Hindi Newsकरियर न्यूज़JAC 8th 9th 11th 12th Exam dates : Jharkhand JAC Board 8th 9th 11th 12th Exam datesheet time table changed
JAC 8th 9th 11th 12th Exam dates : झारखंड जैक बोर्ड 12वीं 8वीं, 9वीं व 11वीं की परीक्षा तिथि बदली

JAC 8th 9th 11th 12th Exam dates : झारखंड जैक बोर्ड 12वीं 8वीं, 9वीं व 11वीं की परीक्षा तिथि बदली

संक्षेप:

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए इंटरमीडिएट के साथ-साथ आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसे री-शिड्यूल कर दिया है।

Feb 11, 2026 06:29 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए इंटरमीडिएट के साथ-साथ आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा की तिथि बदल दी गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इसे री-शिड्यूल कर दिया है। गौरतलब है कि 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में 23 फरवरी को निर्धारित इंटरमीडिएट हिन्दी-बी की परीक्षा उस दिन स्थगित कर दी गई है। अब इंटरमीडिएट की हिन्दी-बी की परीक्षा 24 फरवरी को निर्धारित पाली और केंद्रों में होगी।

वहीं, आठवीं बोर्ड की परीक्षा अब दो मार्च को होगी। पूर्व में यह परीक्षा 24 फरवरी को निर्धारित थी। वहीं, 11वीं की परीक्षाएं 25, 26 और 28 फरवरी को होगी। पहले ये परीक्षाएं 25 से 27 फरवरी को होनी थी। 27 फरवरी को नगर निकाय चुनाव की मतगणना होनी है। ऐसे में उस दिन परीक्षा लेने में समस्या हो सकती है। इसलिए परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है। इसके अलावा नौवीं की परीक्षा होली के बाद छह-सात मार्च को होगी। यह परीक्षा पहले 28 फरवरी और दो मार्च को होनी थी।

नगर निकाय चुनाव की वजह से बदला गया शिड्यूल

निकाय चुनाव की घोषणा 27 जनवरी को हुई थी। 23 को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना की तिथि तय की गई थी। जैक ने नवंबर में ही मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी थी, जिसमें तीन से 23 फरवरी तक परीक्षाएं होनी थीं। चुनाव की घोषणा के पूर्व ही जैक ने आठवीं, नौवीं व 11वीं का शिड्यूल भी जारी किया था। जैक का आरोप था कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित हैं, इसके बाद भी चुनाव की घोषणा की गई। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग का तर्क था कि जैक से शिड्यूल मांगने के बाद देर से दिया गया। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद जैक से परीक्षा की तिथि आई।

आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं ओएमआर शीट पर ली जाएंगी। आठवीं बोर्ड की परीक्षा 50-50 अंकों की होंगी। एक सौ अंकों का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा।

9वीं परीक्षा में उत्तीर्णता के लिए पांच विषयों में से चार विषयों में पास करना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा में प्रत्येक विषय से 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे और 10 अंकों का आन्तरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।

11वीं कक्षा की परीक्षा पांच विषयों की परीक्षा होगी। इसमें से चार में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रत्येक विषय में 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न रहेंगे और विषयवार 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन प्लस टू स्कूल और महाविद्यालय स्तर पर किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;