झारखंड बोर्ड 12वीं में कम नंबर आने पर न हों परेशान, ऐसे बचाएं अपना साल

May 06, 2026 02:55 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

JAC 12th Result 2026: अगर आप के झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आए हैं और आप अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं तो घबराएं नहीं, आपके पास अपने रिजल्ट को ठीक करने और सुधारने के विकल्प मौजूद हैं।

झारखंड बोर्ड 12वीं में कम नंबर आने पर न हों परेशान, ऐसे बचाएं अपना साल

JAC Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज जारी किया गया। JAC 12th Result 2026 Direct Linkझारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए जाने के बाद, जहां कई छात्रों के चेहरों पर खुशी है, वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं। यदि आपके नंबर कम आए हैं या आप किसी विषय में फेल हो गए हैं, तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। झारखंड बोर्ड ऐसे छात्रों को अपने अंक सुधारने और साल बचाने के लिए कई बेहतरीन विकल्प प्रदान करता है। JAC 12th Result 2026 Live Updates

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के पास ‘पुनर्मूल्यांकन’ और ‘सप्लीमेंट्री परीक्षा’ के दरवाजे खुले हैं। आइए विस्तार से समझते हैं कि आप इन विकल्पों का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

1. पुनर्मूल्यांकन (Revaluation)

पुनर्मूल्यांकन का मतलब होता है कि अगर आपको लग रहा है कि आपके नबंर किसी विषय में उम्मीद से कम हैं तो आप अपने नंबर बढ़वा सकते हैं। इसके लिए आपको पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के बाद शुरू हो जाती है। इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही आवेदन शुल्क प्रति पेपर देना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के बाद आपकी कॉपी फिर से चेक की जाती है और अगर कोई गलती पाई जाती है तो आपके अंक बढ़ जाते हैं।

2. सप्लीमेंट्री परीक्षा

झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा पास होने के लिए एक मौका दिया जाता है। अगर स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल हैं, तो झारखंड बोर्ड उन स्टूडेंट्स का साल बचाने के लिए रिजल्ट के कुछ समय बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन करता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। इसके लिए सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर आवेदन करना होगा। छात्र-छात्राओं को आवेदन करते समय ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा।

3. NIOS (नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग)

अगर कोई छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी फेल हो गया है या फिर दो से अधिक विषयों में फेल है तो उसके पास एनआईओएस से भी 12वीं करने का मौका है। एनआईओएस में एडमिशन लेने के बाद स्टूडेंट्स को यह फायदा है कि वे अपनी पसंद के विषयों को चुनकर परीक्षा दे सकते हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग घर बैठे पढ़ाई करके एग्जाम दिलवाता है। आप फेल होने पर नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (NIOS) में एडमिशन ले सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा में फेल हो जाते हैं। इसके लिए आपको एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in पर जाना होगा। ऑन डिमांड परीक्षा के तहत मौजूदा स्टूडेंट्स करे एग्जाम देना होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।