Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Wed, 21 May 2025 07:14 AM हमें फॉलो करें![]()
![]()
JAC 10th 12th Result 2025 , jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in : जैक बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के इंतजार के बीच 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 8वीं के स्टूडेंट्स को अपने स्कूलों से परिणाम मिलेगा। स्कूल प्रिंसिपल अपने लॉग इन आईडी से आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 94.39 फीसदी रहा है। 10वीं 12वीं का रिजल्ट भी जैक बोर्ड रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकेंगे। 30 मई तक मैट्रिक से लेकर इंटर के सभी संकायों का परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले दसवीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा, उसके बाद आर्ट्स और कॉमर्स के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। आर्ट्स और कॉमर्स की आंसरशीट अभी पूरी तरह से चेक नहीं हुई हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में इंटरमीडिएट के इंग्लिश विषय की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच अबतक पूरी नहीं होने से झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) 12वीं रिजल्ट में देरी हो रही है। वहीं मैट्रिक की सभी कॉपियों की जांच पूरी कर जैक को रिपोर्ट भेज दी गई है। बीते वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 378398 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यहां कुल पास फीसदी 90.39 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। वहीं 12वीं की परीक्षा में 54 फर्स्ट, 40.63 फीसदी सेकेंड और 5.17 पर्सेंट छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए थे।
20 May 2025, 10:22:53 PM IST
JAC 8th Result 2025 Live: जैक 8वीं में अच्छा प्रदर्शन वाले विषय
JAC 8th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 8वीं रिजल्ट की विषयवार परिणाम की बात करें तो हिंदी और अंग्रेजी के पेपर में कुल 46951 बच्चों को A+ नंबर आए हैं। वहीं मैथ,साइंस और सोशल साइंस में सिर्फ 25 हजार 78 बच्चों ने A+ स्कोर किया है।
20 May 2025, 10:21:01 PM IST
JAC 8th Result 2025 Live: जैक 8वीं रिजल्ट में बोकारो का प्रदर्शन रहा बेहतर
JAC 8th Result 2025 Live: जैक 8वीं रिजल्ट में बोकारो टॉप पर रहा है। यहां से 22406 बच्चों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 21951 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और कुल 20916 बच्चे पास हुए हैं।
20 May 2025, 10:19:49 PM IST
JAC 8th Result 2025 Live: पिछले साल की तुलना में जैक 8वीं रिजल्ट अच्छा रहा
JAC 8th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट आ चुका है। इस साल कुल 4 लाख 71 हजार 937 बच्चे इसमें पास हुए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार कुल 5 लाख 80 हजार 23 बच्चे बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 4 लाख 99 हजार 972 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों की संख्या कुल 4 लाख 71 हजार 937 हैं। पास प्रतिशतता 94.39 रही। पिछले वर्ष 94.16 फीसदी रिजल्ट हुआ था।
20 May 2025, 10:07:50 PM IST
JAC 8th Result 2025 Live: जैक 8th रिजल्ट jacresults.com पर जारी, अब 10वीं 12वीं का इंतजार
JAC 8th Result 2025 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 8वीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स को अपने स्कूलों से परिणाम मिलेगा। स्कूल प्रिंसिपल अपने लॉग इन आईडी से आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 94.39 फीसदी रहा है।
20 May 2025, 04:38:41 PM IST
JAC 10th 12th Result 2025 live : जैक बोर्ड 9वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी
JAC 10th 12th Result 2025 live : झारखंड बोर्ड कुछ दिन पहले 9वीं का रिजल्ट घोषित कर चुका है और अब लाखों स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल यानी 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 19 अप्रैल 2024 को सुबह 11:30 बजे घोषित किया गया था। इस हिसाब से झारखंड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी करने में 1 महीने की देरी हो चुकी है।
20 May 2025, 03:48:45 PM IST
JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी
JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर उपलब्ध होगा। छात्र लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
20 May 2025, 02:21:03 PM IST
JAC 10th 12th Result 2025 Live: कैसे चेक करें जैक बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
JAC 10th 12th Result 2025 Live: कैसे चेक करें जैक बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com पर जाएं।
होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
20 May 2025, 01:24:47 PM IST
JAC 10th Result 2025 live : जैक रिजल्ट यूं चेक करें सकेंगे
