेस से बचना चाहता था। एक बड़ा शहर और कोचिंग एक स्टूडेंट्स को एक्सपोजर दे सकते हैं लेकिन उसका किसी कॉन्सेप्ट की गहरी समझ से कोई संबंध नहीं है। मुझे खुशी है कि मेरे शिक्षकों और मेरे परिवार वालों ने मेरी पढ़ाई में मदद की और मानसिक रूप से मेरी सहायता की।"

ये भी पढ़ें:रोज 10-12 घंटे की पढ़ाई, उज्जवल ने जेईई एडवांस्ड में हासिल की 5वीं रैंक
ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड 2025 में कम स्कोर आने पर घबराएं नहीं, ये हैं बेस्ट ऑप्शन
ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद, देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग आईआईटी में लीजिए एडमिशन

उन्होंने बताया कि "मैं रोज 12 से 14 घंटे पढ़ाई करता था और उन्होंने अपना ज्यादा ध्यान कॉन्सेप्ट को समझने पर देता था। जेईई मेन परीक्षा में सफलता के बाद, मैं रोज 10 से 12 घंटे रिवीजन करता था। उन्होंने कहा कि एकाग्रता और आत्म विश्वास ही सफलता की कुंजी है।

माजिद हुसैन के पिता मुजाहिद जलगांव यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे की सफलता से बहुत गौरवांवित हैं। उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार है और उसने स्कूल में ओलंपियाड भी जीते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2025 में आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता (एयर-1) ने पूरे देश में टॉप किया है। कोटा कोचिंग के छात्र रजित ने 360 में से 332 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर आईआईटी दिल्ली जोन के ही सक्षम जिंदल हैं जिन्होंने 360 में से 332 अंक प्राप्त किए हैं। चौथे स्थान पर 327 अंकों के साथ आईआईटी बॉम्बे जोन के पार्थ मंदर वर्तक रहे हैं। देवदत्ता माझी ने 16वीं रैंक हासिल कर महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। जेईई एडवांस्ड कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में शीर्ष 15 रैंक पाने वाले सभी कैंडिडेट पुरुष हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।