JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 OUT, Live: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link jacresults.com , देखें टॉपरों की लिस्ट

<ul><li>JAC 12th Result 2025 declared , Live Updates , jacresults.com : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in और digilocker.gov.in पर चेक किया जा सकता है।</li></ul>

JAC Jharkhand Board 12th Result 2025 OUT, Live: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link jacresults.com , देखें टॉपरों की लिस्ट

JAC 12th Result 2025 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,रांची | Sat, 31 May 2025 01:34 PM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

JAC 12th Result 2025 Live Updates, jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी कर दिया है। जैक 12वीं रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी चेक किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने परीक्षा परिणाम जारी किया। इस वर्ष जैक इंटर में 79.26 प्रतिशत और कॉमर्स में 91.2 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। साइंस में टोटल 98,634 छात्र थे, जिनमें से 78, 186 परीक्षा में शामिल हुए। इस साल के साइंस का रिजल्ट पिछले साल से 7 फीसदी बेहतर है। वहीं कॉमर्स में कुल 22,066 छात्र थे, जिनमें से 20, 285 पास हुए। दोनों स्ट्रीम में लातेहार जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। धनबाद की रहने वाली अंकिता दत्ता ने साइंस स्ट्रीम में स्टेट टॉप किया है। अंकिता ने कुल 477 अंक प्राप्त किए हैं। उनका कुल प्रतिशत 95.4 है। अंकिता प्लस 2 गोविंदपुर राज्यकीयकृत हाई स्कूल की छात्रा हैं। 12वीं जैक बोर्ड कॉमर्स में सेंट जेवियर इंटर गर्ल्स कॉलेज चाईबासा की छात्रा रेशमी कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 476 मार्क्स हासिल किए।

अगले सप्ताह आर्ट्स का रिजल्ट भी आएगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें साइंस में करीब 98 हजार और कॉमर्स में 21 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने पहले ही बताया था कि इसी माह इंटर का परिणाम जारी होगा। पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं का ओवरऑल रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा रहा था। जबकि 2023 में यह 88.67 प्रतिशत परिणाम था। इसमें 3.19 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले साल 12वीं साइंस में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची की स्नेहा (491 अंक), कॉमर्स में इसी स्कूल की प्रतिभा साहा (474 अंक) और आर्ट्स में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके की जीनत परवीन (472 अंक) स्टेट टॉपर बनी थीं। इंटर साइंस 72.70 प्रतिशत, कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत, आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत और वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे थे।

31 May 2025, 01:29:21 PM IST

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स लिस्ट 2025

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स लिस्ट 2025-

1. अंकिता दत्ता – 477 अंक – रैंक 1

2. अंकित कुमार साह – 476 अंक – रैंक 2

3. किशोर कुमार – 474 अंक – रैंक 3

4. जगन्नाथ सिंह चौधरी – 474 अंक – रैंक 3

5. हिमांशु कुमार – 474 अंक – रैंक 3

6. जिया श्रीवास्तव – 473 अंक – रैंक 4

7. मुस्कान कुमारी – 473 अंक – रैंक 4

8. साक्षी गुप्ता – 473 अंक – रैंक 4

9. अतोशी मिश्रा – 472 अंक – रैंक 5

Share
31 May 2025, 01:27:56 PM IST

JAC 12th Result Live: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट 2025

JAC 12th Result Live: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट 2025

1. रेशमी कुमारी –अंक: 476 -रैंक: 1

2. हसन शेख – अंक: 475- रैंक: 2

3. पियूष शॉ – अंक: 474- रैंक: 3

4. शौरव कुमार – अंक: 472- रैंक: 4

5. मुस्कान कुमारी – अंक: 471- रैंक: 5

Share
31 May 2025, 01:08:00 PM IST

JAC 12th Result Live: जैक बोर्ड 12वीं कॉमर्स में चाईबासा की रेशमा ने किया टॉप

JAC 12th Result Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित किए गए 12वीं जैक बोर्ड कॉमर्स रिजल्ट में सेंट जेवियर इंटर गर्ल्स कॉलेज चाईबासा की छात्रा रेशमा कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 476 मार्क्स हासिल किए।

