Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 8th Result Direct Link : Jharkhand Board JAC Class 8th Result declared marksheet marks
JAC 8th Result OUT, Direct Link : जैक झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट ग्रेडिंग में भी छात्राएं आगे, कोडरमा अव्वल

JAC 8th Result OUT, Direct Link : जैक झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट ग्रेडिंग में भी छात्राएं आगे, कोडरमा अव्वल

संक्षेप: JAC 8th Result Direct Link : जैक 8वीं के स्टूडेंट्स को अपने स्कूलों से परिणाम मिलेगा। स्कूल प्रिंसिपल अपने लॉग इन आईडी से आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Wed, 21 May 2025 12:39 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

JAC 8th Result Direct Link : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। 8वीं के स्टूडेंट्स को अपने स्कूलों से परिणाम मिलेगा। स्कूल प्रिंसिपल अपने लॉग इन आईडी से आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें 94.39 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए। ओएमआर शीट पर हुई परीक्षा में 4,99,972 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 4,71,937 परीक्षार्थी सफल और 25,429 छात्र-छात्रा असफल हुए हैं। 2606 का परिणाम पेंडिंग है। असफल छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा होगी। जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा और सचिव जयंत कुमार मिश्र ने परीक्षा परिणाम जारी किया। अब 25 से 30 मई के बीच मैट्रिक और इंटरमीडिट का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रेडिंग में भी छात्राएं आगे

रिजल्ट की ग्रेडिंग में भी छात्राएं आगे रहीं। पेपर वन में 25,075 छात्राओं को ए प्लस, 93,846 को ए, 68,143 को बी, 61,903 को सी और 8308 को डी ग्रेड मिला। वहीं, पेपर टू में 92,295 को ए प्लस, 12,541 को ए, 67,655 को बी, 76,897 को सी और 7887 छात्राओं को डी ग्रेड मिला। वहीं, छात्रों की बात करें तो पेपर वन में 21,873 को ए प्लस, 84,362 को ए, 63,655 को बी, 65,160 को सी और 7763 को डी ग्रेड मिला है। जबकि पेपर टू में 89,562 को ए प्लस, 12,533 को ए, 62,500 को बी, 70,827 को सी और 7320 छात्रों को डी ग्रेड मिला है। थर्ड जेंडर के 38 को भी ए प्लस से डी तक की ग्रेडिंग मिली है।

कोडरमा का रिजल्ट सबसे बेहतर

कोडरमा का 97.76 फीसदी और रांची का 97.71 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं, पाकुड़ का सबसे कम 88.33 फीसदी परिणाम रहा। कोडरमा-रांची के अलावा अन्य आठ जिलों का रिजल्ट भी 95 फीसदी से अधिक रहा, जबकि अन्य सात जिलों का परिणाम 93 फीसदी से कम रहा है। 2,57,234 छात्राओं में से 2,43,071 पास हुईं। वहीं, 2,42,700 छात्रों में 2,28,831 छात्र सफल रहे। छात्राओं का पास प्रतिशत 94.49 और छात्रों का 94.28 प्रतिशत रहा। 2024 में 94.37 प्रतिशत छात्राएं और 93.03 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। 2024 में ओवरऑल रिजल्ट 94.16 प्रतिशत रिजल्ट रहा था।

Result Direct Link

21वें से छलांग लगातर दूसरे स्थान पर पहुंचा रांची जिला

रांची। आठवीं बोर्ड परीक्षा में रांची जिले का शानदार प्रदर्शन रहा। पिछले साल की तुलना में लंबी छलांग लगाते हुए रांची जिले ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सत्र में 97.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे। 2024 में आयोजित परीक्षा में रांची जिले का परिणाम 96.23 प्रतिशत था। पिछले वर्ष राज्य के सभी जिलों के बीच रांची जिला का 21वां स्थान था। इस वर्ष आठवीं बोर्ड में रांची जिले के 35828 छात्रों ने भाग लिया, इनमें 97.71 प्रतिशत बच्चे प्रमोट हुए। प्रोन्नत होने वाले छात्रों की संख्या 34442 है। 97.76 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहनेवाले कोडरमा जिले से रांची सिर्फ 0.05 प्रतिशत पीछे है। कोडरमा के 9 और रांची के 45 छात्रों का रिजल्ट पूरा नहीं हुआ है, जिस कारण आंकड़ों में बदलाव संभव है। रांची जिले के आठवीं के बच्चों के बेहतर रिजल्ट का मुख्य कारण प्री बोर्ड परीक्षा है। रांची जिले ने इस वर्ष नई पहले करते हुए जनवरी में प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मार्गदर्शन में रांची जिला शिक्षा विभाग ने यह पहल की थी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।