हिंदी न्यूज़ करियर JAC Results 2023 live updates: झारखंड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द, यूं कर सकेंगे चेक

JAC Results 2023 live updates: झारखंड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द, यूं कर सकेंगे चेक

JAC Results 2023 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल 10वीं और 12वीं की तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी कर सकती है। नतीजे घोषित होने पर ऑफिशियल वेबसाइट jecresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक किए ज

JAC Results 2023 live updates: झारखंड 10वीं और 12वीं रिजल्ट जल्द, यूं कर सकेंगे चेक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Anuradha PandeyEdited By: Yogesh Joshi
Sat, 20 May 2023 01:50 PM

JAC Results 2023 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कल 10वीं और 12वीं की तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी कर सकती है। नतीजे घोषित होने पर ऑफिशियल वेबसाइट jecresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। आपको बता दें कि काउंसिल ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन पूरी उम्मीद है कि एक दो दिन में जैक 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर देगा। बता दें कि बोर्ड की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें मैट्रिक की परीक्षा में करीब 4 लाख 33 हजार जबकि इंटर की परीक्षा में 3 लाख 50 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे। 

Sat, 20 May 2023 01:50 PM

JAC Result 2023: झारखंड बोर्ड रिजल्ट पासिंग मार्क्स नियम

झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। कुल मिलाकर यानी एग्रीगेट भी 33 प्रतिशत होना चाहिए। एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

Sat, 20 May 2023 11:31 AM

Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट ऐसे चेक करें 

स्टेप 1- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर और 12वीं के छात्र Inter Result लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 3- जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा। 
स्टेप 4- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। 

Sat, 20 May 2023 10:22 AM

Jharkhand Board JAC 12th Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

jac.jharkhand.gov.in
jac.nic.in
jacresults.com
jharresults.nic.in

Fri, 19 May 2023 02:56 PM

JAC; 10वीं , 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन  66 केंद्रों पर किया गया था

आपको बता दें कि 10वीं , 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन  66 केंद्रों पर किया गया था।  इनमें 10वीं के लिए 35 और 12वीं के लिए 31 परीक्षा चेकिंग केंद्र बनाए गए थे। एक दिन में एक परीक्षक को 70 कॉपी चेक करने का टागरेट दिया गया था।
 

Fri, 19 May 2023 02:05 PM

JAC result:झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास दोनों का रिजल्ट पूरी तरह से तैयार

ऐसा कहा जा रहा है कि झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास दोनों का रिजल्ट पूरी तरह से तैयार है। बोर्ड अब बस नतीजे जारी करने के लिए जल्द से जल्द घोषणा कर सकता है। 
 

Fri, 19 May 2023 12:38 PM

JAC 10th 12th result: 14 मार्च से 3 अप्रैल के बीच हुई थी बोर्ड परीक्षा

JAC : जैक बोर्ड ने मार्च से अप्रैल के बीच परीक्षाओं का आयोजन किया था। 14 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 1,256 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई थी। 

Fri, 19 May 2023 12:04 PM

JAC 10th 12th result: एक साथ दोनों क्लासों के नतीजे

यह भी कहा जा रहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल एक साथ दोनों क्लासों के नतीजे जारी कर देगी। 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे एक साथ जारी किए जा सकते हैं।
 

Fri, 19 May 2023 11:50 AM

JAC 10th 12th result: रोल नंबर डालकर नतीजे चेक किए जा सकेंगे

ऑफिशियल वेबसाइट jecresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर डालकर नतीजे चेक किए जा सकेंगे। झारखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से लेकर 5 अप्रैल 2023 तक किया था।