JAC 8th 9th 11th Exam : झारखंड में होली के बाद 8वीं, 9वीं और 11वीं की होंगी बोर्ड परीक्षाएं, पहली से 7वीं कब संभव

Jan 14, 2026 07:55 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड में आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होली के बाद मार्च में आयोजित की जाएगी। वहीं, पहली से सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा भी मार्च के तीसरे सप्ताह में आयोजित करने की उम्मीद है।

JAC 8th 9th 11th Exam : झारखंड में होली के बाद 8वीं, 9वीं और 11वीं की होंगी बोर्ड परीक्षाएं, पहली से 7वीं कब संभव

झारखंड में आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होली के बाद मार्च में आयोजित की जाएगी। वहीं, पहली से सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा भी मार्च के तीसरे सप्ताह में आयोजित करने की उम्मीद है। आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) लेगा। वहीं, पहली से सातवीं कक्षा की परीक्षा झारखंड शैक्षिक अनुशंधान व प्रशिक्षण परिषद् (जेसीईआरटी) आयोजित करेगी।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेसीईआरटी) तीन फरवरी से 23 फरवरी तक मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसके तुरंत बाद मैट्रिक के परीक्षा केंद्रों पर नौवीं की और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र पर 11वीं की ओएमआर शीट पर परीक्षा निर्धारित की जानी थी। झारखंड में फरवरी के अंतिम सप्ताह में नगर निकाय चुनाव के संभावित मतदान, मतगणना और इसके बाद तीन-चार मार्च को होली को देखते हुए मार्च के दूसरे सप्ताह से ही ये परीक्षाएं शुरू की जा सकेंगी।

इसके अलावा 15 मार्च के बाद पहली से सातवीं की स्कूल स्तर पर परीक्षाएं होंगी। इसमें पहली व दूसरी की मौखिक, जबकि तीसरी से सातवीं की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कई कक्षाओं के पाठ्यक्रम अब तक पूरे नहीं हुए

बता दें कि 2026 से पांचवीं की भी बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें असफल होने पर छात्र-छात्राओं को अगली क्लास में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हैरानी की बात है कि अभी भी कई क्लास के पाठ्यक्रम पूरे नहीं हो सके हैं। ऐसे में शिक्षकों को पाठ्यक्रम पूरा करने की चुनौती होगी।

- कई क्लास में पाठ्यक्रम अब तक नहीं पूरा हुआ, शिक्षकों के लिए चुनौती

- आठवीं, नौवीं व 11वीं की परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल लेगा

- तीसरी से आठवीं तक की परीक्षा का आयोजन जेसीईआरटी करेगा

- फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही परीक्षा लेने की थी तैयारी

28 संस्थानों में सीट बढ़ोतरी को मिली मंजूरी

जैक ने 28 संस्थानों में 11वीं की सीट बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। वित्तरहित के 22 संस्थानों और छह संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सीट बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इसके साथ जैक ने 11वीं में रजिस्ट्रेशन की तिथि बिना विलंब शुल्क के एक दिन बढ़ा दी है। मंगलवार को ही यह खत्म हो रही थी, लेकिन इसे बुधवार 14 जनवरी तक बढ़ाया गया है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ राशि जमा करनी होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।