Share
31 May 2025, 01:03:55 PM IST

JAC 12th Result Live: जैक बोर्ड 12वीं साइंस में धनबाद की अंकिता ने किया टॉप

JAC 12th Result Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें टुंडी रोड, धनबाद की रहने वाली अंकिता दत्ता ने साइंस स्ट्रीम में स्टेट टॉप कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। अंकिता ने कुल 477 अंक प्राप्त किए हैं। उनका कुल प्रतिशत 95.4 है। अंकिता प्लस 2 गोविंदपुर राज्यकीयकृत हाई स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता प्रलय कुमार दत्ता एक इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत हैं।

Share
31 May 2025, 12:49:06 PM IST

JAC 12th Result Live: jacresults.com पर रिजल्ट चेक करने का लिंक खुला

JAC 12th Result Live: jacresults.com पर जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट चेक करने का लिंक खुल गया है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

https://jacresults.com/enter-class-xii-2025-student-details

Share
31 May 2025, 12:45:58 PM IST

JAC 12th Result Science : जानें जैक बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहा

JAC 12th Result Science : जानें जैक बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहा

1 लातेहार 100.000%

2 लोहरदगा 98.690%

3 सिमडेगा 98.040%

4 जामताड़ा 97.720%

5 पाकुड़ 96.290%

6 कोडरमा 95.610%

7 धनबाद 94.340%

8बोकारो 94.030%

9 चतरा 94.010%

10 गिरिडीह 93.290%

11 हज़ारीबाग 93.210%

12 रांची 92.680%

13 पलामू 92.670%

14 गुमला 92.300%

15 डब्ल्यू सिंहभूम 91.400%

16रामगढ़ 90.660%

17 खूंटी 90.290%

18 साहेबगंज 89.580%

19 देवघर 89.200%

20 ई. सिंहभूम 87.910%

21 सरायकेला 87.000%1 लातेहार 100.000%

2 लोहरदगा 98.690%

3 सिमडेगा 98.040%

4 जामताड़ा 97.720%

5 पाकुड़ 96.290%

6 कोडरमा 95.610%

7 धनबाद 94.340%

8बोकारो 94.030%

9 चतरा 94.010%

10 गिरिडीह 93.290%

11 हज़ारीबाग 93.210%

12 रांची 92.680%

13 पलामू 92.670%

14 गुमला 92.300%

15 डब्ल्यू सिंहभूम 91.400%

16 रामगढ़ 90.660%

17 खूंटी 90.290%

18 साहेबगंज 89.580%

19 देवघर 89.200%

20 ई. सिंहभूम 87.910%

21 सरायकेला 87.000%

22 गढ़वा 86.400%

23दुमका 84.910%

24 गोड्डा 84.660%

22 गढ़वा 86.400%

23 दुमका 84.910%

24 गोड्डा 84.660%

Share
31 May 2025, 12:41:15 PM IST

JAC 12th Result Commerce : जानें कॉमर्स स्ट्रीम में किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहा

JAC 12th Result Commerce : कॉमर्स में लातेहर अव्वल

1 लातेहार 100.000%

2 लोहरदगा 98.690%

3 सिमडेगा 98.040%

4 जामताड़ा 97.720%

5 पाकुड़ 96.290%

6 कोडरमा 95.610%

7 धनबाद 94.340%

8बोकारो 94.030%

9 चतरा 94.010%

10 गिरिडीह 93.290%

11 हज़ारीबाग 93.210%

12 रांची 92.680%

13 पलामू 92.670%

14 गुमला 92.300%

15 डब्ल्यू सिंहभूम 91.400%

16रामगढ़ 90.660%

17 खूंटी 90.290%

18 साहेबगंज 89.580%

19 देवघर 89.200%

20 ई. सिंहभूम 87.910%

21 सरायकेला 87.000%

22 गढ़वा 86.400%

23दुमका 84.910%

24 गोड्डा 84.660%

Share
31 May 2025, 12:34:01 PM IST

JAC 12th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट के दौरान क्या बोले शिक्षा मंत्री

