Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 9th and 11th Exam: Jharkhand Board JAC faces crisis regarding registration of 9th and 11th class students
JAC 9th 11th Exam : झारखंड बोर्ड जैक 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण पर संकट

JAC 9th 11th Exam : झारखंड बोर्ड जैक 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण पर संकट

संक्षेप:

झारखंड के सरकारी स्कूलों के नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन पर संकट मंडरा रहा है। शिक्षा विभाग के अलग-अलग कोषांगों में सामंजस्य नहीं है। इसमें छात्र पिस रहे हैं।

Dec 25, 2025 06:32 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड के सरकारी स्कूलों के नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन पर संकट मंडरा रहा है। स्कूलों में 28 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हो रहा है। यह अवकाश पांच जनवरी तक चलेगा। ऐसे में 11वीं और नौवीं का रजिस्ट्रेशन प्रभावित होगा। 11वीं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि दो जनवरी, जबकि नौवीं के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पांच जनवरी तक है। ऐसे में छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन तय समय सीमा पर कैसे संभव होगा इस पर किसी के पास जवाब नहीं है।

11वीं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 दिसंबर से, जबकि नौवीं का 19 दिसंबर से शुरू कर दी गई है। पांच दिनों तक रजिस्ट्रेशन हो सका है। अब स्कूलों का संचालन दो दिन होना है और उसके बाद शीतकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। शीतकालीन अवकाश पहले से ही तय था। ऐसे में कहा जा रहा है कि शिक्षा विभाग, झारखंड एकेडमिक काउंसिल, झारखंड शैक्षिक अनुशंधान व प्रशिक्षण परिषद् के बीच आपस में सामंजस्य नहीं है। जब एक साल पहले ही स्कूलों की अवकाश तालिका जारी हो जाती है। स्कूल बंद होना निर्धारित हो जाता है तो ऐसे में उस बीच रजिस्ट्रेशन की तिथि रखना न्यायोजित नहीं है।

स्कूल के शिक्षक समझ नहीं पा रहे हैं कि वे शीतकालीन अवकाश में छुट्टी पर रहे या फिर स्कूल खोल कर नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराएं। अवकाश अवघि में भी अगर स्कूल खोलते हैं तो क्या छात्र-छात्रा आएंगे इस पर भी सवाल है। वहीं, बाद में अगर जैक की ओर से रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई जाती भी है तो शिक्षकों का अवकाश भी खत्म हो जाएगा। नौवीं में करीब पांच लाख और 11वीं में 3.50 लाख छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन होना है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;