JAC Class 8th Result 2026 : जैक झारखंड 8वीं रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, कैसे करें चेक

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

JAC 8th Result 2026 declared : जैक बोर्ड ने 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जैक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट स्कूल के प्रिंसिपल अपनी लॉग इन आईडी से डाउनलोड कर सकेंगे। 

JAC Class 8th Result 2026 : जैक झारखंड 8वीं रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, कैसे करें चेक

JAC 8th Result 2026 declared : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) ने 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जैक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि रिजल्ट स्कूल के प्रिंसिपल अपनी लॉग इन आईडी से डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपने स्कूल से परिणाम पता करना होगा। अब जैक बोर्ड 9वीं का रिजल्ट भी इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। 10वीं 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी हो सकता है।

JAC 8th Result 2026 : कैसे चेक करें झारखण्ड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

- झारखण्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर जैक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com पर जाएं।

- Class VIII Examination - 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

- स्कूल प्रिंसिपल अपनी लॉग इन डिटेल्स डालें। सब्मिट करते ही रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट की मार्कशीट की हार्डकॉपी अपने अपने स्कूलों से ही मिलेगी।

JAC Result Class 8 Direct Link

झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 - इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक करें परिणाम

jac.jharkhand.gov.in

jacresults.com

jac.nic.in

कैसा रहा जैक 11वीं का रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 11वीं की परीक्षा में 99.12 प्रतिशत छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। 25-28 फरवरी तक आयोजित 11वीं की परीक्षा के लिए 3,61,683 छात्र-छात्राओं ने आवेदन भरा था। इसमें 3,58,533 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 3,55,399 परीक्षार्थी सफल हुए। इस परीक्षा में 3134 परीक्षार्थी असफल रहे, जबकि 3150 अनुपस्थित रहे। 11वीं के बाद इसी सप्ताह आठवीं और नौवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी जारी होगा, जबकि मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट अगले सप्ताह निकलेगा।

11वीं की परीक्षा में 1,93,127 छात्राओं ने आवेदन किया था। इसमें 1,91,578 शामिल हुईं और 1,89,976 सफल रहीं। इनकी सफलता का प्रतिशत 99.16 रहा। वहीं, 1,68,556 छात्र ने आवेदन किया और 1,66,955 शामिल हुए। इनमें से 1,65,423 सफल रहे। इनकी सफलता का प्रतिशत 99.08 रहा। 11वीं की परीक्षा में 1602 छात्राएं और 1532 छात्र असफल रहे। 2025 में 11वीं का रिजल्ट 98.71 फीसदी रहा था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।