Hindi Newsकरियर न्यूज़ITEP: PRSU to start 4-year BA BEd course for 12th pass will be directly eligible for TGT
ITEP : 12वीं पास के लिए PRSU में शुरू होगा 4 साल का बीए बीएड कोर्स, सीधे TGT के लिए होंगे योग्य

ITEP : 12वीं पास के लिए PRSU में शुरू होगा 4 साल का बीए बीएड कोर्स, सीधे TGT के लिए होंगे योग्य

संक्षेप:

12वीं के बाद बीएड करने की इच्छा रखने वाले PRSU से ITEP कोर्स कर सकेंगे। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय बीए-बीएड इंटीग्रेटेड (एकीकृत) कोर्स शुरू करेगा।

Nov 29, 2025 08:16 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

इंटरमीडिएट के बाद बीएड करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय बीए-बीएड इंटीग्रेटेड (एकीकृत) कोर्स शुरू करेगा। इस कोर्स में ‘इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम’ (आईटीईपी) लागू किया जाएगा, जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया चार वर्षीय नवीन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नए कोर्स को विश्वविद्यालय की एकेडमिक परिषद और कार्य परिषद से औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। कोर्स के संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाओं और ढांचे को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पाठ्यक्रम कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों वर्गों में संचालित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि चार वर्षीय बीए-बीएड पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें शिक्षक शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, कौशल-आधारित और रोजगारमुखी बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान छात्र विषयगत अध्ययन के साथ-साथ अध्यापन कौशल, कक्षा प्रबंधन, शिक्षा मनोविज्ञान और प्रायोगिक शिक्षण जैसे क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थी सीधे टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) पद के लिए अर्ह हो जाएंगे।

चार वर्षीय एकीकृत मॉडल के कारण छात्रों को अलग-अलग बीए और बीएड करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि चार वर्षीय बीए-बीएड कार्यक्रम के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय स्तर के सभी कार्य लगभग पूर्ण कर लिए गए हैं। एनसीटीई से अंतिम मंजूरी मिलते ही नए सत्र से पाठ्यक्रम का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।