JCECEB BTech : JEE Main में 22867 रैंक वाला छात्र स्टेट मेरिट इंजीनियरिंग लिस्ट में टॉपर
जेईई मेन 2026 में बेस्ट रैंक प्राप्त करनेवाले झारखंड के छात्र-छात्राओं ने राज्य के सरकारी व प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों को ना कह दिया है।

जेईई मेन 2026 में बेस्ट रैंक प्राप्त करनेवाले झारखंड के छात्र-छात्राओं ने राज्य के सरकारी व प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों को ना कह दिया है। यही कारण है कि बीआईटी सिंदरी समेत राज्य के सरकारी व प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए 22,866 रैंक तक के एक भी छात्र ने आवेदन नहीं किया। नामांकन के लिए जेईई मेन का पहला रैंकर 22,867 रैंक वाला छात्र है।
स्थिति यह है कि 22867 रैंक से 51 हजार रैंक तक के मात्र 29 छात्र-छात्राओं ने ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन किया है। यह आंकड़ा झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से जारी स्टेट मेरिट लिस्ट से सामने आया है। जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 5802 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इनमें जेईई मेन के 15,27,369 रैंक तक के छात्रों को जगह मिली है। यह भी संभावना है कि टॉप 29 छात्र-छात्राएं अंतिम समय में से कई छात्र-छात्राएं भी दूसरे संस्थान में चले जाएं। वर्ष 2025 में 14.73 लाख रैंक तक को मेरिट लिस्ट में जगह मिली थी। ऐसे में वर्ष 2026 में मेरिट लिस्ट में 15 लाख पार रैंक तक के छात्रों को जगह मिली। झारखंड में तकनीकी शिक्षा के लिए बेहतर संस्थान नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं दूसरे राज्य या शहरों के संस्थानों में नामांकन लेते हैं। जरूरत है राज्य में संस्थान को बेहतर बनाने के साथ क्वालिटी एजुकेशन पर ध्यान देने की, तभी छात्र-छात्राएं झारखंड के कॉलेजों में नामांकन लेने के लिए रुकेंगे।
9 जुलाई तक च्वाइस फिलिंग, 12 को पहली सूची
जेसीईसीईबी के निर्देश पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फर्स्ट राउंड च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। 12 जुलाई को सीट आवंटन सूची जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। वहीं बची हुई सीटों के लिए सेकंड राउंड ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 20 जुलाई से 22 जुलाई पूरी करनी होगी। 24 को चयन सूची जारी होगी। 29 जुलाई तक नामांकन लिया जाएगा। खाली सीटों के लिए चौथे राउंड तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसकी अवधि 11 अगस्त निर्धारित है।
JoSAA : JEE Main में 13 लाख रैंक वाले छात्र को मिला NIT में BTech
आईआईटी, एनआईटी समेत 134 संस्थानों की 67 हजार 323 सीटों के लिए जोसा काउंसिलिंग जारी है। छात्र तीसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग आठ जुलाई शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। छात्र जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स में कमी मिलेगी, उन्हें नौ जुलाई शाम 5 बजे तक क्वेरी का रेस्पॉन्स देना होगा, अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी। जोसा काउंसिलिंग के तीसरे राउंड के सीट आवंटन में जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से 13 लाख 90 हजार 116 रैंक वाले छात्र को ओपन केटेगरी में एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से केमिकल ब्रांच मिली है। जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 17 हजार 102 रही, जोकि आईआईटी धनबाद की केमिकल साइंस ब्रांच की है। महिला पूल कोटे से सुपर न्यूमरेरी सीटें मिलाकर 14 लाख 97 हजार 38 रैंक वाली छात्रा को ओपन केटेगरी में एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच मिली है। फीमेल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 27 हजार 754 रही, जोकि जम्मू की मटेरियल साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच की है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


