JAC 10th Result 2025 Live Updates, jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा। इस अवसर पर रामदास सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री, झारखण्ड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक किए जा सकेंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए लिंक पर क्लिक करना होगा। आपको बता दें कि जैक बोर्ड इस वीक 10वीं और 12वीं दोनों क्लासों के नतीजे जारी कर देगा। JAC 10th result 2025 direct link जैक बोर्ड के सूत्रों की मानें तो झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पूरी तरह से तैयार है। अब बस किसी भी दिन रिजल्ट को जारी किया जा सकता है। पिछले साल की बात करें तो 2024 में झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा था। झारखंड बोर्ड द्वारा जैक कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया गया था। जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक जबकि जैक कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। यहां झारखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आप पढ़ सकते हैं।
JAC 10th Result 2025 Live Updates: 11.30 बजे यहां चेक करें रिजल्ट
26 May 2025, 08:20:10 PM IST
JAC 10th Result 2025 Live: एसएमएस से जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे
JAC 10th Result 2025 Live: उम्मीदवार अपना जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट वेबसाइट के अलावा मैसेज SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे। एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को Result_JAC10_Roll Code_Roll Number लिखकर 56263 पर भेजना होगा।
26 May 2025, 08:05:41 PM IST
JAC 10th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट यूं चेक करें सकेंगे
JAC 10th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट यूं चेक करें सकेंगे
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर 10वीं वाले जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2025 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।
- जेएसी परिणाम 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।
26 May 2025, 07:41:53 PM IST
JAC 10th Result 2025 Live: जैक 10वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी
JAC 10th Result 2025 Live: जैक 10वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर उपलब्ध होगा। छात्र लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
26 May 2025, 07:25:38 PM IST
JAC 10th Result 2025 Live: पिछले साल जैक 10वीं रिजल्ट कैसा रहा था
JAC 10th Result 2025 Live: पिछले साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 378398 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यहां कुल पास फीसदी 90.39% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
26 May 2025, 07:08:51 PM IST
JAC 10th Result 2025 live : जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिविजन सिस्टम
JAC 10th Result 2025 live : जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिविजन सिस्टम
75% और उससे ज्यादा - डिस्टिंक्शन
60% और उससे ज्यादा - फर्स्ट डिवीजन
45% से 60 % - सेकंड डिवीजन
33% से 45% - थर्ड डिवीजन
26 May 2025, 06:59:33 PM IST
JAC 10th Result 2025 live : जैक 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट में होगी ये डिटेल
JAC 10th Result 2025 live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में होगी ये डिटेल
- छात्र का नाम
- स्कूल संख्या
- केंद्र संख्या
- माता का नाम
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल अंक और प्रतिशत
- योग्यता स्थिति (पास/असफल)
26 May 2025, 06:39:38 PM IST
JAC 10th Result 2025 live : जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद पास छात्र भूल कर भी न करें ये गलतियां
JAC 10th Result 2025 live : जैक मैट्रिक पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होगा। इस अहम पड़ाव पर बहुत से छात्र गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरे करियर में भुगतना पड़ता है।
स्ट्रीम चेंज करते समय न करें ये गलतियां
Tips, जो फैसले में आपकी मदद करेंगे।
1- रुचि को दें प्राथमिकता
2- जुनून का आकलन करें
3- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
4- दूसरों की मदद लें
5- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
6- लोगों की नहीं करें परवाह
7- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
8- अभिभावकों को भी बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
26 May 2025, 06:13:09 PM IST
JAC 10th Result 2025 live : रीइवेल्यूएशन व सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
JAC 10th Result 2025 live : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। जैक 10वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। रीइवेल्यूएशन में उनके मार्क्स की टोटलिंग चेक की जाएगी। देखा जाएगा कि कोई प्रश्न बिना चेक हुए तो नहीं छूट गया है। इसके अलावा जो स्टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा।
26 May 2025, 05:54:21 PM IST
JAC 10th Result 2025 live : रिजल्ट जारी होने पर इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
JAC 10th Result 2025 live : घोषित होने पर छात्र झारखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे इन वेबसाइट पर देख सकते हैं-
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
26 May 2025, 05:45:44 PM IST
JAC 10th Result 2025 live : जैक बोर्ड 8वीं में आया था 4 लाख से अधिक स्टूडेंटस का रिजल्ट
JAC 10th Result 2025 live : जैक झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट आ चुका है। इस साल कुल 4 लाख 71 हजार 937 बच्चे इसमें पास हुए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार कुल 5 लाख 80 हजार 23 बच्चे बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 4 लाख 99 हजार 972 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों की संख्या कुल 4 लाख 71 हजार 937 हैं। पास प्रतिशतता 94.39 रही। पिछले वर्ष 94.16 फीसदी रिजल्ट हुआ था।
26 May 2025, 05:24:05 PM IST
JAC 10th Result 2025 live : इस बार जैक बोर्ड 9वीं में थे चार लाख स्टूडेंट्स, 98.69 फीसदी हुए थे पास
JAC 10th Result 2025 live : जैक बोर्ड 9वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी कर दिया गया था। 9वीं क्लास में 98.69 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। इस परीक्षा में 4,71,428 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 4,65,277 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जबकि 6056 पास नहीं कर सकें हैं और 95 का परिणाम लंबित रहा था।
26 May 2025, 04:59:37 PM IST
JAC 10th Result 2025 Live: कल जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट
JAC 10th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल सुबह 11:30 बजे जारी किया जाएगा। इस अवसर पर रामदास सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री, झारखण्ड मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।
26 May 2025, 04:45:52 PM IST
JAC 10th Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी जैक 10वीं रिजल्ट की घोषणा
JAC 10th Result 2025 Live: जैक 10वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर उपलब्ध होगा। छात्र लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
26 May 2025, 04:33:53 PM IST
JAC 10th Result 2025 live : जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट नहीं हुआ है, लेकिन 8वीं और 9वीं क्लास का रिजल्ट हो चुका है जारी
JAC 10th Result 2025 live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अभी तक 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पिछले वीक 8वीं का रिजल्ट और उससे पहले 9वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था।
26 May 2025, 04:33:35 PM IST
JAC 10th Result 2025 Live:जैक 10वीं रिजल्ट पिछले साल कैसा रहा था
JAC 10th Result 2025 Live: जैक 10वीं रिजल्ट पिछले साल अच्छा रहा था पिछले साल कुल 378398 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से पास फीसदी 90.39 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।
26 May 2025, 04:11:48 PM IST
JAC 10th 2025 live : जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
JAC 10th Result 2025 live : जैक बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट यूं चेक करें सकेंगे
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर 10वीं वाले जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2025 या 12वीं वाले जेएसी इंटर रिजल्ट 2025 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।
- जेएसी परिणाम 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।
26 May 2025, 04:11:39 PM IST
JAC 10th result 2025 live: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल क्यों जारी हो सकता है?
JAC 10th result 2025 live: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल जारी होने की संभावना है, क्योंकि पिछले साल जैक बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे मई के लास्ट वीक में जारी किए गए थे, इसलिए कहा जा रहा है कि इस बार भी नतीजे कल जारी किए जा सकते हैं।