Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Advanced result 2025 declared josaa counselling for 2025 begins from june 3 2025 for admission in iit nit
JEE Advanced Result 2025 : जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, अब जोसा काउंसलिंग कल से, देखें अहम तिथियां समेत खास बातें

JEE Advanced Result 2025 : जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, अब जोसा काउंसलिंग कल से, देखें अहम तिथियां समेत खास बातें

संक्षेप:

josaa counselling : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के बाद अब 3 जून से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जोसा काउंसिलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

Jun 02, 2025 08:29 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

JOSAA Counselling : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के बाद अब 3 जून से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जोसा काउंसिलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जोसा काउंसलिंग के जरिए 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 47 जीएफटीआई में प्रवेश मिलेगा। जेईई मेन 2025 सत्र 2 या JEE (एडवांस्ड) 2025 पास करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेने के योग्य हैं। इस प्रक्रिया से भारत भर के टॉप लेवल इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में सीटें आवंटित करने में मदद मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महत्वपूर्ण तारीखें

रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने के लिए: 3 जून से 12 जून, 2025

मॉक सीट एलॉकेशन: रजिस्ट्रेशन विंडो के दौरान दो मॉक राउंड आयोजित किए जाएंगे

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 12 जून, 2025 (कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा)

जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया-

जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यह 3 जून से 28 जुलाई के बीच छह चरणों में होगी। 3 से 12 जून शाम 5 बजे से जोसा काउंसिलिंग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व कॉलेज च्वाइस फिलिंग होगा। 14 जून को पहले चरण का सीट एलॉकेशन होगा। जिन विद्यार्थियों को पहले चरण में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा कर सीट 19 जून तक कंफर्म करनी होगी। दूसरे राउंड का सीट एलॉकेशन 21 जून, तीसरे का 28 जून, चौथे का 04 जुलाई व पांचवें का 10 जुलाई को होगा। छठे राउंड का सीट एलॉकेशन16 जुलाई को होगा।

कॉलेज-ब्रांच च्वाइस ऐसे भरें

जोसा काउंसलिंग में 127 संस्थानों की 700 से अधिक प्रोग्रामों की च्वाइस फिलिंग का अवसर एक बार ही दिया गया है। विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के विकल्प को प्राथमिकता के घटते क्रम में भरें। विद्यार्थी गत वर्षों की कॉलेजों की ओपनिंग एवं क्लोजिंग रैंक को देखते हुए कॉलेजों को चुनने के ट्रेंड का अनुमान लगा सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी

कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट/प्रमाणपत्र

श्रेणी या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड

मेडिकल प्रमाण पत्र

बैंक डिटेल्स

ओसीआई/पीआईओ/पासपोर्ट (अगर लागू हो)

ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड रिजल्ट jeeadv.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक, देखें कटऑफ
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।