Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 8th 9th 11th Exam: Jharkhan Board JAC conduct class 8th 9th 11th exams written exams from 2026 not jcert
JAC 8th, 9th, 11th Exam : जैक ही लेगा 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा, 2026 से होगा ये बड़ा बदलाव

JAC 8th, 9th, 11th Exam : जैक ही लेगा 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा, 2026 से होगा ये बड़ा बदलाव

संक्षेप: JAC 8th 9th 11th Exam: झारखंड में आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा जेसीईआरटी नहीं झारखंड एकेडमिक काउंसिल ही लेगा। 2026 में यह परीक्षा ओएमआर शीट में नहीं, बल्कि लिखित होगी।

Wed, 15 Oct 2025 09:34 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड में आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल ही लेगा। 2026 में यह परीक्षा ओएमआर शीट में नहीं, बल्कि लिखित होगी। इसमें ऑब्जेक्टिव, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जैक की बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पिछले दिनों जेसीईआरटी से परीक्षा कराने की चर्चा चल रही थी। जैक र्ड की बैठक में सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई। सदस्यों ने हवाला दिया कि जैक की नियमावली 2001 के अनुसार वोट संबंधी परीक्षा का अधिकार जैक को ही है। किसी दूसरी संस्था को परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा समेत सभी सदस्य सीएम से मिलने प्रोजेक्ट भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री के समक्ष यह बात रखी गई तो उन्होंने भी इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने जैक से पूछा कि जब हर परीक्षा जैक लेता है तो आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा लेने में क्या दिक्कत आ रही है। मुख्य सचिव के माध्यम से शिक्षा सचिव से बात कराई गई। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि जैक के एक पदाधिकारी ने वर्कलोड की बात कर ऐसा प्रस्ताव दिया था। पूर्व की भांति ही जैक से परीक्षा लिए जाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में शामिल थे :विधायक मथुरा महतो, नागेन्द्र, आलोक सोरेन, जैक सदस्य डॉ. प्रसाद पासवान, अजय कुमार गुप्ता, मो.सिराजुद्दीन, अरुण महतो, मो. अली अराफात आदि थे।

ये भी पढ़ें:झारखंड में JAC का बड़ा फैसला, अब पूरे राज्य में लागू होगा NCERT सिलेबस

जैक से परीक्षा हटाने का हो रहा था दुष्प्रयास : डॉ हांसदा

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने कहा कि आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा को जैक से हटाने का जो दुष्प्रयास किया जा रहा था। हमारे पदाधिकारी के द्वारा सरकार को गलत संदेश दिया गया है। जैक सक्षम है और हमेशा परीक्षा लेती आयी है। सरकार का जो निर्देश होगा वह पालन होगा और जैक परीक्षा लेगा। मुख्य सचिव ने शिक्षा सचिव से बात की और उन्हें कहा कि वे एकतरफा फैसला न लें और सभी को साथ लेकर चलें। जैक ही आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा लेगा। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाह, कुंदन सिंह, अरविंद सिंह, मनीष कुमार ने कहा कि अगर जैक की जगह जेईपीसी या जेसीईआरटी को आठवीं, नौवीं, 11वीं बोर्ड की परीक्षा लेने का निर्णय लिया जाता है तो मोर्चा इसका सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।