
JEE Advanced 2026: देखें जेईई एडवांस्ड सिलेबस टॉपिक लिस्ट, क्या थी IIT BTech CSE की क्लोजिंग रैंक
जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तैयारी छात्र बेहतर तरीके से कर सकें, इसके लिए आईआईटी रुड़की ने पांच माह पहले ही जेईई एडवांस्ड की परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है।
देश की 23 आईआईटी में नामांकन के लिए 17 मई को परीक्षा होनी है। इसबार परीक्षा की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को सौंपी गई है। परीक्षा की तैयारी छात्र बेहतर तरीके से कर सकें, इसके लिए आईआईटी रुड़की ने पांच माह पहले ही जेईई एडवांस्ड की परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। इसके माध्यम से 23 आईआईटी करीब 18160 सीटों पर प्रवेश मिलता है आईआईटी रुड़की ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv. ac.in पर भौतिक, रसायन शास्त्र और गणित तीनों विषयों का सिलेबस जारी कर दिया है। छात्र इस सिलेबस को सीधे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं या इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट पीडीएफ लिंक से भी हासिल कर सकते हैं। हालांकि जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्रों को जेईई मेन की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना होगा। इसके पहले चरण की परीक्षा जनवरी और दूसरे चरण की परीक्षा अप्रैल में होनी है।

जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई को होगी। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी और इसमें दो पेपर होंगे। पेपर एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर दो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों की सूची और पूरा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगी। इस वर्ष का सिलेबस पिछले वर्षों के समान ही रखा गया है।
जेईई एडवांस्ड 2026 : रसायन शास्त्र के टॉपिक
जनरल टॉपिक, स्टेट्स ऑफ मैटर : ठोस, द्रव और गैस, एटोमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बोंडिंग, मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर, केमिकल थर्मोडायनामिक्स, केमिकल, आयोनिक इक्विलिब्रियम, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, केमिकल किनेटिक्स, सॉलिड स्टेट, सोल्यूशन्स, सरफेस केमिस्ट्री, क्लासिफिकेशन ऑफ एलीमेंट्स, पिरियोडिसिटी ऑफ प्रॉपर्टीज, हाइड्रोजन, एस-ब्लॉक एलीमेंट्स, पी-ब्लॉक एलीमेंट्स, डी-ब्लॉक एलीमेंट्स, एफ-ब्लॉक एलीमेंट्स, कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स, एक्स्ट्रैक्शन ऑफ मेटल्स, क्वालिटेटिव एनालिसिस प्रिंसिपल्स, एनवायरनमेंटल केमिस्ट्री, प्रिंसिपल्स ऑफ ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, एल्केन, एल्कीन, एल्काइन, बेंजीन, फिनोल, एल्किल हैलाइड, अल्कोहल, ईथर, एल्डिहाइड, कीटोन, कार्बोक्सिलिक एसिड, अमीन, हैलोएल्केन, बायोमॉलिक्यूल्स, पॉलिमर, केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ, प्रैक्टिकल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री
भौतिकी के टॉपिक : जनरल फिजिक्स, मेकैनिक्स, थर्मल फिजिक्स, इलेक्ट्रिसिटी और मैग्नेटिज्म, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स, ऑप्टिक्स, मॉडर्न फिजिक्स
गणित के टॉपिक
सेट्स, रिलेशन और फंक्शन, एल्जेब्रा, मैट्रिक्स, प्रॉबैबिलिटी और स्टैटिस्टिक्स, ट्रिगोनोमेट्री, एनालिटिकल ज्योमेट्री, डिफरेंशियल कैल्कुलस, इंटेग्रल कैल्कुलस, वेक्टर