JAC 12th Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा की पूर्ववर्ति सरकार में शिक्षा का स्ट्रक्चर नहीं बनाया था, सिर्फ शिक्षा विभाग चल रहा था। बेहतर शिक्षा देने का राज्य सरकार काम करेगी। राज्य में ही शिक्षा मिले शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। रोजगार और नौकरी यही मिल सके इसका सरकार प्रयास करेगी। ऑफिस ऑफिस को नहीं लेकिन कुछ प्रतिशत नौजवानों को राज्य सरकार झारखंड में ही मंत्री देने का प्रयास करें।

Share
31 May 2025, 12:30:02 PM IST

JAC 12th Result Live : डिजिलॉकर पर रिजल्ट का लिंक खुला

JAC 12th Result : डिजिलॉकर पर रिजल्ट का लिंक खुल गया है। चेक करें https://results.digilocker.gov.in/jac2025result12thmayresultlapxcvbe.html

Share
31 May 2025, 12:21:10 PM IST

JAC 12th Result 2025 Live: दोनों स्ट्रीम में लड़कियां आगे

JAC 12th Result 2025 Live: साइंस और कॉमर्स में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। साइंस में 80.53 फीसदी लड़कियां सफल हुई हैं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 48.43 % रहा। वहीं कॉमर्स में 95 % लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 86% रहा।

Share
31 May 2025, 12:20:02 PM IST

JAC 12th Result 2025 Live: इस साल के साइंस का रिजल्ट पिछले साल से 7 फीसदी बेहतर

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट 79.26%, वहीं कॉमर्स का 91.2% रहा। साइंस में कुल 98,634 छात्र थे, जिनमें से 78, 186 परीक्षा में शामिल हुए। इस साल के साइंस का रिजल्ट पिछले साल से 7 फीसदी बेहतर है। वहीं कॉमर्स में कुल 22,066 छात्र थे, जिनमें से 20, 285 पास हुए। दोनों स्ट्रीम में लातेहार जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है।

Share
31 May 2025, 12:05:37 PM IST

JAC 12th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 12वीं साइंस का डिविजन वाइज रिजल्ट

JAC 12th Result 2025 Live: जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 - साइंस स्ट्रीम डिवीजन के अनुसार

प्रथम डिवीजन- 38732

द्वितीय डिवीजन - 19383

तृतीय डिवीजन - 63

Share
31 May 2025, 12:04:12 PM IST

JAC 12th Result 2025 Live: कौन सा जिला रहा आगे

JAC 12th Result 2025 Live: इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स दोनों में लातेहार जिला अव्वल।

Share
31 May 2025, 12:03:31 PM IST

JAC 12th Result 2025 Live: कॉमर्स में भी लड़कियां आगे

JAC 12th Result 2025 Live: कॉमर्स में छात्राओं का पास प्रतिशत 95.05% और छात्रों का पास प्रतिशत 78.47% रहा।

Share
31 May 2025, 12:02:18 PM IST

JAC 12th Result 2025 Live: बेटियों ने मारी बाजी

JAC 12th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 12वीं साइंस में छात्राओं का पास प्रतिशत 80.29 और छात्रों का पास प्रतिशत 78.47% रहा।

Share
31 May 2025, 12:00:49 PM IST

JAC 12th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट

JAC 12th Result 2025 Live: कुल परीक्षार्थी - 22066

पास हुए - 20285

1st - 12829

2nd - 7234

3rd - 222

प्रतिशत - 91.2%

Share
31 May 2025, 11:56:11 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: जैक ने इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया

JAC 12th Result 2025 Live: जैक ने इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया

इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट इस प्रकार है

कुल परीक्षार्थी - 98634

पास हुए - 78186

1st - 38732

2nd - 19383

3rd - 63

प्रतिशत - 79.26%

Share
31 May 2025, 11:50:22 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: results.digilocker.gov.in पर दिख रहा जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द होगा एक्टिव

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट साइंस व कॉमर्स आज jacresults.com के अलावा results.digilocker.gov.in पर भी देखा जा सकेगा। डिजिलॉकर पोर्टल पर झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है हालांकि यह 12.30 बजे से एक्टिव होगा। अगर जैक वेबसाइट काम नहीं करती है तो आप आसानी से यहां नतीजे देख सकते हैं।

Share
31 May 2025, 11:47:09 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: जो परीक्षार्थी सफल हुए हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना- जैक अध्यक्ष

JAC 12th Result 2025 Live: जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने कहा कि परिषद तत्पर रहता है कि परीक्षा सुगमतापूर्वक किया जाए और मूल्यांकन और परिणाम का ससमय आये। जो परीक्षार्थी सफल हुए हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना है और जो कुछ अंकों के कारण पास नहीं कर सके हैं वे कड़ी मेहनत करें और अगले प्रयास में सफलता पाएं।

Share
31 May 2025, 11:44:32 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स के पासिंग मार्क्स

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड इंटर 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड उन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स भी देता है, जिन्हें इसकी जरुरत होती है। अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है तो उसे 5% तक ग्रेस अंक दिए जाते हैं। वहीं, अगर कोई छात्र दो विषयों में फेल हो रहा है, तो दोनों विषयों में 3% तक ग्रेस नंबर दिए जाएंगे।

Share
31 May 2025, 11:41:33 AM IST

JAC Jharkhand 12th Inter Result 2025 live: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, जारी किया जा रहा जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

JAC Jharkhand 12th Inter Result 2025 live: जैक बोर्ड 12वीं साइंस व कॉमर्स रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फेंस शुरू हो गई है। रिजल्ट जारी किया जा रहा है।

Share
31 May 2025, 11:37:19 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पहुंचे जैक सभागार

JAC 12th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट कुछ देर में। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पहुंचे जैक सभागार।

Share
31 May 2025, 11:33:35 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: पिछले साल जैक बोर्ड 12वीं में स्नेहा ने किया था टॉप

JAC 12th Result 2025 Live: साल 2024 में स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की बात करें तो, साइंस स्ट्रीम में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची की स्नेहा ने 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में भी इसी कॉलेज की प्रतिभा साहा ने 474 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया था। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल, कांके की जीनत परवीन ने 472 अंक के साथ टॉप किया था।

Share
31 May 2025, 11:31:23 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स के नतीजे थोड़ी देर में

JAC 12th Result 2025 Live: थोड़ी ही देर में झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स और पेरेंट्स जैक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in से अपने नतीजे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Share
31 May 2025, 11:30:01 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस कॉमर्स रिजल्ट यहां देखें

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस कॉमर्स रिजल्ट jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in और digilocker.gov.in पर चेक किया जा सकेगा।

Share
31 May 2025, 11:26:32 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: कुछ ही देर में घोषित होंगे 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के एक घंटे बाद यानी दोपहर 12:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Share
31 May 2025, 11:25:22 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें। देखें स्टेप्स बाय स्टेप्स तरीका

स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in या results.digilocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद इंटरमीडिएट एनुअल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- रिजल्ट पेज खुलने पर छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

स्टेप 4- अब रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

Share
31 May 2025, 11:17:56 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: बीते साल एक साथ जारी हुआ था रिजल्ट

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से बीते साल इंटर के सभी संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था। साल 2024 के रिजल्ट में 40.78% स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन से एग्जाम पास किया है जबकि 55.71% स्टूडेंट्स ने सेकेंड डिवीजन से एग्जाम पास किया है। 12वीं में ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 85.48% रहा। साल 2023 की तुलना में इस साल ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 2.79% कम रहा। 2023 में 12वीं में ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 88.67% था।

