JAC : दिल्ली के 5 विश्वविद्यालयों में BTech सीट अलॉटमेंट 15 को, JEE Main की किस रैंक पर दाखिला संभव
JAC Delhi Counselling 2026 : संयुक्त दाखिला काउंसलिंग (जेएसी) के तहत बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। इस बार सीटों की संख्या छह हजार से अधिक है।

JAC Delhi Counselling 2026 : संयुक्त दाखिला काउंसलिंग (जेएसी) के तहत बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों में काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। इस बार सीटों की संख्या छह हजार से अधिक है। राजधानी के पांच संस्थान दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वीमेन और दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में दाखिले होंगे। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को जेईई मेन-2026 की रैंक के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
जेएसी ने स्पष्ट किया कि 1,500 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन ही मान्य माने जाएंगे। उम्मीदवारों को अधिकतम विकल्प भरने की सलाह दी गई है, ताकि सीट मिलने और बाद में अपग्रेडेशन की संभावना बढ़ सके। जेएसी दिल्ली ने उन छात्रों को भी एक और मौका दिया है, जो पहली अवधि में पंजीकरण नहीं करा सके। ऐसे अभ्यर्थी 26 जून से 28 जून तक नया पंजीकरण कर सकेंगे
इन चरणों में होगी प्रक्रिया, नाम 12 जुलाई तक वापस लें
● पहले चरण : सीट आवंटन सूची 15 जून को शाम पांच बजे के बाद जारी होगी। इसके बाद सीट स्वीकृति शुल्क जमा कर निर्धारित तिथियों पर संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
● दूसरा चरण : सीट आवंटन परिणाम एक जुलाई को घोषित किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।
● तीसरा चरण : परिणाम सात जुलाई को जारी किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन आठ और नौ जुलाई को होगा।
● चौथा चरण : सीट आवंटन परिणाम 14 जुलाई को घोषित होगा। उम्मीदवारों को 15-16 जुलाई को दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा।
● 20 जुलाई को अपग्रेडेशन के बाद शाखा और संस्थान आवंटन की जानकारी उम्मीदवारों के लॉगिन में प्रदर्शित की जाएगी। 21 जुलाई को दोपहर दो बजे तक सीट फ्रीज की जा सकेगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो स्पॉट राउंड की जानकारी जारी की जाएगी।
● जो छात्र प्रवेश वापस लेना चाहते हैं, वे 12 जुलाई तक ले सकते हैं।
जैक में किस रैंक पर दाखिला
दिल्ली से बाहर के जनरल कैंडिडेट को पिछले साल 5वें राउंड में बायोटेक्नोलॉजी ब्रांच में अंतिम चयन 19876 रैंक पर हुआ था। सबसे पसंदीदा बीटेक सीएसई में 6200 रैंक पर दाखिला मिला था। ईसीसी में 6569 रैंक पर दाखिला मिला था। दिल्ली वालों के लिए 5वें राउंड में बायोटेक्नोलॉजी ब्रांच में अंतिम चयन लगभग 60 हजार रैंक पर हुआ था।
चार राउंड में काउंसलिंग होगी
पांचों संस्थान दिल्ली सरकार के अधीन हैं, इसलिए यहां पर दाखिला के लिए 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। जबकि 15 फीसदी सीटें दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। एडमिशन के चार राउंड पर दाखिला होगा। सीटें बचने पर आगे काउंसलिंग रखी जाएगी।
क्या है पात्रता शर्तें, नहीं चाहिए JOSAA की तरह 12वीं में 75 फीसदी मार्क्स
IIIT दिल्ली के लिए चाहिए 12वीं 70 फीसदी मार्क्स
पांच विषयों (जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स शामिल हैं) में कुल मिलाकर 70% अंक, और CBSE बोर्ड या उसके समकक्ष बोर्ड से कक्षा 12वीं मैथ्स में 70% अंक।
NSUT, DTU, IGDTUW, DSEU के लिए क्या है पात्रता
एनएसयूटी, डीटीयू, आईजीडीटीयूडब्ल्यू, डीएसईयू द्वारा पेश किए जाने वाले B.Tech. प्रोग्राम और IGDTUW में Dual Degree B.Tech. (MAE) + MBA।
जो उम्मीदवार पीसीएम में कुल मिलाकर 60% या उससे ज़्यादा अंक हासिल करता है, और जिसने 12वीं लेवल पर इंग्लिश को एक विषय के तौर पर पास किया हो, और जिसके पास जेईई मेन पेपर 1 रैंक हो, वह B.Tech. प्रोग्राम में एडमिशन के लिए योग्य होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


