JAC 10th 12th Result 2025 Live: jacresults.com पर जारी होगा जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगी मार्कशीट jac 10th 12th result 2025 live updates: jharkhand board matric inter result date jacresults com jac board 10 result - career news
Hindi NewsकरियरJAC 10th 12th Result 2025 Live: jacresults.com पर जारी होगा जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगी मार्कशीट

JAC 10th 12th Result 2025 Live: jacresults.com पर जारी होगा जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगी मार्कशीट

JAC 10th 12th Result 2025 Live Updates, jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in : झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स से पहले 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर सकता है। jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर रोल कोड व रोल नंबर की मदद से नतीजे चेक किए जा सकेंगे।

JAC 10th 12th Result 2025 Live: jacresults.com पर जारी होगा जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगी मार्कशीट

JAC 10th 12th Result 2025

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 24 May 2025 07:32 AM
हमें फॉलो करें

JAC 10th 12th Result 2025 Live Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही जैक बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com व jac.jharkhand.gov.in पर जारी करेगा। विद्यार्थी अपना जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड डालकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा livehindustan.com पर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। जैक बोर्ड की तैयारी है कि 30 मई तक 10वीं और 12वीं की सभी स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि पहले 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा, उसके बाद आर्ट्स और कॉमर्स के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। जैक बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट काफी हद तक तैयार कर लिया है। 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट तैयार करने का कार्य थोड़ा पीछे है। बीते वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा था। झारखंड बोर्ड द्वारा जैक कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया गया था। जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक जबकि जैक कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चली थी।

24 May 2025, 07:29:05 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 Live : रिजल्ट जारी होने पर इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

JAC 10th 12th Result 2025 Live : घोषित होने पर छात्र झारखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे इन वेबसाइट पर देख सकते हैं-

jacresults.com

jac.jharkhand.gov.in

23 May 2025, 04:22:34 PM IST

JAC 10th Result 2025 live : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब-कब जारी हुआृ

JAC 10th Result 2025 live : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 पिछले 5 सालों में कब कब जारी हुआ।

2024: 19 अप्रैल

2023: 23 मई

2022: 21 जून

2021: 29 जुलाई

2020: 8 जुलाई

23 May 2025, 02:46:12 PM IST

JAC 10th 12th Result 2025 live : जैक बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या

JAC 10th 12th Result 2025 live : जैक बोर्ड की दोनों परीक्षाओं 10वीं 12वीं के लिए लगभग 4 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं।

23 May 2025, 01:27:37 PM IST

JAC Board 10th Result 2025 Live: रीइवेल्‍यूएशन व सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका

JAC Board 10th Result 2025 Live: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। जैक 10वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्‍टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। रीइवेल्यूएशन में उनके मार्क्स की टोटलिंग चेक की जाएगी। देखा जाएगा कि कोई प्रश्न बिना चेक हुए तो नहीं छूट गया है। इसके अलावा जो स्‍टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा।

23 May 2025, 12:47:02 PM IST

JAC 10th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद पास छात्र भूल कर भी न करें ये गलतियां

JAC 10th Result 2025 Live: जैक मैट्रिक पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होगा। इस अहम पड़ाव पर बहुत से छात्र गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरे करियर में भुगतना पड़ता है।

स्ट्रीम चेंज करते समय न करें ये गलतियां

Tips, जो फैसले में आपकी मदद करेंगे।

1- रुचि को दें प्राथमिकता

2- जुनून का आकलन करें

3- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें

4- दूसरों की मदद लें

5- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें

6- लोगों की नहीं करें परवाह

7- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।

8- अभिभावकों को भी बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।

23 May 2025, 11:58:46 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट में होगी ये डिटेल

JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट मार्कशीट में होगी ये डिटेल

- छात्र का नाम

- स्कूल संख्या

- केंद्र संख्या

- माता का नाम

- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

- कुल अंक और प्रतिशत

- योग्यता स्थिति (पास/असफल)

23 May 2025, 11:00:42 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक बोर्ड परीक्षा का पेपर हो गया था लीक

JAC 10th 12th Result 2025 Live: इस साल 18 फरवरी और 20 फरवरी को कराई गई 10वीं क्लास की हिंदी और साइंस की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कैंसिल कर दिया था। बाद में ये दोनों परीक्षाएं दोबारा 7 मार्च (हिंदी- कोर्स A और कोर्स B) और 8 मार्च (साइंस) को कराई गई थी। बताया जा रहा है कि री-एग्जाम और फिर कॉपी चेकिंग के टारगेट में देरी के चलते नतीजों में देरी हो रही है।

23 May 2025, 10:23:45 AM IST

JAC 10th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिविजन सिस्टम

JAC 10th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट डिविजन सिस्टम

75% और उससे ज्यादा - डिस्टिंक्शन

60% और उससे ज्यादा - फर्स्ट डिवीजन

45% से 60 % - सेकंड डिवीजन

33% से 45% - थर्ड डिवीजन

23 May 2025, 09:30:24 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 Live: 10वीं और 12वीं साइंस का पहले आ सकता है रिजल्ट

JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों और इंटर साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों की कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आर्ट्स और कॉमर्स की कॉपी की जांच अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि जैक की ओर से दसवीं के विद्यार्थियों के रिजल्ट और 12वीं में साइंस के विद्यार्थियों का रिजल्ट पहले जारी किया जाएगा। इसके बाद अन्य संकाय का परिणाम आएगा।

23 May 2025, 09:09:19 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 live : कैसा रहा इस बार जैक बोर्ड 9वीं का रिजल्ट

JAC 10th 12th Result 2025 live : जैक बोर्ड 9वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी कर दिया गया था। 98.69 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। 11-12 मार्च 2025 को हुई नौवीं की परीक्षा में 4,71,428 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 4,65,277 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जबकि 6056 पास नहीं कर सकें हैं और 95 का परिणाम लंबित है।

23 May 2025, 08:38:44 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 live : कैसा रहा इस बार जैक बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

JAC 10th 12th Result 2025 live : जैक झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट आ चुका है। इस साल कुल 4 लाख 71 हजार 937 बच्चे इसमें पास हुए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार कुल 5 लाख 80 हजार 23 बच्चे बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 4 लाख 99 हजार 972 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों की संख्या कुल 4 लाख 71 हजार 937 हैं। पास प्रतिशतता 94.39 रही। पिछले वर्ष 94.16 फीसदी रिजल्ट हुआ था।

23 May 2025, 08:05:31 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 live : जैक बोर्ड 8वीं और 9वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी

JAC 10th 12th Result 2025 live : झारखंड एकेडमिक काउंसिल कुछ दिन पहले 8वीं और 9वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका है और अब लाखों स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

23 May 2025, 08:01:01 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक 10वीं रिजल्ट बीते वर्ष कैसा रहा था

JAC 10th Result 2025 Live: बीते वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 378398 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यहां कुल पास फीसदी 90.39 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था।

23 May 2025, 08:01:01 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी

JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर उपलब्ध होगा। छात्र लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

23 May 2025, 08:01:02 AM IST

JAC 10th 12th Result 2025 live : जैक बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट यूं चेक करें सकेंगे

JAC 10th 12th Result 2025 live : जैक बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट यूं चेक करें सकेंगे

- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

- होमपेज पर 10वीं वाले जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2025 या 12वीं वाले जेएसी इंटर रिजल्ट 2025 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।

- स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।

- लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।

- जेएसी परिणाम 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।

- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।