Share
31 May 2025, 11:14:48 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट, यहां देखें परिणाम

- jacresults.com

- results.digilocker.gov.in

- jac.jharkhand.gov.in

- results.digilocker.gov.in

- www.livehindustan.com/career/results/jharkhand-board-result

Share
31 May 2025, 11:07:32 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें। देखें स्टेप्स बाय स्टेप्स तरीका

स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in या results.digilocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद इंटरमीडिएट एनुअल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- रिजल्ट पेज खुलने पर छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

स्टेप 4- अब रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

Share
31 May 2025, 11:07:17 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: results.digilocker.gov.in पर दिख रहा जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द होगा एक्टिव

JAC 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट साइंस व कॉमर्स आज jacresults.com के अलावा results.digilocker.gov.in पर भी देखा जा सकेगा। डिजिलॉकर पोर्टल पर झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है हालांकि यह 12.30 बजे से एक्टिव होगा। अगर जैक वेबसाइट काम नहीं करती है तो आप आसानी से यहां नतीजे देख सकते हैं।

Share
31 May 2025, 11:06:58 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: निकाल लें अपना रोल कोड व रोल नंबर

JAC 12th Result 2025 Live: निकाल लें अपना रोल कोड व रोल नंबर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट कुछ ही मिनटों में घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद यानी दोपहर आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। विद्यार्थी रोल कोड और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड निकाल लें और इन दोनों डिटेल्स को देख लें।

Share
31 May 2025, 11:06:23 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: बीते वर्ष जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा था

JAC 12th Result 2025 Live: बीते वर्ष झारखंड 12वीं बोर्ड तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आया था। कुल 3 लाख 44 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से साइंस स्ट्रीम के कुल 94433 स्टूडेंट्स थे। इनमें से 68203 पास हुए थे। वहीं 72.70 फीसदी छात्रों की फर्स्ट डिवीजन आई थी।

Share
31 May 2025, 11:06:11 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: बीते वर्ष जैक झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 90.60 फीसदी स्टूडेंट हुए थे पास

JAC 12th Result 2025 Live: बीते वर्ष 25907 स्टूडेंट्स ने कॉमर्स स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा दी थी जिनमें से 23235 पास हुए हैं, कॉमर्स का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.60 फीसदी रहा था, जबकि 61 फीसदी स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की थी।

Share
31 May 2025, 11:05:54 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: क्या आज फिर जैक 12th रिजल्ट में बेटों को पछाड़ेंगी बेटियां

JAC 12th Result 2025 Live: क्या आज फिर से जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहेगा। बीते वर्ष जैक इंटरमीडिएट 2024 के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने तीनों संकायों के स्टेट टॉपर, सेकेंड टॉपर और थर्ड टॉपर (साइंस को छोड़कर) पर कब्जा जमाया था। बेटियां ओवरऑल रिजल्ट में भी बेटों से आगे रही थीं। 84.26 फीसदी लड़के सफल हुए थे। जबकि 86.78 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। संकायवार देखें तो साइंस में 72.72 फीसदी लड़के और 72.67 फीसदी लड़कियां सफल हुई थीं। वहीं, कॉमर्स में 88.40 फीसदी लड़के और 93.46 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं, जबकि आर्ट्स में 91.68 फीसदी लड़के और 94.22 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं।

Share
31 May 2025, 10:57:31 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट में कितने स्टूडेंट्स की आएगी फर्स्ट डिविजन

