JAC 10th 12th Result 2026: jacresults.com पर जल्द जारी होगा जैक बोर्ड रिजल्ट, यहां मिलेगा Link

JAC 10th 12th Result 2026 Updates, jacresults.com : झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर रोल कोड व रोल नंबर से नतीजे चेक किए जा सकेंगे।

JAC 10th 12th Result 2026: jacresults.com पर जल्द जारी होगा जैक बोर्ड रिजल्ट, यहां मिलेगा Link

JAC 10th 12th Result 2026

Prachi| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

JAC 10th 12th Result 2026 Date, Kab Aayega Live Updates, jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in : झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही जैक बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com व jac.jharkhand.gov.in पर जारी करेगा। विद्यार्थी अपना जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड डालकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा livehindustan.com पर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। जैक बोर्ड अगले सप्ताह मैट्रिक और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित करने की पूरी तैयारी में है। अभी तक रिजल्ट तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बार छात्र अपना स्कोरकार्ड न केवल आधिकारिक पोर्टल पर, बल्कि लाइव हिन्दुस्तान (livehindustan.com) जैसी वेबसाइटों पर भी चेक कर पाएंगे, जहां रिजल्ट का अलर्ट पाने के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

जैक बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, कॉपियों का मूल्यांकन और अंकों के डिजिटलीकरण का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल टॉपर्स की कॉपियों का दोबारा वेरिफिकेशन और डेटा अपलोडिंग का काम चल रहा है। पहले मैट्रिक (10वीं) और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी होने की संभावना है, जिसके तुरंत बाद कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जैक बोर्ड से जुड़ी हर ताजा जानकारी और लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप हमारे साथ लगातार बने रहें, ताकि आपकी सफलता की खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे…

JAC Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

JAC 10th 12th Result 2026 Live: किसे मिलेगा A+ और किसे D ग्रेड? समझें पूरा ग्रेडिंग सिस्टम

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 में छात्रों को उनके अंकों के आधार पर अलग-अलग ग्रेड दिए जाएंगे, जिससे उनकी परफॉर्मेंस को आसानी से समझा जा सके। अगर कोई छात्र 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करता है, तो उसे A+ (Excellent) ग्रेड दिया जाएगा। वहीं 60 से 80 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को A (Very Good) ग्रेड मिलेगा। 45 से 60 प्रतिशत के बीच अंक लाने वालों को B (Good) ग्रेड दिया जाएगा, जबकि 33 से 45 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वाले छात्रों को C (Average) ग्रेड में रखा जाएगा। इसके अलावा जिन छात्रों के अंक 33 प्रतिशत से कम होते हैं, उन्हें D (Marginal) ग्रेड दिया जाता है, जो पासिंग क्राइटेरिया से नीचे माना जाता है। इस ग्रेडिंग सिस्टम के जरिए छात्रों की शैक्षणिक स्थिति को स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से दर्शाया जाता है।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live: 10वीं-12वीं मार्कशीट में क्या क्या होगा दर्ज, पूरी डिटेल समझें

JAC 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों की मार्कशीट में कई जरूरी जानकारियां दी जाती हैं, जो आगे की पढ़ाई और दस्तावेजी काम के लिए बेहद अहम होती हैं। मार्कशीट में सबसे पहले छात्र का नाम, रोल कोड और रोल नंबर दर्ज होता है, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित होती है। इसके साथ ही माता और पिता का नाम भी शामिल होता है। विषयवार प्रदर्शन को दिखाने के लिए सब्जेक्ट वाइज ग्रेड या अंक दिए जाते हैं, जिससे छात्र को हर विषय में अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से समझ आती है। अंत में कुल परिणाम की स्थिति यानी पास या फेल का स्टेटस भी मार्कशीट में दर्ज रहता है, जो छात्र के अगले कदम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live: इस लिंक से तुरंत चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए jacresults.nic.in और jac.jharkhand.gov.in जैसे ऑफिशियल लिंक उपलब्ध रहेंगे, जहां छात्र अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करते समय सही जानकारी दर्ज करना जरूरी है, ताकि बिना किसी परेशानी के मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे सके। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी अनऑफिशियल लिंक या अफवाहों से दूर रहें।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live: 12वीं की परीक्षा कब हुई थी, जानें पूरी डिटेल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2026 में कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम के लिए 3 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर भेज दिया गया, जहां उनकी जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अब मूल्यांकन के बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है, जिसका इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट, जानें आसान तरीका

