JAC 11th Result 2026 OUT, Link : जैक झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट jacresults.com पर जारी, लिंक

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

JAC 11th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) ने 11वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी जैक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

JAC 11th Result 2026 OUT, Link : जैक झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट jacresults.com पर जारी, लिंक

JAC 11th Result 2026 declared : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) ने 11वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी जैक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थी रोल नंबर व रोल कोड डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं। जैक बोर्ड 11वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई थी। परीक्षा केवल पांच विषयों में ली गई थी, जिसमें छात्रों द्वारा चयनित मुख्य विषय शामिल थे। परीक्षा 25 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई थी।

परीक्षा में शामिल हुए कुल 3,58,533 छात्र-छात्राओं में से 3,55,399 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे राज्य का कुल पास प्रतिशत 99.12% रहा है। इस साल के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां 99.16% लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.08% रहा।

JAC 11th Result 2026 : कैसे चेक करें झारखण्ड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट

- झारखण्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर जैक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com पर जाएं।

- Class XI Examination - 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

- रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट करते ही रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट की मार्कशीट की हार्डकॉपी अपने अपने स्कूलों से ही मिलेगी।

JAC Result Class 11 Direct Link

झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2026 - इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक करें परिणाम

jac.jharkhand.gov.in

jac.nic.in

jacresults.com and

प्रत्येक विषय में 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे जबकि 10 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन संबंधित 2 विद्यालय या महाविद्यालय स्तर पर किया गया था।

10वीं 12वीं का रिजल्ट भी जल्द

बताया जा रहा है कि जैक बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होगा। मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। परिणाम को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।