आईटीबीपी में हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए निकली बंपर भर्ती, 81 हजार तक सैलरी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन पर 81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

ITBP Vacancy 2026
ITBP में हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका

ITBP Head Constable Recruitment 2026: सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने एक शानदार अवसर निकाला है। आईटीबीपी ने हेड कॉन्स्टेबल पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह तक का आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा। भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन? शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास आईटीआई (ITI) से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट के साथ 3 साल का प्रैक्टिकल वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए अथवा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 27 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) आयोजित होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट, ओरिजिनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME) होगा।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि एससी (SC), एसटी (ST) और पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले आईटीबीपी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर नए यूजर के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. लॉगिन करके हेड कॉन्स्टेबल भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  4. अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  5. यदि लागू हो तो 100 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करें।
  6. फॉर्म को ध्यान से सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़ITBP में हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका, 12वीं पास को मिलेगी 81 हजार तक सैलरी