JAC 10th 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले JAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें, जिससे आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

रिजल्ट देखने के बाद छात्र नीचे दिए गए डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट को डेस्कटॉप या मोबाइल में सेव कर सकते हैं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट, पिछले ट्रेंड से समझें तारीख

JAC 10th 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि नतीजे अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई 2026 की शुरुआत में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह मूल्यांकन प्रक्रिया पर निर्भर करेगा, क्योंकि अगर कॉपियों की जांच में ज्यादा समय लगता है तो रिजल्ट में थोड़ी देरी भी हो सकती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और केवल बोर्ड की वेबसाइट से ही सही अपडेट प्राप्त करें।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live: 4.3 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट, 1200 केंद्रों पर हुई परीक्षा

JAC 10th 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 4.3 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। यह परीक्षा राज्य भर के 1200 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित हुई, जो इसके बड़े पैमाने को दर्शाती है। अब सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है, जिसे बोर्ड जल्द ही जारी कर सकता है।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live: रिजल्ट के बाद मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट, स्कूल से करें प्राप्त

JAC 10th 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट भी उपलब्ध कराई जाएगी। आमतौर पर रिजल्ट घोषित होने के एक से दो दिन के भीतर स्कूल की ओर से यह मार्कशीट जारी कर दी जाती है। छात्र अपने संबंधित स्कूल में जाकर अपनी ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं, जो आगे की पढ़ाई और दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए जरूरी होती है।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट का ऐलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा

JAC 10th 12th Result 2026 Live झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का ऐलान शिक्षा मंत्री द्वारा किया जाएगा। बोर्ड नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगा, जिसमें रिजल्ट की तारीख, समय और अन्य अहम जानकारी साझा की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और रिजल्ट जारी होने के बाद ही अपने अंक चेक करें।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से सावधान, बोर्ड ने दी चेतावनी

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने पूरी तरह फर्जी बताया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है और इस तरह की भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें। जेएसी ने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी कर छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : पिछले 5 साल में कब आए नतीजे, डेट ट्रेंड से समझें अपडेट

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट के पिछले पांच वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो हर साल रिजल्ट की तारीख में बदलाव देखने को मिला है। साल 2025 में परिणाम 27 मई को जारी हुए थे, जबकि 2024 में 19 अप्रैल को नतीजे घोषित किए गए थे। 2023 में रिजल्ट 23 मई को आया, वहीं 2022 में 21 जून और 2021 में 29 जुलाई को परिणाम जारी किए गए थे। इन आंकड़ों से साफ है कि अलग अलग परिस्थितियों के कारण रिजल्ट डेट में उतार चढ़ाव रहा है, लेकिन अब सामान्य स्थिति में रिजल्ट अपेक्षाकृत पहले जारी होने की संभावना रहती है।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : पिछले 5 साल का पास प्रतिशत, समझें कैसा रहा ट्रेंड

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं के पिछले पांच वर्षों के पास प्रतिशत पर नजर डालें तो छात्रों का प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है। साल 2025 में पास प्रतिशत 91.71% दर्ज किया गया, जबकि 2024 में यह 95.38% रहा। 2022 में 95.71% और 2021 में 95.9% छात्रों ने सफलता हासिल की थी। वहीं 2020 में पास प्रतिशत 75.88% रहा था। इन आंकड़ों से साफ है कि पिछले कुछ वर्षों में रिजल्ट का ट्रेंड बेहतर रहा है और छात्रों का प्रदर्शन लगातार सुधरता नजर आया है।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : छात्रों को धैर्य रखने की सलाह, सही जानकारी पर ही करें भरोसा

JAC 10th 12th Result 2026 Live : रिजल्ट जारी होने का समय नजदीक आते ही छात्रों को धैर्य बनाए रखने और बेवजह तनाव से दूर रहने की सलाह दी गई है। अपडेट पाने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करना सबसे बेहतर तरीका है। साथ ही छात्रों को केवल विश्वसनीय और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम से बचा जा सके।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : रिजल्ट डे पर क्या करें, पहले से ऐसे करें तैयारी

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड रिजल्ट वाले दिन छात्रों को पहले से अपनी तैयारी पूरी रखनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। सबसे जरूरी है कि अपना रोल नंबर पहले से नोट करके रखें और इंटरनेट कनेक्शन सही तरीके से काम कर रहा हो यह सुनिश्चित करें। रिजल्ट घोषित होने के तय समय पर ही आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने से देरी और भीड़ से बचा जा सकता है। सही जानकारी पहले से तैयार रखने पर छात्र बिना तनाव के आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : मार्कशीट में क्या-क्या होगा, पूरी डिटेल समझें

