JAC Delhi : जैक दिल्ली राउंड 1 का रिजल्ट जारी, DTU में JEE Main की हाई रैंक वालों को BTech CSE सीट अलॉट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

JAC Delhi Counselling Round 1 Result 2026: (जैक दिल्ली ने काउंसलिंग के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थी jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं

JAC Delhi counselling round 1 seat allotment

JAC Delhi Counselling Round 1 Result 2026: जॉइंट एडमिशन कमिटी, दिल्ली ( जैक दिल्ली ) ने काउंसलिंग के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थी jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं। उम्मीदवारों को जेईई मेन स्कोर के जरिए दिल्ली के पांच मशहूर इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें अलॉट की गई हैं। अब डॉक्यूमेंट जांच के बाद दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT), इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वूमेन (IGDTUW ), इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) और दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU) में दाखिले दिए जाएंगे। यहां दाखिले के लिए 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स की जरूरत नहीं है।

बताया जा रहा कि पहले राउंड में जेईई मेन में अच्छी रैंक पाने वाले विद्यार्थियों को ही डीयूटी की बीटेक सीएसई सीट मिल पाई है। बहुत से ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें आईआईटी में जेईई एडवांस्ड स्कोर के आधार पर बीटेक सीएसई या ईसीई के अलावा कोई दूसरी ब्रांच मिल रही थी, उन्होंने भी डीटीयू और एनएसयूटी के बीटेक सीएसई में दाखिला लेना बेहतर समझा है।

जैक में किस रैंक पर दाखिला संभव, कहां तक गिरे के आसार

दिल्ली से बाहर के जनरल कैंडिडेट को पिछले साल 5वें राउंड में बायोटेक्नोलॉजी ब्रांच में अंतिम चयन 19876 रैंक पर हुआ था। सबसे पसंदीदा बीटेक सीएसई में 6200 रैंक पर दाखिला मिला था। ईसीसी में 6569 रैंक पर दाखिला मिला था। दिल्ली वालों के लिए 5वें राउंड में बायोटेक्नोलॉजी ब्रांच में अंतिम चयन लगभग 60 हजार रैंक पर हुआ था।

चार राउंड में काउंसलिंग होगी

पांचों इंजीनियरिंग संस्थान दिल्ली सरकार के अधीन हैं, इसलिए यहां पर दाखिला के लिए 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। जबकि 15 फीसदी सीटें दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। एडमिशन के चार राउंड पर दाखिला होगा। सीटें बचने पर आगे काउंसलिंग रखी जाएगी।

जैक के तहत 7855 सीटें

7855 सीटों पर दाखिला होगा, जिसमें 90 सीटें बैचलर्स इन आर्किटेक्चर के लिए होंगी।

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के बाद क्या?

जो उम्मीदवार अपनी अलॉट की गई सीट से संतुष्ट हैं, उन्हें तय समय-सीमा के अंदर संबंधित संस्थान में जाकर और जरूरी दस्तावेज जमा करके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हालांकि, जो छात्र अपना अलॉटमेंट अपग्रेड करना चाहते हैं या जिन्हें अपनी पसंद की ब्रांच नहीं मिली है, उनके पास अभी भी कई मौके हैं।

JAC दिल्ली काउंसलिंग का आगे का शेड्यूल

● राउंड 1 रिजल्ट के बाद अब सीट स्वीकृति शुल्क जमा कर निर्धारित तिथियों पर संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

● दूसरा चरण : सीट आवंटन परिणाम एक जुलाई को घोषित किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।

● तीसरा चरण : परिणाम सात जुलाई को जारी किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन आठ और नौ जुलाई को होगा।

● चौथा चरण : सीट आवंटन परिणाम 14 जुलाई को घोषित होगा। उम्मीदवारों को 15-16 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा।

● 20 जुलाई को अपग्रेडेशन के बाद शाखा और संस्थान आवंटन की जानकारी उम्मीदवारों के लॉगिन में प्रदर्शित की जाएगी। 21 जुलाई को दोपहर दो बजे तक सीट फ्रीज की जा सकेगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो स्पॉट राउंड की जानकारी जारी की जाएगी।

● जो छात्र प्रवेश वापस लेना चाहते हैं, वे 12 जुलाई तक ले सकते हैं।

क्या है पात्रता शर्तें, नहीं चाहिए JOSAA की तरह 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स

IIIT दिल्ली के लिए चाहिए 12वीं 70 फीसदी मार्क्स

पांच विषयों (जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स शामिल हैं) में कुल मिलाकर 70% अंक, और CBSE बोर्ड या उसके समकक्ष बोर्ड से कक्षा 12वीं मैथ्स में 70% अंक।

NSUT, DTU, IGDTUW, DSEU के लिए क्या है पात्रता

एनएसयूटी, डीटीयू, आईजीडीटीयूडब्ल्यू, डीएसईयू द्वारा पेश किए जाने वाले B.Tech. प्रोग्राम और IGDTUW में Dual Degree B.Tech. (MAE) + MBA।

जो उम्मीदवार पीसीएम में कुल मिलाकर 60% या उससे ज़्यादा अंक हासिल करता है, और जिसने 12वीं लेवल पर इंग्लिश को एक विषय के तौर पर पास किया हो, और जिसके पास जेईई मेन पेपर 1 रैंक हो, वह B.Tech. प्रोग्राम में एडमिशन के लिए योग्य होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।