JAC 10th Admit Card 2026 : झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, jac.jharkhand.gov.in से करें डाउनलोड

Jan 17, 2026 06:11 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

JAC Class 10th Admit Card 2026 : झारखंड बोर्ड की दसवीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC 10th Admit Card 2026 : झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, jac.jharkhand.gov.in से करें डाउनलोड

JAC Class 10th Admit Card 2026 , Jharkhand Board Exam 10th Admit Card : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड की दसवीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, उनके प्रवेश पत्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। हालांकि, छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, बल्कि यह जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी। झारखंड बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए स्कूल अधिकारियों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in या jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। यहां स्कूल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर एडमिट कार्ड प्राप्त किए जा सकते हैं।

स्कूल स्तर पर होगा एडमिट कार्ड का वितरण

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल प्रबंधन को प्रत्येक एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर या सील लगानी होगी। इसके साथ ही प्रिंसिपल के हस्ताक्षर भी अनिवार्य रूप से किए जाएंगे। इन औपचारिकताओं के बाद ही एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना स्कूल की मुहर और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं माने जाएंगे। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड प्राप्त करते समय इन सभी बातों की जांच अवश्य कर लें।

परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य

JAC कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। किसी भी छात्र को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी और पहचान प्रक्रिया अपनाई जाएगी। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा की तिथि, विषयवार कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, साथ ही परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें

यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड में नाम, जन्मतिथि, विषय या परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को सूचित करना चाहिए। स्कूल स्तर से ही बोर्ड को जानकारी भेजकर सुधार कराया जा सकता है। परीक्षा के दिन किसी भी तरह की गलती परेशानी का कारण बन सकती है।

JAC कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

झारखंड बोर्ड ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को सरल रखा है। स्कूल अधिकारी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -

स्टेप 1: झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2: सेकेंडरी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: स्कूल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें

स्टेप 4: एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकालें

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें। परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लें और समय से केंद्र पर पहुंचें। साथ ही बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें। झारखंड बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2026 छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना जरूरी है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़jac class 10 admit card 2026 download link jharkhand board secondary exam hall ticket details
;;;