JAC 10th 12th Result 2026 Live : JAC रिजल्ट 2026 की मार्कशीट में छात्रों से जुड़ी कई अहम जानकारियां दर्ज होंगी। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि और स्कूल का नाम शामिल रहेगा। इसके साथ ही विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक या एग्रीगेट, डिवीजन या ग्रेड और अंतिम रिजल्ट स्टेटस भी दिया जाएगा, जिससे यह साफ होगा कि छात्र पास हुआ है या फेल।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : पास होने के नियम एक जैसे, हर विषय में 33% अंक जरूरी

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में पास होने के लिए न्यूनतम अंक समान रखे गए हैं। छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होता है, साथ ही कुल मिलाकर भी 33% स्कोर करना जरूरी है। यदि कोई छात्र किसी एक विषय में भी इस न्यूनतम अंक से कम रह जाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : 3 से 17 फरवरी तक हुई थी परीक्षा, अब जल्द आएंगे नतीजे

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं दोनों के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें, क्योंकि परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट, यहां देखें पूरी जानकारी

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) हर साल रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी करता है। JAC 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के टॉपर्स के नाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां छात्र आसानी से टॉप रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी देख सकेंगे। रिजल्ट घोषित होते ही बोर्ड की वेबसाइट पर यह लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिससे छात्रों को राज्य के टॉप प्रदर्शन करने वालों के बारे में जानकारी मिलती है।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जल्द एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक, यहां करें चेक

JAC 10th 12th Result 2026 Live : JAC 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे। बोर्ड जल्द ही JAC 10th Result 2026 का लिंक एक्टिव करने वाला है, जिसके बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से मार्कशीट देख पाएंगे। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर अपना परिणाम चेक करें, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी से बचा जा सके।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : रिजल्ट के बाद क्या करें, जानें आगे का रास्ता

JAC 10th 12th Result 2026 Live : JAC रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद जो छात्र परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें अगली कक्षा या कॉलेज में प्रमोट कर दिया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई बिना रुकावट आगे बढ़ती है। वहीं जो छात्र झारखंड बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाते, उनके लिए बोर्ड के नियमों के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प दिया जाता है। इस माध्यम से छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं और अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकते हैं।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : पिछले साल झारखंड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स 2025 कौन थे?

JAC 10th 12th Result 2026 Live : पिछले साल झारखंड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स 2025 थे-

1. रेशमी कुमारी –अंक: 476 -रैंक: 1

2. हसन शेख – अंक: 475- रैंक: 2

3. पियूष शॉ – अंक: 474- रैंक: 3

4. शौरव कुमार – अंक: 472- रैंक: 4

5. मुस्कान कुमारी – अंक: 471- रैंक: 5

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : पिछले साल झारखंड 12वीं साइंस टॉपर्स 2025 कौन थे?

JAC 10th 12th Result 2026 Live : पिछले साल झारखंड 12वीं साइंस टॉपर्स 2025 थे-

1. अंकिता दत्ता – 477 अंक – रैंक 1

2. अंकित कुमार साह – 476 अंक – रैंक 2

3. किशोर कुमार – 474 अंक – रैंक 3

4. जगन्नाथ सिंह चौधरी – 474 अंक – रैंक 3

5. हिमांशु कुमार – 474 अंक – रैंक 3

6. जिया श्रीवास्तव – 473 अंक – रैंक 4

7. मुस्कान कुमारी – 473 अंक – रैंक 4

8. साक्षी गुप्ता – 473 अंक – रैंक 4

9. अतोशी मिश्रा – 472 अंक – रैंक 5

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : अगर वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो झारखंड बोर्ड (JAC) 10वीं 12वीं का रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक कर सकते हैं?

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक बोर्ड 10वीं 12वीं SMS के जरिए चेक करना बहुत आसान है।

1.सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।

2. एक नया मैसेज टाइप करें।

3. 10वीं के लिए JHA10रोल नंबर लिखें।

4. 12वीं के लिए JHA12रोल नंबर लिखें।

5. इसे 5676750 नंबर भेज दें।

डिजिलॉकर (DigiLocker) ऐप/वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। ये दोनों विकल्प छात्रों को बिना किसी तकनीकी रुकावट के अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रूप से चेक करने की सुविधा देते हैं।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

Share

JAC 10th Result 2026 Live : क्या झारखंड बोर्ड (JAC) 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की सच्चाई क्या है?