एनटीए जेईई मेन 2026 का आयोजन करेगा। पहला सत्र 21 से 30 जनवरी 2026 तक और दूसरा सत्र दो से नौ अप्रैल 2026 तक होगा। जेईई मेन के इन सत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले लगभग ढाई लाख छात्रों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलता है। जेईई मेन परीक्षा विशेषज्ञ मेंटर एडुसर्व के निदेशक आनंद जायसवाल ने बताया कि छात्रों को पहले जेईई मेन पर फोकस करना चाहिए। इसके बाद दूसरी परीक्षा में लगना होगा।
जेईई मेन से निकलती है जेईई एडवांस्ड की राह
जेईई मेन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में बीटेक/बीई प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।
बीते वर्ष क्या रही थी आईआईटी जोसा काउंसलिंग 5वें राउंड की BTech CSE की ओपनिंग क्लोजिंग रैंक
जोसा आईआईटी ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक
संस्थान का नाम, ओपनिंग रैंक, क्लोजिंग रैंक
आईआईटी बॉम्बे 1 66
आईआईटी भुवनेश्वर 2344 3785
आईआईटी मंडी 2096 3087
आईआईटी दिल्ली 24 125
आबू धाबी कैंपस - 1169 , 1346
आईआईटी इंदौर 952 1628
आईआईटी खड़गपुर 238 450
आईआईटी हैदराबाद 339 667
आईआईटी मद्रास 79 171
आईआईटी कानपुर 147 271
आईआईटी रुड़की 275 562
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी 747 1424
आईआईटी पटना 1954 3226
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद 2143 3377
पिछले साल जेईई एडवांस्ड में किस जोन के छात्रों का IIT में सर्वाधिक चयन
बीते वर्ष जेईई एडवांस्ड 2025 से आईआईटी में चयनित 18188 छात्रों में आईआईटी दिल्ली जोन के 4812, आईआईटी हैदराबाद के 4363, बॉम्बे जोन के 3825, रूडकी के 1729, कानपुर 1622, खडगपुर के 1655, गुवाहाटी से 812 छात्र आईआईटी में चयनित हुए। जेईई-एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए कुल एक लाख 87 हजार 223 छात्रों ने पंजीयन करवाया था जिसमें सर्वाधिक हैदराबाद जोन से 45622, दूसरे नंबर पर बॉम्बे जोन से 37002 एवं तीसरे नम्बर पर दिल्ली जोन से 34069 छात्र पंजीकृत हुए थे।जेईई मेन से निकलती है जेईई एडवांस्ड की राह
जेईई मेन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में बीटेक/बीई प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।
बीते वर्ष क्या रही थी आईआईटी जोसा काउंसलिंग 5वें राउंड की BTech CSE की ओपनिंग क्लोजिंग रैंक
जोसा आईआईटी ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक
संस्थान का नाम, ओपनिंग रैंक, क्लोजिंग रैंक
आईआईटी बॉम्बे 1 66
आईआईटी भुवनेश्वर 2344 3785
आईआईटी मंडी 2096 3087
आईआईटी दिल्ली 24 125
आबू धाबी कैंपस - 1169 , 1346
आईआईटी इंदौर 952 1628
आईआईटी खड़गपुर 238 450
आईआईटी हैदराबाद 339 667
आईआईटी मद्रास 79 171
आईआईटी कानपुर 147 271
आईआईटी रुड़की 275 562
आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी 747 1424
आईआईटी पटना 1954 3226
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद 2143 3377
पिछले साल जेईई एडवांस्ड में किस जोन के छात्रों का IIT में सर्वाधिक चयन
बीते वर्ष जेईई एडवांस्ड 2025 से आईआईटी में चयनित 18188 छात्रों में आईआईटी दिल्ली जोन के 4812, आईआईटी हैदराबाद के 4363, बॉम्बे जोन के 3825, रूडकी के 1729, कानपुर 1622, खडगपुर के 1655, गुवाहाटी से 812 छात्र आईआईटी में चयनित हुए। जेईई-एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए कुल एक लाख 87 हजार 223 छात्रों ने पंजीयन करवाया था जिसमें सर्वाधिक हैदराबाद जोन से 45622, दूसरे नंबर पर बॉम्बे जोन से 37002 एवं तीसरे नम्बर पर दिल्ली जोन से 34069 छात्र पंजीकृत हुए थे।