JAC 10th Result 2025 live : जैक रिजल्ट यूं चेक करें सकेंगे
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर जेएसी 10वीं परिणाम 2025 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।
- जेएसी 10वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।
20 May 2025, 12:52:04 PM IST
JAC 10th Result 2025 Live: जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद पास छात्र भूल कर भी न करें ये गलतियां
JAC 10th Result 2025 Live: जैक मैट्रिक पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होगा। इस अहम पड़ाव पर बहुत से छात्र गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरे करियर में भुगतना पड़ता है।
स्ट्रीम चेंज करते समय न करें ये गलतियां
Tips, जो फैसले में आपकी मदद करेंगे।
1- रुचि को दें प्राथमिकता
2- जुनून का आकलन करें
3- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
4- दूसरों की मदद लें
5- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
6- लोगों की नहीं करें परवाह
7- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
8- अभिभावकों को भी बच्चों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
20 May 2025, 12:06:11 PM IST
JAC 10th 12th Result 20258 Live: जैक 10वीं 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट में होगी ये डिटेल
JAC 10th 12th Result 20258 Live: जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट मार्कशीट में होगी ये डिटेल
- छात्र का नाम
- स्कूल संख्या
- केंद्र संख्या
- माता का नाम
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल अंक और प्रतिशत
- योग्यता स्थिति (पास/असफल)
20 May 2025, 11:47:16 AM IST
JAC 10th 12th Result 2025 Live: इन वेबसाइटों में देखें रिजल्ट
JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम निम्नलिखित वेबसाइटों में देख सकते हैं-
jac.jharkhand.gov.in
jac.nic.in
jacresults.com
livehindustan.com
20 May 2025, 10:51:29 AM IST
JAC 10th 12th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था जैक 12वीं रिजल्ट, तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट देखें
JAC 10th 12th Result 2025 Live: झारखंड जैक बोर्ड 12वीं परीक्षा में तीनों स्ट्रीम - साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में कुल 2,98,123 छात्र सफल हुए थे, जिसमें साइंस में 94,433 में से 68,203 (72.70 प्रतिशत), कॉमर्स में 25,907 में से 23,235 (90.60 प्रतिशत) और आर्ट्स में 2,24,502 में से 2,06,685 (93.70 प्रतिशत) छात्र पास हुए।
20 May 2025, 10:37:08 AM IST
JAC 10th 12th Result 2025 Live: वेबसाइट हुई क्रैश तो ऐसे पाएं SMS से झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट
JAC 10th 12th Result 2025 Live: वेबसाइट हुई क्रैश तो ऐसे पाएं SMS से झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही मैट्रिक व इंटर साइंस का रिजल्ट घोषित करेगा। छात्रों की अधिक संख्या के चलते रिजल्ट के वक्त जैक की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in क्रैश हो सकती है या उसमें कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको एसएमएस की मदद से रिजल्ट चेक करने का तरीका भी आना चाहिए। एसएमएस अलर्ट पाने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। नीचे दिए गए लिंक में आपको सिर्फ अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और कक्षा की जानकारी देनी होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद
livehindustan.com
आपको अलर्ट मैसेज भेजेगा। अलर्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
20 May 2025, 10:11:48 AM IST
JAC 10th 12th Result 2025 Live: जैक बोर्ड परीक्षा का पेपर हो गया था लीक
JAC 10th 12th Result 2025 Live: इस साल 18 फरवरी और 20 फरवरी को कराई गई 10वीं क्लास की हिंदी और साइंस की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक विवाद में घिरने के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा कैंसिल कर दिया था। बाद में ये दोनों परीक्षाएं दोबारा 7 मार्च (हिंदी- कोर्स A और कोर्स B) और 8 मार्च (साइंस) को कराई गई थी। बताया जा रहा है कि री-एग्जाम और फिर कॉपी चेकिंग के टारगेट में देरी के चलते नतीजों में देरी हो रही है।
20 May 2025, 09:29:49 AM IST
JAC 10th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट
JAC 10th Result 2025 Live: बीते वर्ष झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 378398 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पास फीसदी 90.39 फीसदी पासिंग पर्सेंटेज दर्ज किया गया था।
20 May 2025, 09:29:49 AM IST
JAC 10th 12th Result 2025 Live: कैसे चेक करें जैक बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
JAC 10th 12th Result 2025 Live: कैसे चेक करें जैक बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com पर जाएं।
होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।