Hindi Newsकरियर न्यूज़JAM Admit 2026 Card download direct link: IIT JAM Admit Card Released on jam2026.iitb.ac.in, joaps.iitb.ac.in
JAM 2026 Admit Card OUT: जैम 2026 एडमिट कार्ड jam2026.iitb.ac.in पर जारी, 15 फरवरी को होगी परीक्षा

JAM 2026 Admit Card OUT: जैम 2026 एडमिट कार्ड jam2026.iitb.ac.in पर जारी, 15 फरवरी को होगी परीक्षा

संक्षेप:

IIT JAM 2026 admit card Download: आईआईटी बॉम्बे ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2026) के लिए आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in या joaps.iitb.ac.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Jan 13, 2026 04:34 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IIT JAM Admit Card 2026 Download Link: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2026) के लिए आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in या joaps.iitb.ac.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी और परिणाम मार्च में जारी किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IIT JAM Admit Card 2026 Download Link

JAM 2026 परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

परीक्षा की तारीख: JAM 2026 का आयोजन 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

परीक्षा : JAM स्कोर का उपयोग 22 IITs में लगभग 3,000 स्नातकोत्तर (Postgraduate) सीटों को भरने के लिए किया जाएगा।

परीक्षा सत्र: परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

पहला सत्र: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

दूसरा सत्र: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

टेस्ट पेपर: परीक्षा सात विषयों में आयोजित की जाएगी। बायोटेक्नोलॉजी (BT), केमिस्ट्री (CY), इकोनॉमिक्स (EN), जियोलॉजी (GG), मैथमेटिक्स (MA), मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स (MS), और फिजिक्स (PH)।

एडमिट कार्ड पर डिटेल्स की जांच जरूर करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उस पर अंकित सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें। इसमें आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया गया होगा। इसके साथ ही अपनी फोटो और सिग्नेचर का मिलान भी कर लें। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती नजर आती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

IIT JAM Admit Card 2026: जैम 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर 'IIT JAM Admit Card 2026' एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना ईमेल पता और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।