JAC 12th Result 2025 Live: देखना होगा कि आज जैक झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस कॉमर्स रिजल्ट में कितने स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन से पास होते हैं। पिछले साल झारखंड इंटर बोर्ड परीक्षा में साइंस से 93,805, कॉमर्स से 25,644 व आर्ट्स से 2,21,855 और वोकेशनल में 492 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। साइंस में प्रथम श्रेणी 50,665, द्वितीय श्रेणी17,429 व तृतीय श्रेणी 107 बच्चे सफल हुए थे। कॉमर्स में प्रथम श्रेणी 14,260, द्वितीय श्रेणी 8,638 और तृतीय श्रेणी में 337 बच्चे, आर्ट्स में प्रथम श्रेणी 84,304, द्वितीय श्रेणी 1,15,153 व तृतीय श्रेणी में 7,218 सफल हुए थे।

Share
31 May 2025, 10:50:55 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: क्या फिर से रांची का उर्सुलाइन इंटर कॉलेज करेगा कमाल

JAC 12th Result 2025 Live: आज क्या फिर से रांची का उर्सुलाइन इंटर कॉलेज जैक 12वीं रिजल्ट में कमाल करेगा। पिछले वर्ष 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉप टेन में रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की छात्राओं का जलवा रहा था। तीनों संकायों के टॉप टेन में 23 छात्राओं ने जगह बनायी थी। साइंस के टॉप टेन में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज की 11 छात्राओं ने, कॉमर्स के टॉप टेन में नौ और आर्ट्स के टॉप टेन में तीन छात्राओं ने जगह बनाई थी। वहीं, आर्ट्स में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके स्टेट टॉपर के अलावा इसी स्कूल की छात्राओं का चौथे और पांचवें स्थान पर भी कब्जा रहा था। इंटर बोर्ड में यहां की छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

Share
31 May 2025, 10:45:45 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: बीते वर्ष के जैक बोर्ड 12वीं के टॉप 3 स्टूडेंट

JAC 12th Result 2025 Live: बीते वर्ष के जैक बोर्ड 12वीं के टॉप 3 स्टूडेंट

साइंस स्नेहा- 98.2 - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची। रितिका- 96.4- इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग। पंकज साहु - 96 - जालान कॉलेज, सिसई।

कॉमर्स प्रतिभा साहा - 94.8 - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची। रिया कुमारी - 94.4 - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची। सृष्टि कुमारी - 94 - उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची

आर्ट्स जीनत परवीन - 94.4 - सरकारी प्लस टू हाई स्कूल कांके, बहामनी धान - 93.2 - एसएस प्लस टू हाई स्कूल खूंटी। दीपाली कुमारी - 91.6 - उर्सुलाइन रांची।

Share
31 May 2025, 10:38:15 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजर

JAC 12th Result 2025 Live: रांची के उर्सुलाइन कान्वेंट गर्ल्स स्कूल को टॉपर की फैक्ट्री कहा जाता है। इसके अलावा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। 2023 में यहां का जैक 12वीं रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। इस स्कूल की 69 छात्राएं इंटर ऑर्ट्स की परीक्षा में शामिल हुई थी, 68 छात्राओं को प्रथम स्थान मिला था। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, राहे की छात्रा हरिप्रिया रानी ने ऑर्ट्स परीक्षा में झारखंड में नौवां स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय में कुल 69 छात्राएं इंटर ऑर्ट्स की परीक्षा में शामिल हुई थी, इसमें 68 छात्राओं ने प्रथम स्थान और एक छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं विद्यालय की हरिप्रिया रानी 91.40 प्रतिशत, उषा रानी 90.20 प्रतिशत, काजल कुमारी, 89.40 प्रतिशत, पालनी कुमारी 88.60 प्रतिशत, छाया कुमारी 87 प्रतिशत अंक लायी थी।

Share
31 May 2025, 10:37:56 AM IST

JAC 12th Result 2025 Live: कहां चेक करें जैक 12वीं रिजल्ट 2025

JAC 12th Result 2025 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 11 बजे झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस कॉमर्स के परिणाम घोषित किए जा रहा हैं। जो छात्र इस साल झारखंड बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरJAC Jharkhand Board 12th Result 2025 OUT, Live: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link jacresults.com , देखें टॉपरों की लिस्ट