JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड के लिए 23 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें आईआईटी में दाखिले की योग्यता
JEE Advanced 2026 Registration: इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में एडमिशन का सपना देखने वाले टॉप 2.5 लाख सफल उम्मीदवारों के लिए 23 अप्रैल 2026 से जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 रजिस्ट्रेशन की विंडो खुलेगी।

JEE Advanced 2026 Registration Online: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 के नतीजे घोषित किए जाने के साथ ही अब देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 की हलचल तेज हो गई है। इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में एडमिशन का सपना देखने वाले टॉप 2.5 लाख सफल उम्मीदवारों के लिए 23 अप्रैल 2026 से रजिस्ट्रेशन की विंडो खुलेगी।
जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन इस वर्ष किसी एक प्रमुख आईआईटी रूड़की द्वारा किया जा रहा है। जिन छात्रों ने जेईई मेन की कट-ऑफ को पार कर लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मापदंड)
जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:
जेईई मेन में प्रदर्शन: केवल वे छात्र ही पात्र हैं जो जेईई मेन 2026 (पेपर 1) के स्कोर के आधार पर 'टॉप 2,50,000' उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2001 को या उसके बाद होना चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
प्रयासों की संख्या: एक छात्र लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दे सकता है।
12वीं कक्षा की योग्यता: छात्र का पहली बार 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा में शामिल होना 2025 या 2026 में होना चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द आवेदन करें।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 2 मई 2026 तक
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 4 मई 2026 तक
एडमिट कार्ड: 11 मई 2026 से 17 मई 2026 तक
परीक्षा की तिथि: जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों (Paper 1 और Paper 2) में होगी और दोनों ही पेपर में शामिल होना अनिवार्य है।
आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाएं।
2. अपने जेईई मेन 2026 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
3. मांगी गई अतिरिक्त जानकारी भरें और अपनी पसंद के परीक्षा शहर चुनें।
4. आवश्यक डॉक्यूमेंट (जैसे 10वीं/12वीं की मार्कशीट, श्रेणी प्रमाण पत्र) स्कैन करके अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) के माध्यम से करें।
6. अंत में, अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें।
JEE Advanced के लिए अलग-अलग कैटेगरी का कट-ऑफ है-
अनरिजर्ल्ड (UR-ALL): जनरल कैटेगरी के उन छात्रों को JEE Advanced देने का मौका मिलेगा, जिनका NTA स्कोर 100.0000000 से लेकर 93.4123549 के बीच है।
ईडब्ल्यूएस (EWS-ALL): आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ का दायरा 93.4105172 से लेकर 82.4164528 तक रखा गया है।
ओबीसी (OBC-ALL): अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए भी मुकाबला कम नहीं है। इनका कट-ऑफ 93.4105172 से शुरू होकर 80.9232583 के बीच तय किया गया है।
एससी (SC-ALL): अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 93.4105172 से 63.9172792 तक है।
एसटी (ST-ALL): अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए ये कट ऑफ 93.4041748 से 52.0174712 के बीच रखा गया है।
तैयारी और प्रतिस्पर्धा का स्तर
जेईई एडवांस्ड को दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है। यह परीक्षा न केवल छात्र की विषय पर पकड़ बल्कि उनकी समस्या सुलझाने की क्षमता की भी जांच करती है। कट-ऑफ इस बार काफी ऊंची रही है, जिससे यह साफ है कि आईआईटी की सीटों के लिए मुकाबला इस साल और भी कड़ा होने वाला है। एक्सपर्ट का कहना है कि अब छात्रों को नए विषयों को पढ़ने के बजाय अपने मजबूत पक्षों को दोहराने और मॉक टेस्ट हल करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


