Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC Class 9th Registration 2026: No Further Extension, Deadline Ends Today, Late Fee Applicable from Jan 13
JAC Class 9th Registration 2026: झारखंड कक्षा 9वीं रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम मौका, 13 जनवरी से लगेगा भारी विलंब शुल्क

JAC Class 9th Registration 2026: झारखंड कक्षा 9वीं रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम मौका, 13 जनवरी से लगेगा भारी विलंब शुल्क

संक्षेप:

JAC Class 9th Registration 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है कि नौवीं के रजिस्ट्रेशन की तारीख अब नहीं बढ़ेगी। 13 जनवरी से विलंब शुल्क के साथ अनुमोदन हो सकेगा।

Jan 12, 2026 08:24 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share Share
Follow Us on

JAC Class 9th Registration 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है कि नौवीं के रजिस्ट्रेशन की तारीख अब नहीं बढ़ेगी। 12 जनवरी तक जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर से आवेदन प्रपत्र अनुमोदित कर दिया जाना है। इस तिथि तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन अनुमोदित किए जाएंगे। 13 जनवरी से विलंब शुल्क के साथ अनुमोदन हो सकेगा। समस्या यह है कि 12 जनवरी को सोहराय की सरकारी छुट्टी है। ऐसे में डीईओ ऑफिस बंद रहा तो न तो अंतिम दिन आवेदन जमा हो सकेगा और न ही अनुमोदन।

विलंब शुल्क का डर: 13 जनवरी से लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

जैक ने स्पष्ट किया है कि नौवीं की परीक्षा के लिए परीक्षा आवेदन प्रपत्र-सह-माध्यमिक परीक्षा, 2027 के पंजीयन आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने और जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से अनुमोदित करने के लिए विलम्ब शुल्क रहित अंतिम तिथि दिनांक 12 जनवरी निर्धारित है।

आवेदन प्रपत्र भरे जानेवाले पोर्टल की समीक्षा के बाद पाया गया है कि परीक्षा आवेदन प्रपत्र अनुमोदन जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर बहुतायत संख्या में लंबित है। 12 जनवरी तक प्राप्त आवेदन प्रपत्र को अनुमोदित नहीं किए जाने की स्थिति में 13 जनवरी से विलम्ब शुल्क लागू हो जायेगा। इससे संबधित विद्यालयों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परीक्षा आयोजन में अल्प समयावधि होने के कारण परीक्षा आवेदन प्रपत्र जमा करने की अवधि किसी भी परिस्थिति में विस्तारित नहीं की जाएगी।

बोर्ड की सख्त चेतावनी: समय कम है, काम पूरा करें

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए हैं:

तारीख नहीं बढ़ेगी: परीक्षा आयोजन में बहुत कम समय बचा है, इसलिए आवेदन जमा करने की अवधि अब विस्तारित नहीं की जाएगी।

अनावश्यक परेशानी से बचें: यदि 12 जनवरी तक अनुमोदन नहीं हुआ, तो स्कूलों को आर्थिक बोझ और अनावश्यक भाग-दौड़ का सामना करना पड़ेगा।

अवकाश के बावजूद कार्य: जैक ने अनुरोध किया है कि डीईओ कार्यालय यह सुनिश्चित करें कि 12 जनवरी तक प्राप्त सभी आवेदनों को अनिवार्य रूप से अनुमोदित कर दिया जाए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;