JAC 12th Result 2026 : jacresults.com पर आएगा झारखंड जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, कैसे करें चेक

JAC 12th Result 2026 : जैक बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC 12th Result 2026 : jacresults.com पर आएगा झारखंड जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, कैसे करें चेक

JAC 12th Result 2026 Live Updates

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,रांची |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

JAC 12th Result 2026 , jac.jharkhand.gov.in : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बहुत जल्द जैक बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित करने वाला है। नतीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेरिट लिस्ट फाइनल की जा रही है। जैक बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर भी चेक कर सकेंगे। नतीजे देखने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बोर्ड पहले कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी करेगा और फिर बाद में आर्ट्स का परिणाम जारी करेगा या फिर तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ कर देगा। बता दें इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा 03 फरवरी से लेकर 23 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। जैक 10वीं से पहले 8वीं 9वीं और 11वीं का रिजल्ट भी जारी कर चुका है।

JAC Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1- सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर “JAC 12th Result 2026” (Science / Arts / Commerce) के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।

स्टेप 4- फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

JAC 12th Result 2026 Live: रीचेकिंग के लिए ऑफलाइन आवेदन का विकल्प नहीं

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट के बाद जो छात्र अपने अंकों की पुनः जांच (रीचेकिंग) कराना चाहते हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि इसके लिए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है। आमतौर पर रीचेकिंग या स्क्रूटनी के लिए आवेदन केवल आधिकारिक JAC वेबसाइट या स्कूल लॉगिन सिस्टम के माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के ऑफलाइन फॉर्म या प्रक्रिया पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करें।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: रोल नंबर और रोल कोड में क्या फर्क? ऐसे समझें

JAC 12वीं रिजल्ट चेक करते समय कई छात्र रोल नंबर और रोल कोड को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, जबकि दोनों ही जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल होते हैं। रोल नंबर छात्र का व्यक्तिगत परीक्षा नंबर होता है, जो हर स्टूडेंट के लिए अलग होता है। वहीं, रोल कोड स्कूल या परीक्षा केंद्र की पहचान संख्या होती है। रिजल्ट देखने के लिए इन दोनों डिटेल्स का सही-सही भरना जरूरी होता है। ये दोनों जानकारी JAC 12वीं के एडमिट कार्ड पर पहले से ही प्रिंट होती हैं, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड साथ रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: ऑनलाइन ऐसे करें चेक, जानिए पूरा तरीका

JAC इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “JAC Intermediate Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: जैक बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल कितने छात्रों ने दी

JAC 12th Result 2026 Live: इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। परीक्षाओं की बात करें तो थ्योरी एग्जाम 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक हुए थे, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी देखें जैक 12वीं रिजल्ट

JAC 12th Result 2026 Live: JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजे कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा results.nic.in पर भी स्कोरकार्ड चेक किया जा सकता है। डिजिटल सुविधाओं के तहत छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट और मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं, जिससे कहीं से भी रिजल्ट देखना आसान हो जाता है।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: जैक कक्षा 12वीं परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जरूरी

JAC 12th Result 2026 Live: जैक कक्षा 12वीं परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। ये दोनों जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई होती है। सही जानकारी भरने के बाद सबमिट करते ही स्क्रीन पर पूरा रिजल्ट दिखाई देगा, जिसमें विषयवार अंक भी शामिल होंगे।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: जैक 12वीं में 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने पर क्या होगा

JAC 12th Result 2026 Live: जैक 12वीं में अगर कोई छात्र दो से ज्यादा विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे अगले साल पूरी परीक्षा फिर से देनी होगी। वह यह परीक्षा रेगुलर या प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में दे सकता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से मई की शुरुआत में किसी भी दिन 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट्स

JAC 12th Result 2026 Live: जब झारखंड बोर्ड इंटर परिणाम 2026 जारी होगा तो छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके झारखंड बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

jacresults.com

jac.jharkhand.gov.in

jacportal.in

results.jacportal.in

Share

JAC 12th Result 2026 Live: जैक बोर्ड 12वीं की मार्कशीट में चेक करें ये डिटेल

JAC 12th Result 2026 Live: जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स का परिणाम आने के बाद मार्कशीट पर ये डिटेल चेक करें-

रोल नंबर और कोड

JAC 12वीं के परिणाम की स्ट्रीम (आर्ट्स/साइंस/काॅमर्स)

छात्र का नाम

पिता का नाम

मां का नाम

स्कूल/कॉलेज का नाम

सब्जेक्ट वाइज थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स

कुल मार्क्स।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: समझें JAC बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी

JAC 12th Result 2026 Live: जैक बोर्ड छात्रों को पास होने में मदद करने के लिए ग्रेस मार्क्स पॉलिसी का पालन करता है। यह नियम इन छात्रों पर लागू होता है:

अगर कोई छात्र किसी एक विषय में 6 फीसदी से कम अंकों से फेल हो जाता है।

अगर कोई छात्र दो विषयों में, प्रत्येक में 3 फीसदी से कम अंकों से फेल हो जाता है।

अगर उच्च श्रेणी (Higher Division) प्राप्त करने के लिए 6 परसेंट या उससे कम अंकों की कमी रह जाती है।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: कितने छात्रों ने दी जैक बोर्ड 12वीं की परीक्षा

JAC 12th Result 2026 Live: इस वर्ष लगभग 3.75 लाख छात्रों ने जैक बोर्ड इंटर की परीक्षा दी थी। इसमें आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों संकाय शामिल है। आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों का रिजल्ट एक साथ आएगा या अलग अलग इस पर संशय बना हुआ है।

Share

JAC 12th Result 2026 LIVE: JAC 12वीं में फेल होने पर क्या करें? जानें सप्लीमेंट्री और दोबारा परीक्षा के नियम

JAC 12th Result 2026 LIVE: JAC 12वीं परीक्षा में अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प होता है, जिसमें वे उन्हीं विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। वहीं, अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे अगले साल पूरी परीक्षा फिर से देनी होगी, जिसे वह रेगुलर या प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में दे सकता है। इसलिए छात्रों को अपने परिणाम के अनुसार सही विकल्प चुनकर आगे की तैयारी करनी चाहिए।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: DigiLocker के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट

JAC 12th Result 2026 Live: DigiLocker के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट

चरण 1: DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, JAC 12th Result 2026 डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी डालें और सबमिट करें।

चरण 4: स्क्रीन पर दिखाई दे रहे अपने रिजल्ट को देखें।

चरण 5: अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

Share

JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1- सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर “JAC 12th Result 2026” (Science / Arts / Commerce) के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।

स्टेप 4- फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरJAC 12th Result 2026 : jacresults.com पर आएगा झारखंड जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, कैसे करें चेक