JAC 10th Result 2026 Live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर रिजल्ट जारी होने की चल रही सभी खबरें पूरी तरह फर्जी और भ्रामक हैं। बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर छात्रों को ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी है और बताया है कि वर्तमान में कॉपियों की जांच और रिजल्ट तैयार करने का काम अभी अंतिम चरण में है। छात्रों को सही जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम

कक्षा   मिनिमम पासिंग मार्क्स

● 10वीं:   33 प्रतिशत

● 12वीं:   33 प्रतिशत

Share

JAC 10th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड (JAC) 10वीं में अंकों के प्रतिशत के आधार पर ग्रेड कैसे दिए जाते हैं?

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड में छात्रों के प्रदर्शन के अनुसार पांच श्रेणियों में ग्रेड दिए जाते हैं। 80% से अधिक अंक लाने वालों को A+ (Exellent), 60% से 80% के बीच अंक पाने वालों को A (Very Good), और 45% से 60% तक अंक लाने वालों को B (Good) ग्रेड मिलता है। वहीं, 33% से 45% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को C (Average) ग्रेड दिया जाता है, जबकि 33% से कम अंक आने पर D (Marginal) ग्रेड मिलता है। यह ग्रेडिंग सिस्टम छात्रों को उनकी शैक्षणिक योग्यता को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : रिजल्ट जारी होने पर इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

JAC 10th 12th Result 2026 Live : घोषित होने पर छात्र झारखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे इन वेबसाइट पर देख सकते हैं-

jacresults.com

jac.jharkhand.gov.in

Share

JAC 10th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब-कब जारी हुआ

JAC 10th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026, पिछले 5 सालों में कब कब जारी हुआ।

2025: 27 मई

2024: 19 अप्रैल

2023: 23 मई

2022: 21 जून

2021: 29 जुलाई

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : कैसा रहा इस बार जैक बोर्ड 9वीं का रिजल्ट

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) ने 9वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 99.17 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड बोर्ड (JAC) कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे कैसे चेक कर सकेंगे?

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए छात्रों को पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी, जिसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट SMS से कैसे चेक कर सकेंगे?

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक बोर्ड 10वीं 12वीं SMS के जरिए चेक करना बहुत आसान है।

1.सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।

2. एक नया मैसेज टाइप करें।

3. 10वीं के लिए JHA10रोल नंबर लिखें।

4. 12वीं के लिए JHA12रोल नंबर लिखें।

5. इसे 5676750 नंबर भेज दें।

Share

JAC 10th Result 2026 Live : जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद पास छात्र भूल कर भी न करें ये गलतियां

JAC 10th Result 2026 Live : जैक मैट्रिक पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होगा। इस अहम पड़ाव पर बहुत से छात्र गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरे करियर में भुगतना पड़ता है।

स्ट्रीम चेंज करते समय न करें ये गलतियां

Tips, जो फैसले में आपकी मदद करेंगे।

1- रुचि को दें प्राथमिकता

2- जुनून का आकलन करें

3- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें

4- दूसरों की मदद लें

5- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें

6- लोगों की नहीं करें परवाह

7- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।

8- अभिभावकों को भी बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक बोर्ड 8वीं और 9वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी

JAC 10th 12th Result 2026 Live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल कुछ दिन पहले 8वीं और 9वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका है और अब लाखों स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर उपलब्ध होगा। छात्र लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक झारखंड बोर्ड 12वीं (इंटर) की परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक बोर्ड 10वीं 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक बोर्ड 10वीं 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम

मार्क्स रेंज    ग्रेड   ग्रेड वेल्यू

● 81% से ऊपर:   A1   उत्कृष्ट

● 61% - 80%:   A   बहुत अच्छा

● 45% - 60%:   B   अच्छा

● 33% - 45%:   C   औसत

● 33% से नीचे:   D   मार्जिनल

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम

JAC 10th 12th Result 2026 Live : जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम

कक्षा   मिनिमम पासिंग मार्क्स

● 10वीं:   33 प्रतिशत

● 12वीं:   33 प्रतिशत

Share

JAC 10th 12th Result 2026 Live : कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

JAC 10th 12th Result 2026 Live : 1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरJAC 10th 12th Result 2026: jacresults.com पर जल्द जारी होगा जैक बोर्ड रिजल्ट, यहां मिलेगा Link