JAC Board Result 2026: झारखंड जैक बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह आने की उम्मीद, 11वीं में 99.12 फीसदी पास?
JAC Board 10th 12th Result 2026: झारखंड जैक बोर्ड कक्षा 11वीं के बेहतरीन परिणामों ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के बीच उत्साह और उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। जैक बोर्ड अगले सप्ताह मैट्रिक और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने की पूरी तैयारी में है।

JAC Board Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के लाखों परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों का सस्पेंस अब खत्म होने वाला है। नए अपडेट के अनुसार, जैक बोर्ड अगले सप्ताह मैट्रिक और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने की पूरी तैयारी में है। अभी तक रिजल्ट तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
हाल ही में जारी हुए कक्षा 11वीं के बेहतरीन परिणामों ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के बीच उत्साह और उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। शिक्षा जगत के जानकारों का मानना है कि इस बार बोर्ड रिकॉर्ड समय में और बेहतर सफलता प्रतिशत के साथ नतीजे पेश कर सकता है।
11वीं का रिजल्ट रहा ऐतिहासिक: 99.12% छात्र सफल
जैक बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 11वीं का परिणाम जारी किया है, जिसके आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और सुखद रहे हैं। इस साल 11वीं की परीक्षा में कुल 3,58,533 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 3,55,399 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 99.12% रहा, जो राज्य के शैक्षणिक सुधार की ओर इशारा करता है। नतीजों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। जहां 99.16% लड़कियां सफल हुईं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.08% दर्ज किया गया। 11वीं के इस "बंपर" रिजल्ट को देखते हुए अब मैट्रिक और इंटर के छात्रों को भी उम्मीद है कि उनकी मेहनत का फल भी इसी तरह शानदार रहेगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रखें ये जानकारी
जैसे ही बोर्ड की आधिकारिक घोषणा होगी, छात्र नीचे दी गई वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) संभाल कर रखना होगा। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक सक्रिय हो जाएगा, जहां ये डिटेल्स भरकर छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तैयारी अंतिम चरण में
जैक बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, कॉपियों का मूल्यांकन और अंकों के डिजिटलीकरण का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल टॉपर्स की कॉपियों का दोबारा वेरिफिकेशन और डेटा अपलोडिंग का काम चल रहा है। बोर्ड अध्यक्ष अगले सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की औपचारिक घोषणा करेंगे। पहले मैट्रिक (10वीं) और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी होने की संभावना है, जिसके तुरंत बाद कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
छात्रों और अभिभावकों के लिए संदेश
11वीं के 99% से अधिक पास प्रतिशत ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड के छात्र कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि, रिजल्ट के समय तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को केवल अंकों पर ध्यान देने के बजाय अपने अगले कदम की योजना बनानी चाहिए। मैट्रिक के बाद स्ट्रीम का चुनाव और 12वीं के बाद करियर की दिशा तय करना सबसे महत्वपूर्ण है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


